CSK vs KKR IPL 2023: आईपीएल 2023 के 61वें लीग मैच में सीएसके ने केकेआर के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 144 रन बनाए। चेपक की स्लो विकेट पर चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज केकेआर के गेंदबाजों के सामने रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए।
चेन्नई के लिए शिवम दूबे ने सबसे ज्यादा 48 रन की पारी खेली और वो नाबाद पवेलियन लौटे तो वहीं कप्तान एमएस धोनी भी 2 रन बनाकर नाबाद रहे। इस मैच में धोनी केकेआर की तरफ से आखिरी ओवर फेंक रहे वैभव अरोड़ा की गेंद पर बोल्ड हो गए, लेकिन उन्हें आउट नहीं दिया गया।
बोल्ड होकर भी आउट नहीं हुए एमएस धोनी
केकेआर के खिलाफ जब रविंद्र जडेजा आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर 20 रन बनाकर आउट हुए तो फिर एमएस धोनी बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आए। धोनी के पास खेलने के लिए दो गेंद बचे थे और फैंस को लग रहा था कि माही मारेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका और वो सिर्फ 2 रन ही बना पाए।
जब धोनी बल्लेबाजी के लिए आए तब आखिरी ओवर वैभव अरोड़ फेंक रहे थे। उन्होंने धोनी को जो पहली गेंद फेंकी वो वाइड थी और माही अपनी जगह से हिले भी नहीं। अंपायर ने गेंद को वाइड करार दिया, लेकिन गेंदबाज ने डीआरएस ले लिया, लेकिन तीसरे अंपायर ने भी इस गेंद को वाइड करार दिया।
इसके बाद वैभव अरोड़ा ने फिर से गेंद फेंकी, लेकिन वो अंपायर के द्वारा नो बॉल करार दिया गया। अब धोनी के पास फ्री हिट का मौका था, लेकिन वैभव अरोड़ ने बड़ी ही चालाकी से बेहतरी गेंद फेंकी। उन्होंने अपनी पांचवीं गेंद ऑफ स्टंप यॉर्कर फेंकी जिस पर धोनी बड़ा शॉट नहीं लगा पाए और वो बोल्ड हो गए।
बोल्ड होने के बाद धोनी मुस्कुरा रहे थे और चुकी ये गेंद फ्री हिट वाली बॉल थी इस वजह से उन्हें आउट नहीं दिया गया। इसके बाद धोनी ने पारी की आखिरी गेंद पर शॉट लगाने का प्रयास किया, लेकिन वो सिर्फ टीम के लिए 2 रन ही जुटा पाए। इस पारी में माही ने दो गेंदों का सामना किया और दो रन बनाने में सफलता हासिल की और नाबाद रहे।
IPL Teams 2023 | |
IPL 2023 Schedule | |
IPL Points Table | |
IPL Stats |