IPL 2023,DC vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) के 7वें मैच में मंगलवार को गुजरात टाइटंस (GT) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को हरा दिया। हार्दिक पांड्या की अगुआई वाली टीम ने लगातार दूसरी जीत तो वहीं डेविड वार्नर की अगुआई वाली टीम को लगातार दूसरी हार मिली है। दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 162 रन बनाए। कप्तान डेविड वार्नर ने 37, अक्षर पटेल ने 36 रन बनाए।

गुजरात की ओर से मोहम्मद शमी और राशिद ने 3-3 विकेट लिए। 163 रन के लक्ष्य के जवाब में साई सुदर्शन के अर्धशतक की मदद से गुजरात ने 18.1 ओवर में जीत हासिल कर ली। साई सुदर्शन 48 गेंद पर 4 चौके 2 छक्के की मदद से 62 रन बनाए। डेविड मिवर ने 16 गेंद पर 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 31 रन बनाए। दोनों नाबाद रहे।

गुजरात की टीम में दो बदलाव हुआ। डेविड मिलर को केन विलियमसन की जगह टीम में मौका मिला। दिल्ली की टीम में भी दो बदलाव हुए। अभिषेक पोरेल ने डेब्यू किया। उन्हें ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया था। एनरिक नॉर्खिया को रोवमैन पॉवेल की जगह मौका मिला।

पढ़ें दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मैच का बॉल टू बॉल स्कोर

Match Ended

Indian Premier League, 2023

Delhi Capitals 
162/8 (20.0)

vs

Gujarat Titans  
163/4 (18.1)

Match Ended ( Day – Match 7 )
Gujarat Titans beat Delhi Capitals by 6 wickets

Live Updates

Delhi Capitals vs Gujarat Titans IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स को लगातार दूसरी हार मिली।

18:48 (IST) 4 Apr 2023
DC vs GT Live: दिल्ली कैपिटल्स की टीम अरूण जेटली स्टेडियम पहुंची

दिल्ली कैपिटल्स की टीम गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के लिए अरूण जेटली स्टेडियम पहुंच गई है। फ्रेंचाइजी ने बस से उतरते हुए खिलाड़ियों का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है।

18:29 (IST) 4 Apr 2023
DC vs GT Live: गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11

ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अल्जारी जोसेफ, जोश लिटिल, मोहम्मद शमी

18:21 (IST) 4 Apr 2023
DC vs GT Live:दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11

पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर (कप्ताम), मिचेल मार्श, सरफराज खान (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, अमन खान, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, एनरिच नॉर्टजे, मुकेश कुमार, खलील अहमद।

18:06 (IST) 4 Apr 2023
IPL 2023 Live: गुजरात टाइटंस की टीम

हार्दिक पंड्या (कप्तान), शुभमन गिल, कोना भरत, ऋद्धिमान साहा, राहुल तेवतिया, अभिनव मनोहर, मोहम्मद शमी, प्रदीप सांगवान, आर साई किशोर, विजय शंकर, साई सुदर्शन, राशिद खान, शिवम मावी, मैथ्यू वेड, ओडियन स्मिथ, उर्विल पटेल, दर्शन नालकांडे, डेविड मिलर , यश दयाल, जयंत यादव, नूर अहमद और अल्जारी जोसेफ

17:59 (IST) 4 Apr 2023
DC vs GT Live: दिल्ली कैपिटल्स की टीम

डेविड वार्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, मिशेल मार्श, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, रिले रोसौव , सरफराज खान , फिल साल्ट , अभिषेक पोरेल , अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ललित यादव, रिपल पटेल , इशांत शर्मा, चेतन सकारिया, खलील अहमद, अमन हकीम खान, प्रवीण दुबे, कमलेश नागरकोटी, यश ढुल, मुकेश कुमार और विक्की ओस्तवाल।

Delhi Capitals vs Gujarat Titans IPL 2023:डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर शानादर अंदाज में आईपीएल 2023 में अपने अभियान की शुरुआत की। हालांकि, इस दौरान केन विलियमसन चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए। टीम को उनकी कमी नहीं खलेगी, क्योंकि डेविड मिलर उसके साथ जुड़ गए हैं। पिछले उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। दिल्ली कैपिटल्स के लिए ऋषभ पंत का न होना सबसे बड़ी परेशानी का सबब है। हालांकि इस मैच में उसे रिले रोसौव की सेवा मिलेगी।