इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 55वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 8 मई को शाम 7:30 बजे से नवी मुंबई स्थित डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेला जाना है। मैच के लाइव-एक्शन को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है, जबकि लाइव स्कोर को जनसत्ता.कॉम पर ट्रैक किया जा सकता है।

दिल्ली कैपिटल्स ने अपने आखिरी मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 21 रन से जीत दर्ज की थी। चेन्नई सुपर किंग्स को अपने आखिरी गेम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से 13 रन से हार का सामना करना पड़ा था। उस हार के बाद उसका प्लेऑफ में पहुंचने का सपना भी लगभग टूट गया। आईपीएल 2022 की अंक तालिका में चेन्नई सुपर किंग्स नौवें और दिल्ली कैपिटल्स पांचवें नंबर पर है।

दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पिछले मैच में अक्षर पटेल और पृथ्वी शॉ को मिस किया था। जबकि अक्षर पटेल वापसी के लिए तैयार है। पृथ्वी शॉ की वापसी में और देरी हो सकती है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स की बात करें तो ड्वेन प्रिटोरियस और सिमरजीत सिंह पिछले कुछ मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। यदि ड्वेन ब्रावो और शिवम दुबे फिट हैं इन दोनों ऑलराउंडर्स की इस मैच में वापसी संभव है।

ऋषभ पंत अब तक अच्छी लय में दिखाई पड़े हैं, लेकिन वह अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके हैं। ऋषभ पंत पर टीम को प्लेऑफ में ले जाने का सारा दारोमदार टिका है। वहीं, महेंद्र सिंह धोनी मध्यक्रम में आकर कुछ बड़े शॉट्स खेल रहे हैं। अगर वह थोड़ा ऊपर खेलते हैं तो ज्यादा गेंदे मिलने पर दिल्ली के खिलाफ घातक साबित हो सकते हैं।

इस मैच में दोनों टीमें इन खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतर सकती हैं।

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: डेविड वार्नर, मनदीप सिंह/यश ढुल, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत, रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल शार्दुल ठाकुर, एनरिक नॉर्टजे, कुलदीप यादव, खलील अहमद।

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, मोईन अली, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, रविंद्र जडेजा, एमएस धोनी, ड्वेन प्रिटोरियस/ड्वेन ब्रावो, सिमरजीत सिंह/शिवम दुबे, महेश थीक्षाना, मुकेश चौधरी।

चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के मैच की ड्रीम 11 बनाने के लिए आप नीचे सुझाई गई प्लेइंग इलेवन देख सकते हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स ड्रीम 11 टीम के लिए सुझाई गई प्लेइंग इलेवन नंबर 1:

विकेटकीपर- ऋषभ पंत। बल्लेबाज- डेविड वार्नर, डेवोन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रोवमैन पॉवेल। ऑलराउंडर- मोईन अली, मिशेल मार्श, रविंद्र जडेजा। गेंदबाज- कुलदीप यादव (उप कप्तान), खलील अहमद, महेश थीक्षाना।

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स ड्रीम 11 टीम के लिए सुझाई गई प्लेइंग इलेवन नंबर 2:

विकेटकीपर- ऋषभ पंत (कप्तान)। बल्लेबाज- डेविड वार्नर, डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, रॉबिन उथप्पा। ऑलराउंडर- मोईन अली, मिशेल मार्श, ड्वेन प्रिटोरियस। गेंदबाज- कुलदीप यादव, महेश थीक्षाना (उप कप्तान), शार्दुल ठाकुर।