आईपीएल 2022 में रविवार को लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) के कप्तान केएल राहुल ने मुबंई इंडियंस (MI) के खिलाफ शतक जड़ा। उन्होंने 62 गेंदों पर 103 रनों की पारी खेली। इस सीजन में उनका यह दूसरा शतक है और दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने दोनों शतक मुंबई के खिलाफ ही जड़ा है। दाएं हाथ के ओपनर बल्लेबाज ने शतकीय पारी के दौरान रोहित शर्मा की बराबरी कर ली और विराट कोहली से आगे निकल गए।

टी-20 क्रिकेट में बतौर भारतीय बल्लेबाज सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड टीम इंडिया और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के नाम है। उन्होंने छह शतक जड़े हैं। राहुल ने उनके इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। उन्होंने छठा शतक जड़ा। इस मामले तीसरे नंबर पर विराट कोहली हैं। उन्होंने 5 शतक जड़ा है। वहीं सुरेश रैना ने 4 शतक जड़े हैं।

लखनऊ ने मुंबई के खिलाफ 20 ओवर में 6 विकेट पर 168 रन बनाए। इसमें से केएल राहुल ने 166.13 की स्ट्राइक रेट से 62 गेंदों पर 103 रन बनाए। वहीं बाकी के बल्लेबाजों ने 98.28 की स्ट्राइक रेट से 58 गेंदों पर 57 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 4 छक्का और 12 चौके लगाए। मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया।

उन्होंने टीम के खिलाफ 16 पारियों में 867 रन जड़ दिए हैं। उन्होंने सुरेश रैना को पीछे छोड़ा। 34 पारियों में उन्होंने 824 रन बनाए हैं। बता दें कि आइपीएल 2022 में 5 शतक लगे हैं। इनमें से तीन जोस बटलर और केएल राहुल ने दो शतक जड़ा है।

मुंबई इंडियंस ने केएल राहुल की शतकीय पारी की तारीफ की-आईपीएल में बतौर ओपनर पहली 70 पारियों में सबसे ज्यादा 50 से ज्यादा का स्कोर बनाने के मामले में भी केएल राहुल नंबर एक पर हैं। उन्होंने 30 बार ऐसा किया है। वहीं डेविड वॉर्नर ने 24, क्रिस गेल 22, विराट कोहली ने 22 और अजिंक्य रहाणे ने 21 बार ऐसा किया है। मुंबई इंडियंस ने केएल राहुल की शतकीय पारी की तारीफ की है। टीम ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि मुंबई के खिलाफ रन बनाना जरूरी है क्या केएल? साथ ही लिखा वेल प्लेड।