CSK vs KKR IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 के 61वें लीग मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। इसके बाद एमएस धोनी की टीम ने केकेआर के खिलाफ 20 ओवर में 6 विकेट पर 144 रन बनाए।
सीएसके को इस स्कोर तक पहुंचाने में शिवम दूबे की नाबाद 48 रन की पारी की बड़ी भूमिका रही। उन्होंने ये रन 34 गेंदों पर 3 छक्के और एक चौके लगाकर बनाए। इन तीन छक्कों की मदद से शिवम ने इस सीजन में अपने 30 छक्के पूरे कर लिए और एमएस धोनी की बराबरी कर ली।
शिवम दूबे ने एमएस धोनी की बराबरी की
शिवम दूबे इस सीजन में सीएसके के लिए अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और अब तक खेले 13 मैचों में 3 अर्धशतक की मदद से 363 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 12 चौके और 30 छक्के लगाए हैं। शिवम दूबे ने सीएसके के लिए एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में अपने कप्तान एमएस धोनी की बराबरी कर ली है।
धोनी ने साल 2018 में सीएसके के लिए 30 छक्के लगाए थे तो वहीं 2023 में अब तक 30 छक्के लगाकर दूबे अब धोनी के बराबर आ गए हैं, लेकिन उनके पास धोनी के रिकॉर्ड को तोड़ने का शानदार मौका है। यही नहीं अगर वो 6 छक्के और लगा लेते हैं तो वो सीएसके के लिए एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में शेन वॉटसन (35 छक्के) से भी आगे निकल जाएंगे। शेन वॉटसन इस टीम के लिए एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं और उन्होंने ये कमाल साल 2018 में किया था और कुल 35 छक्के जड़े थे।
एक आईपीएल सीजन में सीएसके के लिए सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
35 छक्के – शेन वॉटसन (2018)
34 छक्के – ड्वेन स्मिथ (2014)
34 छक्के – अंबाती रायडू (2018)
30 छक्के – एमएस धोनी (2018)
30 छक्के – शिवम दुबे (2023)
IPL Teams 2023 |
IPL 2023 Schedule |
IPL Points Table |
IPL Stats |