IPL 2023,DC vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) के 7वें मैच में मंगलवार को गुजरात टाइटंस (GT) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को हरा दिया। हार्दिक पांड्या की अगुआई वाली टीम ने लगातार दूसरी जीत तो वहीं डेविड वार्नर की अगुआई वाली टीम को लगातार दूसरी हार मिली है। दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 162 रन बनाए। कप्तान डेविड वार्नर ने 37, अक्षर पटेल ने 36 रन बनाए।

गुजरात की ओर से मोहम्मद शमी और राशिद ने 3-3 विकेट लिए। 163 रन के लक्ष्य के जवाब में साई सुदर्शन के अर्धशतक की मदद से गुजरात ने 18.1 ओवर में जीत हासिल कर ली। साई सुदर्शन 48 गेंद पर 4 चौके 2 छक्के की मदद से 62 रन बनाए। डेविड मिवर ने 16 गेंद पर 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 31 रन बनाए। दोनों नाबाद रहे।

गुजरात की टीम में दो बदलाव हुआ। डेविड मिलर को केन विलियमसन की जगह टीम में मौका मिला। दिल्ली की टीम में भी दो बदलाव हुए। अभिषेक पोरेल ने डेब्यू किया। उन्हें ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया था। एनरिक नॉर्खिया को रोवमैन पॉवेल की जगह मौका मिला।

पढ़ें दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मैच का बॉल टू बॉल स्कोर

Match Ended

Indian Premier League, 2023

Delhi Capitals 
162/8 (20.0)

vs

Gujarat Titans  
163/4 (18.1)

Match Ended ( Day – Match 7 )
Gujarat Titans beat Delhi Capitals by 6 wickets

Live Updates

Delhi Capitals vs Gujarat Titans IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स को लगातार दूसरी हार मिली।

23:31 (IST) 4 Apr 2023
DC vs GT Live Match Score: गुजरात टाइटंस टॉप पर

हार्दिक पांड्या की अगुआई वाली टीम ने लगातार दूसरी जीत तो वहीं डेविड वार्नर की अगुआई वाली टीम को लगातार दूसरी हार मिली है। गुजरात टाइटंस की टीम 2 में से 2 मैच जीतकर अंक तालिक में शीर्ष पर पहुंच गई है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम 2 में से 2 मैच हारकर 8वें नंबर पर है।

23:30 (IST) 4 Apr 2023
IPL 2023 Live: साई सुदर्शन के अर्धशतक से गुजरात टाइटंस को मिली जीत

गुजरात टाइटंस की टीम ने 18.1 ओवर में 163 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया। साई सुदर्शन 48 गेंद पर 4 चौके 2 छक्के की मदद से 62 रन बनाए। डेविड मिवर ने 16 गेंद पर 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 31 रन बनाए।

https://twitter.com/IPL/status/1643312763949961216?s=20

23:14 (IST) 4 Apr 2023
IPL 2023 Live: साई सुदर्शन का अर्धशतक

साई सुदर्शन ने एनरिक नॉर्खिया की गेंद पर अपर कट खेलकर अर्धशतक पूरा किया। वह 44 गेंद पर 4 चौके और 1 छक्के की ममद से 52 रन बनाकर खेल रहे है। गुजरात की टीम को 21 गेंद पर 20 रन चाहिए। गुजरात का स्कोर 16.3 ओवर में 4 विकेट पर 143 रन।

23:12 (IST) 4 Apr 2023
DC vs GT Live Score: डेविड मिलर ने मुकेश कुमार के ओवर में 20 रन ठोके

गुजरात टाइटंस ने 16 ओवर में 4 विकेट पर 137 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 24 गेंद पर 26 रन चाहिए। साई सुदर्शन 42 गेंद पर 47 और डेविड मिलर ने 9 गेंद पर 21 रन ठोक दिए हैं। मुकेश कुमार के ओवर में 20 रन बने।

22:55 (IST) 4 Apr 2023
DC vs GT Live Score: विजय शंकर को मिशेल मार्श ने पवेलियन भेजा

गुजरात टाइटंस को मिशेल मार्श ने चौथा झटका दिया। विजय शंकर 23 गेंद पर 29 रन बनाकर आउट हुए। साई सुदर्शन 35 गेंद पर 3 चौके 1 छक्के की मदद से 40 रन बनाकर खेल रहे हैं। गुजरात टाइटंस का स्कोर 13.2 ओवर में 4 विकेट पर 107 रन। जीत के लिए 40 गेंद पर 56 रन चाहिए।

22:49 (IST) 4 Apr 2023
गुजरात टाइटंस को जीत के लिए 44 गेंद पर 58 रन चाहिए

गुजरात टाइटंस ने 13 ओवर में 3 विकेट पर 106 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 44 गेंद पर 58 रन चाहिए। साई सुदर्शन 39 और विजय शंकर 29 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 42 गेंद पर 52 रन की साझेदारी हुई। गुजरात को 8.14 के रन रेट से रन बनाने हैं। उनका रन रेट 8.15 है।

22:30 (IST) 4 Apr 2023
IPL 2023 Live: गुजरात टाइटंस को जीत के लिए 67 गेंद पर 89 रन चाहिए

गुजरात टाइटंस ने 9 ओवर के बाद 3 विकेट पर 74 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 67 गेंद पर 89 रन चाहिए। साई सुदर्शन 24 गेंद पर 29 और विजय शंकर 8 गेंद पर 9 रन बनाकर क्रीज पर। मुकेश कुमार के ओवर में 8 रन बने।

22:11 (IST) 4 Apr 2023
IPL 2023 Live: खलील अहमद ने हार्दिक पांड्या को भेजा पवेलियन

खलील अहमद ने हार्दिक पांड्या को विकेट के पीछ अभिषेक पोरेल के हाथों कैच कराया। उन्होंने 5 रन बनाए। गुजरात का स्कोर 6 ओवर में 3 विकेट पर 54 रन। जीत के लिए 84 गेंद पर 109 रन चाहिए। साई सुदर्शन 18 रन बनाकर क्रीज पर।

22:00 (IST) 4 Apr 2023
IPL 2023 Live: एनरिक नॉर्खिया ने शुभमन गिल को किया बोल्ड

एनरिक नॉर्खिया की रफ्तार के आगे गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज घुटने टेक रहे हैं। 148.8 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार वाली गेंद पर शुभमन गिल बोल्ड हुए। उन्होंने 13 गेंद पर 14 रन बनाए। हार्दिक पांड्या नए कप्तान के तौर पर क्रीज पर। साई सुदर्शन 7 रन बनाकर क्रीज पर। गुजरात को जीत के लिए 94 गेंद पर 126 रन चाहिए।

21:49 (IST) 4 Apr 2023
DC vs GT Live Score: एनरिक नॉर्खिया की 143.5 km/h की गेंद नहीं संभाल पाए साहा

एनरिक नॉर्खिया ने पहली ही गेंद पर गुजरात टाइटंस को झटका दिया। उन्होंने 143.5 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद की। ऋद्धिमान साहा बोल्ड हो गए। उन्होंने 7 गेंद पर 14 रन बनाए। गुजरात का स्कोर 2.1 ओवर में 1 विकेट पर 22 रन। जीत के लिए 141 रन और चाहिए।

21:42 (IST) 4 Apr 2023
DC vs GT Live Match Score: गुजरात टाइटंस की विस्फोटक शुरुआत

गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल क्रीज पर। खलील अहमद ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। वह इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11 मे सरफराज खान की जगह शामिल हुए। ऋद्धिमान साहा ने गुजरात को ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई। उन्होंने 2 चौके और 1 छक्के की मदद से पहले मैच से 14 रन बनाए।

21:21 (IST) 4 Apr 2023
DC vs GT Live Score: गुजरात टाइटंस को 163 रन का टारगेट मिला

अक्षर पटेल आखिरी ओवर में आउट हुए। दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 162 रन बनाए। गुजरात टाइटंस को 163 रन का टारगेट दिया। एनरिक नॉर्खिया 4 और कुलदीप यादव 1 रन बनाकर नाबाद रहे। गुजरात की ओर से मोहम्मद शमी और राशिद ने 3-3 विकेट लिए।

21:15 (IST) 4 Apr 2023
DC vs GT Live Score: राशिद खान ने दिल्ली कैपिटल्स को 7वां झटका दिया

राशिद खान ने दिल्ली कैपिटल्स को 7वां झटका दिया। अमन हकीम खान 8 रन बनाकर हार्दिक पांड्या को कैच थमा बैठे। इस गेंद स पहले उन्होंने छक्का जड़ा था। अक्षर पटेल 27 रन बनाकर क्रीज पर। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 18.4 ओवर में 7 विकेट पर 148 रन। नए बल्लेबाज के तौर पर कुलदीप यादव क्रीज पर।

21:06 (IST) 4 Apr 2023
DC vs GT Live Score: दिल्ली कैपिटल्स को राशिद खान ने छठा झटका दिया

दिल्ली कैपिटल्स को राशिद खान ने छठा झटका दिया है। उन्होंने सरफराज खान को पवेलियन भेजा। उन्होंने 34 गेंद पर 30 रन बनाए। अक्षर पटेल 11 गेंद पर 17 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज के तौर पर अमन खान क्रीज पर। राशिद का यह दूसरा विकेट था।

21:03 (IST) 4 Apr 2023
IPL 2023 Live: सरफराज खान 26 और अक्षर पटेल 17 रन बनाकर क्रीज पर

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 16 ओवर के बाद 5 विकेट पर 126 रन बना लिए हैं। टीम 7.88 के रन रेट से रन बना रही है। सरफराज खान 26 और अक्षर पटेल 17 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 22 गेंद पर 25 रन की साझेदारी हुई। राशिद खान ने 2 ओवर में 16 रन देकर 1 विकेट लिया है। वहीं जोशुआ लिटिल ने 3 ओवर में 18 रन दिए हैं।

20:46 (IST) 4 Apr 2023
DC vs GT Live Score: राशिद खान ने अभिषेक पोरेल को पवेलियन भेजा

राशिद खान ने अभिषेक पोरेल को पवेलियन भेजा। उन्होंने 11 गेंद पर 2 छक्के की मदद से 20 रन बनाए। सरफराज खान 21 गेंद पर 18 रन बनाकर क्रीज पर। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 12.2 ओवर में 5 विकेट पर 101 रन। नए बल्लेबाज के तौर पर अक्षर पटेल क्रीज पर।

20:39 (IST) 4 Apr 2023
DC vs GT Live Score: दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 11 ओवर के बाद 4 विकेट पर 88 रन बना लिए

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 11 ओवर के बाद 4 विकेट पर 88 रन बना लिए हैं। अभिषेक पोरेल 7 गेंद पर 1 छक्के की मदद से 12 रन बनाकर क्रीज पर है। सरफराज खान 17 गेंद पर 1 चौके की मदद से 13 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 15 गेंद पर 21 रन साझेदारी हुई है। अल्जारी जोसेफ के ओवर में 10 रन बने।

20:24 (IST) 4 Apr 2023
DC vs GT Live Match Score: अल्जारी जोसेफ ने रिले रोसौव को गोल्डेन डक पर पवेलियन भेजा

अल्जारी जोसेफ ने अगली ही गेंद पर रिले रोसौव को गोल्डेन डक पर पवेलियन भेजा। राहुल तेवतिया ने प्वाइंट पर बेहतरीन कैच लपका। हालांकि, वह हैट्रिक से चूक गए। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 9 ओवर में 4 विकेट पर 70 रन। सरफराज खान 6 और अभिषेक पोरेल 1 रन बनाकर क्रीज पर।

20:21 (IST) 4 Apr 2023
DC vs GT Live Score:अल्जारी जोसेफ ने दिल्ली कैपिटल्स को तीसरा झटका दिया

अल्जारी जोसेफ ने दिल्ली कैपिटल्स को तीसरा झटका दिया। डेविड वार्नर 32 गेंद पर 37 रन बनाकर लौटे पवेलियन। सरफराज खान 9 गेंद पर 4 रन बनाकर क्रीज पर। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 8.2 ओवर में 3 विकेट पर 67 रन। नए बल्लेबाज के तौर पर रिले रोसौव क्रीज पर। इससे पहले मोहम्मद शमी ने 2 विकेट लिए।

20:07 (IST) 4 Apr 2023
IPL 2023 LIVE: ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स को सपोर्ट करने पहुंचे

पिछले साल दिसंबर में कार दुर्घटना के शिकार हुए ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स को सपोर्ट करने अरूण जेटली स्टेडियम पहुंचे हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में दिल्ली की टीम ने ऋषभ की जर्सी को डग आउट के ऊपर टांग दिया था। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 7 ओवर में 2 विकेट पर 63 रन है। सरफराज खान 2 और डेविड वार्नर 35 रन बनाकर क्रीज पर।

https://twitter.com/ANI/status/1643259725843406849

19:55 (IST) 4 Apr 2023
DC vs GT Live Score: मोहम्मद शमी ने दिल्ली कैपिटल्स को दूसरा झटका दिया

मोहम्मद शमी ने दिल्ली कैपिटल्स को दूसरा झटका दिया हैं। उन्होंने मिशेल मार्श को 4 रन पर पवेलियन भेजा। दिल्ली का स्कोर 4.1 ओवर में 1 विकेट पर 37 रन। डेविड वार्नर 16 रन बनाकर क्रीज पर।

19:46 (IST) 4 Apr 2023
DC vs GT Live Score: पृथ्वी शॉ लौटे पवेलियन

मोहम्मद शमी ने दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका दिया। पृथ्वी शॉ 4 गेंद पर 7 रन बनाकर आउट। दिल्ली का स्कोर 2.4 ओवर में 1 विकेट पर 29 रन। डेविड वार्नर 12 रन बनाकर क्रीज पर। मिशेल मार्श नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर।

19:37 (IST) 4 Apr 2023
IPL 2023 Live: दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी शुरू

दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। डेविड वार्नर और पृथ्वी शॉ क्रीज पर। मोहम्मद शमी ने गुजरात टाइटंस की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत की। पहले ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर बगैर विकेट के 11 रन। डेविड वार्नर 4 और पृथ्वी शॉ बगैर खाता खोले क्रीज पर।

19:31 (IST) 4 Apr 2023
DC vs GT Live Score: गुजरात टाइटंस ने इन खिलाड़ियों का नाम इम्पैक्ट प्लेयर के लिए दिया

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ साई किशोर, विजय शंकर, जयंत यादव, अभिनव मनोहर और श्रीकर भरत का नाम गुजरात टाइटंस ने इम्पैक्ट प्लेयर के लिए दिया।

19:29 (IST) 4 Apr 2023
IPL 2023 Live: दिल्ली कैप्टिल्स ने इम्पैक्ट प्लेयर के लिए इन खिलाड़ियों का दिया नाम

आईपीएल 2023 के सातवें मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ दिल्ली कैप्टिल्स ने इम्पैक्ट प्लेयर के लिए ललित यादव, रोवमैन पॉवेल, चेतन सकारिया, मनीष पांडे और खलील अहमद का नाम दिया है।

19:11 (IST) 4 Apr 2023
DC vs GT Live Match Score: दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11

पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर (कप्तान), मिशेल मार्श, रिले रोसौव, सरफराज खान (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, चेतन सकारिया, खलील अहमद, एनरिक नार्खिया

19:10 (IST) 4 Apr 2023
DC vs GT Live Score: गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11

ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, जोशुआ लिटिल, यश दयाल, अल्जारी जोसेफ।

19:02 (IST) 4 Apr 2023
DC vs GT Live Match Score: गुजरात टाइटंस करेगी पहले गेंदबाजी

गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। गुजरात की टीम में दो बदलाव हुआ। डेविड मिलर को केन विलियमसन की जगह टीम में मौका मिला। दिल्ली की टीम में भी दो बदलाव हुए। अभिषेक पोरेल डेब्यू करेंगे। एनरिच नॉर्खिया को रोवमैन पॉवेल की जगह मौका मिला।

18:58 (IST) 4 Apr 2023
IPL 2023: ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स को सपोर्ट करने पहुंचेंगे

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पिछले साल दिसंबर में कार दुर्घटना के शिकार हो गए थे। इसके कारण वह आईपीएल 2023 सत्र से बाहर हो गए। हालांकि, लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में फ्रेंचाइजी ने उनकी जर्सी को डगआउट के ऊपर टांग दिया था। पंत आज मैच देखने अरूण जेटली स्टेडियम आएंगे।

https://twitter.com/DelhiCapitals/status/1643244003461328898?s=20

18:51 (IST) 4 Apr 2023
DC vs GT Live:गुजरात टाइटंस को मिलेगी 'किलर मिलर' की सेवा

गुजरात टाइटंस की टीम के साथ किलर मिलर यानी डेविड मिलर जुड़ गए हैं। पिछले मैच में वह अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के कारण नहीं खेले थे। टीम को बड़ा झटका तब लगा जब केन विलियमसन चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

https://twitter.com/gujarat_titans/status/1643226548747784192?s=20

Delhi Capitals vs Gujarat Titans IPL 2023:डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर शानादर अंदाज में आईपीएल 2023 में अपने अभियान की शुरुआत की। हालांकि, इस दौरान केन विलियमसन चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए। टीम को उनकी कमी नहीं खलेगी, क्योंकि डेविड मिलर उसके साथ जुड़ गए हैं। पिछले उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। दिल्ली कैपिटल्स के लिए ऋषभ पंत का न होना सबसे बड़ी परेशानी का सबब है। हालांकि इस मैच में उसे रिले रोसौव की सेवा मिलेगी।