इंडियन प्रीमियर लीग (2022) में अब तक 16 मैच (20 फीसदी से ज्यादा) हो चुके हैं। यदि टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची पर नजर डालें तो विकेटकीपर्स का जलवा दिखाई देता है। वहीं, सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों गेंदबाजों की सूची देखकर कहा जा सकता है कि स्पिनर्स कहर बरपा रहे हैं। शुरुआत ऑरेंज कैप के दावेदारों की सूची से करते हैं।

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर इंग्लैंड के जोस बटलर हैं। जोस बटलर आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा हैं। वह राजस्थान रॉयल्स के लिए विकेटकीपिंग नहीं करते हैं, लेकिन वह एक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। दूसरे नंबर पर गुजरात टाइटंस के ओपनर शुभमन गिल हैं। तीसरे नंबर पर पंजाब किंग्स के लियाम लिविंगस्टोन हैं।

चौथे नंबर पर क्विंटन डीकॉक हैं। क्विंटन डीकॉक आईपीएल 2022 से पहले मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं। आईपीएल 2022 में वह लखनऊ सुपर जांयट्स का हिस्सा हैं। वह लखनऊ सुपर जांयट्स के लिए भी विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका निभाते हैं। पांचवें नंबर पर इशान किशन हैं।

IPL 2022: यहां जानिए चेन्नई और हैदराबाद के बीच मैच से जुड़े अपडेट्स

क्विंटन डीकॉक के समय इशान किशन मुंबई इंडियंस के लिए विकेटकीपिंग नहीं करते थे, लेकिन इस सीजन वह मुंबई इंडियंस के लिए विकेटकीपिंग की भी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। छठे नंबर पर केएल राहुल हैं। केएल राहुल भी एक विकेटकीपर बैटर हैं। पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए वह विकेटकीपिंग भी करते थे। आईपीएल 2022 में रन बनाने वालों की पूरी सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें। आईपीएल 2022 की पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल जानने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं।

ये हैं सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष-5 बल्लेबाज

खिलाड़ीटीममैचरनऔसतउच्चतमशतकअर्धशतक
जोस बटलरराजस्थान रॉयल्स3205102.5010011
शुभमन गिलगुजरात टाइट्ंस318060.009602
लियाम लिविंगस्टोनपंजाब किंग्स416240.506402
इशान किशनमुंबई इंडियंस314974.5081*02
क्विंटन डीकॉकलखनऊ सुपर जायंट्स414937.258002

सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की सूची में कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज उमेश यादव शीर्ष पर हैं। राजस्थान रॉयल्स के स्टार स्पिनर्स में से एक युजवेंद्र चहल दूसरे नंबर पर हैं। पंजाब किंग्स के स्पिनर राहुल चाहर तीसरे नंबर पर हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज चौथे नंबर पर हैं। दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर कुलदीप यादव पांचवें नंबर पर हैं। मतलब शीर्ष-5 में से 3 गेंदबाज स्पिनर हैं। आईपीएल 2022 में विकेट लेने वालों की पूरी सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें।

ये हैं सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले शीर्ष-5 गेंदबाज

खिलाड़ीटीममैचओवररन दिएविकेट लिए
उमेश यादवकोलकाता नाइट राइडर्स 416849
युजवेंद्र चहलराजस्थान रॉयल्स312637
राहुल चाहरपंजाब किंग्स4161017
आवेश खानलखनऊ सुपर जायंट्स 4141277
कुलदीप यादवदिल्ली कैपिटल्स3 11.4 81 6