Rajasthan Royals vs Mumbai Indians Playing 11 Team Prediction: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 का 44वां मुकाबला 30 अप्रैल को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाना है। आईपीएल 2022 में 30 अप्रैल को डबल हेडर है। यह दिन का दूसरा मुकाबला है।

यह शाम 7:30 बजे से खेला जाना है। टॉस का समय शाम 7:00 बजे है। इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर किया होना है। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार पर उपलब्ध है। लाइव क्रिकेट मैच के अपडेट्स के लिए आप जनसत्ता.कॉम के साथ जुड़े रह सकते हैं।

इस मैच में मुंबई इंडियंस के कीरोन पोलार्ड को राजस्थान रॉयल्स के रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल से सतर्क रहना होगा। पोलार्ड का अश्विन के खिलाफ सिर्फ 15 और चहल के खिलाफ 16.60 का औसत है। दोनों दिग्गज गेंदबाज इस कैरेबियाई हरफनमौला को आईपीएल में 5-5 बार अपना शिकार बना चुके हैं।

वहीं, ऑरेंज कैप धारी और जबरदस्त फॉर्म में चल रहे जोस बटलर के हमले को रोकने के लिए मुंबई इंडियंस के पास जसप्रीत बुमराह के रूप में सबसे अच्छा दांव है। जोस बटलर का बुमराह के खिलाफ सिर्फ 12.25 का औसत है। बुमराह उन्हें 4 बार अपना शिकार भी बना चुके हैं। उनके सामने देवदत्त पडिक्कल और राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन का बल्ला भी शांत रहा है। बुमराह ने पडिक्कल को अब तक 18 गेंदें फेंकी हैं और दो बार आउट किया है।

इस मैच में दोनों टीमें इन खिलाड़ियों के साथ उतर सकती हैं।

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, डेरिल मिशेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, कुलदीप सेन, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल।

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, ऋतिक शौकीन, डेनियल सैम्स, जयदेव उनादकट, रिले मेरेडिथ, जसप्रीत बुमराह।

राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के मैच की ड्रीम 11 बनाने के लिए आप नीचे सुझाई गई प्लेइंग इलेवन देख सकते हैं।

राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस ड्रीम 11 टीम के लिए सुझाई गई प्लेइंग इलेवन नंबर 1: विकेटकीपर- जोस बटलर, संजू सैमसन, इशान किशन (कप्तान), बल्लेबाज- सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस। ऑलराउंडर- डेनियल सैम्स। गेंदबाज- ट्रेंट बोल्ट (उप कप्तान), युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप सेन।

राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस ड्रीम 11 टीम के लिए सुझाई गई प्लेइंग इलेवन नंबर 2: विकेटकीपर- जोस बटलर, संजू सैमसन, इशान किशन। बल्लेबाज- सूर्यकुमार यादव (उप कप्तान), रोहित शर्मा, देवदत्त पडिक्कल। ऑलराउंडर- रविचंद्रन अश्विन। गेंदबाज- ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, कुलदीप सेन।