इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की निगाहें रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (ककी) के खिलाफ जीत दर्ज करके प्लेऑफ में पहुंचन पर होगी। दूसरी ओर कोलकाता की निगाहें प्लेऑफ की रेस में बने रहने पर होगी। चेन्नई की टीम की राह में केकेआर के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल रोड़ा बन सकते हैं। इस फिनिशर का बल्ला चला तो केकेआर की जत तय है। यह मैच चेपक में होना है और उनका रिकॉर्ड चेन्नई और इस ग्राउंड के खिलाफ काफी शानदार है। इसके अलावा चेन्नई के स्टार बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को को सुनील नरेन से सावधान रहना होगा। महेंद्र सिंह धोनी को नरेन और वरुण चक्रवर्ती के खिलाफ सतर्क रहना होगा।
चेन्नई के खिलाफ आंद्रे रसेल का बेहतरीन रिकॉर्ड
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ केकेआर के फिनिशर आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड काफी शानदार है। उन्होंने इस टीम के खिलाफ 168.85 के स्ट्राइक रेट से 309 रन बनाए हैं। चेपक में उन्होंने 150.37 के स्ट्राइक रेट से 203 रन बनाए हैं। हालांकि, चेन्नई के लिए राहत की बात है कि रसेल का बल्ला इस सीजन कुछ खास नहीं चला है। उन्होंने 12 मैच में 218 रन बनाए हैं। 21.80 का औसत रहा है और 150.34 का स्ट्राइर रेट। 42 रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है।
अजिंक्य रहाणे और महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ क्या होगी कोलकाता की रणनीति
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अजिंक्य रहाणे ने नंबर-3 पर शानदार प्रदर्शन किया है। कोलकाता की टीम 3 स्पिनर्स के साथ उतरेगी। नितीश राणा को तीनों का इस्तेमाल बेहतर तरीके से करना होगा। सुनील नरेन ने रहाणे को अबतक 4 बार आउट किया है। नरेन का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ भी बढ़िया है। धोनी ने 73 गेंद में उन्हें सिर्फ 1 चौका लगाया है। वरुण चक्रवर्ती भी धोनी के खिलाफ कारगर साबित होंगे। 15 गेंद में 3 बार आउट किया है। हालांकि, धोनी काफी नीचे बल्लेबाजी करने आते हैं।
कोलकाता और चेन्नई के बल्लेबाज लगा रहे खूब छक्के
आईपीएल 2023 में कोलकाता और चेन्नई के बल्लेबाज खूब छक्के लगा रहे हैं। कोलकाता 114 छक्कों के साथ शीर्ष पर है। वहीं चेन्नई 100 छक्कों के साथ तीसरे नंबर पर है। कोलकाता की टीम की स्पिनर्स के खिलाफ हालत खराब रही है। उन्होंने स्पिनर्स के खिलाफ 34 विकेट गंवाए हैं और 19.50 का औसत रहा है।