टाइगर श्रॉफ का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें भी वह स्टंट करते दिख रहे हैं। इसमें वह अपने एब्स फ्लॉन्ट करने के साथ-साथ 153 सेमी ( लगभग 5 फीट) ऊंची जंप लगाते दिख रहे हैं। इस वीडियो के जरिए उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के भरोसेमंद बल्लेबाजों में शुमार श्रेयस अय्यर को एक तरह का ‘चैलेंज’ भी दिया है। श्रेयस अय्यर ने भी उनका चैलेंज स्वीकार लिया है। साथ ही यह भी बताया कि कब उनसे मुकाबला करेंगे।
बॉलीवुड के स्टंट मास्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उनके इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। उनकी पोस्ट पर अब तक करीब 30 लाख लाइक्स आ चुके हैं और 6700 से ज्यादा कमेंट किए जा चुके हैं। टाइगर श्राफ ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘भाई श्रेयस अय्यर यह तुम्हारे लिए है… 153 सेमी…।’ उन्होंने इस वीडियो को थ्रोबैक और लेग्सडे पर टैग भी किया है। इसका मतलब है कि उनका यह वीडियो अभी का नहीं, बल्कि पुराना रिकॉर्ड किया गया है।
उनकी पोस्ट पर अय्यर ने कमेंट किया है। अय्यर ने लिखा, ‘टाइगर श्राफ चुपके चुपके शिकार के लिए घूम रहे हैं! बहुत अच्छा दोस्त। जब मैं लौटूंगा तो तुमसे मुकाबला करूंगा।’ टाइगर की मां आयशा श्राफ ने लिखा, ‘यह दीवाना……….है।’ टाइगर श्राफ की पोस्ट पर जाने-माने शेफ केलविन चुंग ने भी कमेंट किया है। उन्होंने लिखा, ‘जब हमने मैच खेला था तब आप क्यों नहीं डंक (ऊंची छलांग लगाकर गेंद को बॉस्केट में डालना) कर पाए थे?’
View this post on Instagram
बता दें श्रेयस अय्यर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली कैपिटल्स के कप्ताान थे, लेकिन आईपीएल 2021 शुरू होने से पहले ही वह चोटिल हो गए थे। उनका कंधा अपनी जगह से खिसक गया था। इस कारण वह आईपीएल 2021 से बाहर हो गए थे। दिल्ली कैपिटल्स ने उनकी जगह ऋषभ पंत को इस सीजन के लिए टीम का कप्तान बनाया है।
श्रेयस अय्यर के कंधे की सर्जरी हो चुकी है। श्रेयस अय्यर ने सोशल मीडिया के जरिए खुद इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए ट्वीट किया था, ‘आपरेशन सफल रहा है। मैं पूरी प्रतिबद्धता के साथ जल्द से जल्द वापसी करूंगा। आपकी शुभकामनाओं के लिए आभार।’