Star Sports (स्टार स्पोर्ट्स) ने इंस्टाग्राम पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर पोस्ट की है। इसमें वह संन्यासी/बौद्ध भिक्षु की तरह नजर आ रहे हैं। स्टार स्पोर्ट्स की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 से पहले यह तस्वीर शेयर करने के पीछे क्या मंशा है यह तो पता नहीं, लेकिन फैंस को धोनी का यह लुक काफी पसंद आ रहा है। लोग मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं।
बता दें कि धोनी आईपीएल 2021 की तैयारियों में व्यस्त हैं। वह इन दिनों चेन्नई में हैं और अभ्यास सत्र में जमकर पसीना बहा रहे हैं। कुछ दिन पहले धोनी का नेट प्रैक्टिस के दौरान चौके-छक्के जड़ने वाला वीडियो भी काफी वायरल हुआ था। धोनी की वायरल हो रही ताजा तस्वीर की बात करें तो वह काफी वायरल हो रही है। इस पोस्ट पर अब तक 2 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइंक्स और 1300 से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। माना जा रहा है कि चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की यह तस्वीर किसी विज्ञापन की शूटिंग के दौरान की है।
Star Sports ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट पर माही की इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, ‘हम सब हैरान हैं धोनी का यह नया लुक देखकर, जो इंटरनेट पर तहलका मचा सकता है। आप क्या सोचते हैं?’ तस्वीर में धोनी संन्यासी जैसे कपड़े पहने दिख रहे हैं। उनके सिर पर बाल भी नहीं हैं।
गौर से देखने पर ऐसा लग रहा है कि इसमें वह अपने ही जैसी वेशभूषा वालों को कुछ संदेश दे रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की इस तस्वीर को लेकर काफी मीम्स भी बन रहे हैं। स्टार स्पोर्ट्स ने तस्वीर के दाएं कोने में लिखा है, *मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग कैंप का सेटअप।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने एक मीडिया ग्रुप के कॉन्क्लेव में शुक्रवार की रात कहा था कि आईपीएल 2021 की तैयारियों के मद्देनजर एमएस धोनी की अगुआई में चेन्नई के चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स का शिविर लगा है। उन्होंने बताया था कि धोनी सुबह इंडोर प्रैक्टिस में हिस्सा लेते हैं और शाम के समय भी चेपॉक पर होते हैं।
After Paying Back All The Amrapali Money…https://t.co/SnY1hFAyTc pic.twitter.com/aW7UPGauyk
— Babu Bhaiya (@Shahrcasm) March 13, 2021
This guy is most overrated sportsman ever and post 2013, what a damage he did to Indian cricket
— amrtansh dubey (@amrtansh) March 13, 2021
Very similar pic.twitter.com/zmg3R0UoYK
— Rajat Kumar Barik (@RajatKumarBar13) March 13, 2021
I see no difference. He has always been a monk, even on the field! pic.twitter.com/kJ0SWgBZOf
— Utkarsh Verma (@utkarshv13) March 13, 2021
Kuch nahi hai bas tufan se pehle ki shanti hai . Don’t worry sher badi chhalang lagane wala hai
— Divya (@pagalensan) March 13, 2021
Ivanukelam yaaruda broadcasting contract kuduthadhu pic.twitter.com/ZSidt9Db1W
— (@Gypsy_offl) March 13, 2021
— Saket (@LazyySaket) March 13, 2021
Yesss… He is a monk https://t.co/vys9aYYI1p pic.twitter.com/9cGVN2hC98
— Jaise_Taise (@Jaise_Taise) March 13, 2021
अपनी अगुआई में चेन्नई सुपरकिंग्स को तीन बार आईपीएल चैंपियन बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी के लिए आईपीएल 2020 अच्छा नहीं गया था। चेन्नई सुपरकिंग्स आईपीएल 2020 में सातवें नंबर पर रही थी। वह आईपीएल के इतिहास में पहली बार प्लेऑफ में अपनी जगह नहीं बना पाई थी।