IPL 2021 KKR vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 में बुधवार (21 अप्रैल) को डबल हेडर है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 9 विकेट से हरा दिया।
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए दिन के दूसरे मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 18 रन से हरा दिया। चेन्नई की आईपीएल 2021 में यह लगातार तीसरी जीत है। वहीं, केकेआर की यह लगातार तीसरी हार है। इस जीत के साथ ही वह आईपीएल 2021 की पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुचं गई। पूरी पॉइंट टेबल देखने के लिए यहां क्लिक करें।
दूसरे मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया। चेन्नई सुपरकिंग्स ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 220 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइटराइडर्स 19.1 ओवर में 202 रन पर ऑलआउट हो गई। केकेआर की ओर से आंद्रे रसेल ने 22 और पैट कमिंस ने 23 गेंद में अर्धशतक लगाए। दिनेश कार्तिक ने भी 24 गेंद में 40 रन की पारी खेली। हालांकि, पावर प्ले में ही पांच विकेट गंवाने के कारण उनकी कोशिशें बेकार हो गईं।
चेन्नई की ओर से फॉफ डुप्लेसी हाइएस्ट स्कोरर रहे। वह 9 चौके और 4 छक्के की मदद से 60 गेंद में 95 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। इससे पहले केकेआर ने अपनी प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव किए। वहीं चेन्नई ने भी एक चेंज किया था।
दिन के पहले मुकाबले में पंजाब की टीम टॉस जीतकर 19.4 ओवर में 120 रनों ढेर हो गई। उसके लिए मयंक अग्रवाल और शाहरुख खान ने 22-22 रन बनाए। हैदराबाद के लिए खलील अहमद ने 3 और अभिषेक शर्मा ने 2 विकेट अपने नाम किए। भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल और राशिद खान को एक-एक सफलता मिली।
जवाब में हैदराबाद ने 18.4 ओवर में 1 विकेट पर 121 रन बना लिए। उसके लिए जॉनी बेयरस्टो ने 56 गेंद पर नाबाद 63 रन बनाए। डेविड वॉर्नर ने 37 गेंद पर 37 रन बनाए। केन विलियमसन 16 रन बनाकर नाबाद रहे। चेन्नई में हैदराबाद की टीम पहली बार जीती है। इस सीजन में वह तीन मैचों में हार चुकी थी। उसकी पहली जीत है। वहीं, पंजाब की टीम चार में से तीसरे मैच में हारी है।
केकेआर के आठ विकेट गिर चुके हैं। हालांकि, उसके लिए अच्छी बात यह है कि पैट कमिंस क्रीज पर हैं। उन्होंने 23 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। इससे पहले दिनेश कार्तिक 24 गेंद में 40 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, उनकी जगह आए कमलेश नागरकोटी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। केकेआर को जीत के लिए आखिरी दो 2 ओवर में 28 रन बनाने हैं।
महेंद्र सिंह धोनी ने 12वां ओवर फेंकने के लिए सैम करन को गेंद थमाई। सैम करन ने दूसरी ही गेंद पर आंद्रे रसेल का विकेट झटक कप्तान का दिल जीत लिया। रसेल 22 गेंद में 54 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह पैट कमिंस क्रीज पर आए। दिनेश कार्तिक ने सैम करन की पांचवीं गेंद पर छक्का और आखिरी गेंद पर चौका लगाया। 12 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 6 विकेट पर 123 रन था।
चेन्नई के लिए शार्दुल ठाकुर 10वां ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर से केकेआर के खाते में 24 रन आए। रसेल ने पहली, तीसरी और छठी गेंद पर छक्का लगाया। उन्होंने दूसरी गेंद पर चौका भी लगाया। रविंद्र जडेजा 11वां ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर आंद्रे रसेल ने अपना अर्धशतक पूरा किया। रसेल ने पचासा पूरा करने के लिए 21 गेंदें खेलीं। 11 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 5 विकेट पर 110 रन था।
कोलकाता नाइटराइडर्स की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। इस समय क्रीज पर दिनेश कार्तिक और आंद्रे रसेल हैं। केकेआर को पांचवें ओवर में तीसरा और चौथा झटका लगा। दीपक चाहर ने तीसरी गेंद पर इयोन मॉर्गन को धोनी के हाथों कैच कराया। उनकी जगह आए सुनील नरेन आखिरी गेंद पर पवेलियन लौट गए। नरेन का रविंद्र जडेजा ने कैच लपका। मॉर्गन 7 गेंद में 7 और नरेन 3 गेंद में 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे। छठे ओवर की दूसरी गेंद पर लुंगी एनगिडी ने राहुल त्रिपाठी का विकेट झटक लिया। राहुल का भी कैच धोनी ने पकड़ा। राहुल 9 गेंद में 8 रन बनाकर आउट हुए।
तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर केकेआर को दूसरा झटका लगा। दीपक चाहर की गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी ने ओपनर नितीश राणा का शानदार कैच लपका। नितीश राणा 2 चौके की मदद से 12 गेंद में 9 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह केकेआर के कप्तान इयोन मॉर्गन क्रीज पर आए। दीपक चाहर ने ही चेन्नई को पहली सफलता दिलाई थी।
221 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइटराइडर्स की शुरुआत खराब रही। दीपक चाहर ने पहले ओवर की चौथी गेंद पर शुभमन गिल को थर्डमैन पर लुंगी एनगिडी के हाथों कैच करा दिया। गिल खाता भी नहीं खोल पाए। उनकी जगह राहुल त्रिपाठी क्रीज पर आए। राहुल त्रिपाठी ने आखिरी गेंद पर चौका जड़कर अपना खाता खोला।
चेन्नई ने केकेआर को जीत के लिए 221 रन का लक्ष्य दिया है। इससे पहले कोलकाता के कप्तान इयॉन मॉर्गन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। कोलकाता ने टीम में दो बदलाव किए। हरभजन सिंह की जगह कमलेश नागरकोटी और शाकिब अल हसन की जगह सुनील नरेन को टीम में शामिल किया। चेन्नई ने ड्वेन ब्रावो को आराम देते हुए लुंगी एनगिडी को प्लेइंग-11 में शामिल किया।
सुनील नरेन ने केकेआर को दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर मोईन अली को दिनेश कार्तिक के हाथों स्टम्प कराया। मोईन अली 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 12 गेंद में 25 रन बनाकर आउट हुए। मोईन अली की जगह एमएस धोनी बल्लेबाजी के लिए आए।
वरुण चक्रवर्ती ने केकेआर को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर ऋतुराज को पैट कमिंस के हाथों कैच करा दिया। ऋतुराज 6 चौके और 4 छक्के की मदद से 42 गेंद में 64 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह मोईन अली क्रीज पर आए। इसी ओवर की चौथी गेंद पर फॉफ डुप्लेसी ने चौका जड़ अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 36 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया।
ऋतुराज गायववाड़ ने 11वें ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने कमलेश नागरकोटी की तीसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। ऋतुराज ने दूसरी गेंद पर ही छक्का जड़ा था। इस ओवर की आखिरी गेंद पर फॉफ डुप्लेसी ने लॉन्ग ऑफ पर छक्का लगाया। 11 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर बिना विकेट खोए 98 रन है। ऋतुराज का आईपीएल में यह पांचवां और इस सीजन यह पहला अर्धशतक है।
चेन्नई सुपरकिंग्स ने पावर प्ले (शुरुआती 6 ओवर) में 54 रन बनाए। ऋतुराज गायकवाड़ ने 18 गेंद में 23 और फॉफ डुप्लेसी ने 18 गेंद में 30 रन बनाए। दोनों ने 3-3 चौके और एक-एक छक्का लगाया। पैट कमिंस ने 2 ओवर में 25 रन लुटाए।
चेन्नई की ओर से फॉफ डुप्लेसी और ऋतुराज गायकवाड़ ने पारी की शुरुआत की। कोलकाता के लिए वरुण चक्रवर्ती पहला ओवर लेकर आए। वरुण ने पहले ओवर में सिर्फ 4 रन दिए। दूसरा ओवर पैट कमिंस लेकर आए। उनके इस ओवर में डुप्लेसी ने पहली गेंद पर चौका जड़ा। ऋतुराज ने चौथी गेंद पर चौका और आखिरी गेंद पर छक्का लगाया। इस ओवर में चेन्नई ने 15 रन बनाए।
चेन्नई सुपरकिंग्स: एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), फाफ डुप्लेसी, ऋतुराज गायकवाड़, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, मोईन अली, सैम करन, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, लुंगी एनगिडी।
कोलकाता नाइटराइडर्स: शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, नितीश राणा, इयोन मॉर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आंद्रे रसल, सुनील नरेन, कमलेश नागरकोटी, पैट कमिंस, वरुण चक्रवर्ती, प्रसिद्ध कृष्णा।
हैदराबाद ने 18.4 ओवर में 1 विकेट पर 121 रन बना लिए। उसके लिए जॉनी बेयरस्टो ने 56 गेंद पर नाबाद 63 रन बनाए। डेविड वॉर्नर ने 37 गेंद पर 37 रन बनाए। केन विलियमसन 16 रन बनाकर नाबाद रहे। चेन्नई में हैदराबाद की टीम पहली बार जीती है। इस सीजन में वह तीन मैचों में हार चुकी थी। उसकी पहली जीत है। वहीं, पंजाब की टीम चार में से तीसरे मैच में हारी है।
हैदराबाद को पहला झटका फैबियन एलेन ने दिया। उन्होंने डेविड वॉर्नर को आउट कर दिया। वॉर्नर ने 37 गेंद पर 37 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया। वॉर्नर ने बेयरस्टो के साथ पहले विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी की।
हैदराबाद की टीम ने अपनी पारी की विस्फोटक अंदाज में शुरुआत की है। जॉनी बेयरस्टो और डेविड वॉर्नर तूफानी पारी खेल रहे हैं। टीम ने 5 ओवर में बिना किसी नुकसान के 40 रन बना लिए हैं। बेयरस्टो 18 गेंद पर 26 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और दो छक्के लगाए हैं। दूसरी ओर, वॉर्नर 12 गेंद पर 13 रन बनाकर नाबाद हैं।
पंजाब के लिए मयंक अग्रवाल और शाहरुख खान ने 22-22 रन बनाए। क्रिस गेल 15, मोइसेस हेनरिक्स 14 और दीपक हुड्डा 13 रन बनाकर आउट हुए। इन पांचों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को पार नहीं कर सका। हैदराबाद के लिए खलील अहमद ने 4 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट लिए। अभिषेक शर्मा ने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल और राशिद खान को एक-एक सफलता मिली।
पंजाब किंग्स की पारी के 4 ओवर बाकी हैं। उसने 6 विकेट गंवा दिए हैं और उसका स्कोर 96 रन है। शाहरुख खान और फैबियन एलेन क्रीज पर हैं। शाहरुख ने 12 गेंदों पर 2 छक्कों की मदद से 18 रन बना लिए हैं। वहीं, एलेन ने 9 गेंद पर 5 रन बनाए हैं। पंजाब को इन दोनों बल्लेबाजों से आखिरी ओवरों में धमाके की उम्मीद होगी। टीम कम से कम 140 से ज्यादा रन बनाना चाहेगी।
पंजाब की पारी के आधे ओवर समाप्त हो चुके हैं। उसने 10 ओवर में 4 विकेट पर 53 रन बनाए हैं। मोइसेस हेनरिक्स 6 गेंद पर 4 और दीपक हुड्डा 6 गेंद पर 8 रन बनाकर नाबाद हैं। पंजाब को चौथा झटका क्रिस गेल के रूप में लगा। वे 17 गेंद पर 15 रन बनाकर राशिद खान का शिकार बन गए।
पंजाब को दूसरा झटका सातवें ओवर की आखिरी गेंद पर लगा। खलील अहमद ने मयंक अग्रवाल को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। मयंक का कैच राशिद खान ने लिया। मयंक 25 गेंद पर 22 रन ही बना सके। उनके बाद आठवें ओवर में पंजाब को तीसरा झटका लगा। निकोलस पूरन रनआउ होकर पवेलियन लौट गए। वे बिना गेंद खेले ही रनआउट हो गए।
सनराइजर्स हैदराबाद को पहला झटका चौथे ओवर में लगा। भुवनेश्वर कुमार ने केएल राहुल को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। राहुल का कैच राशिद खान ने लिया। सीजन में दो अर्धशतक लगाने वाले राहुल ने 6 गेंद पर 4 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद क्रिस गेल और मयंक अग्रवाल ने मोर्चा संभाला है।
पंजाब किंग्स: मयंक अग्रवाल, केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), क्रिस गेल, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, शाहरुख खान, मोइसेस हेनरिक्स, फैबियन एलेन, मुरुगन अश्विन, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।
सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वॉर्नर, जॉनी बेयरस्टो, केन विलियमसन, विराट सिंह, विजय शंकर, केदार जाधव, अभिषेक शर्मा, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल, खलील अहमद।
बॉलिंग में भुवनेश्वर कुमार इस टूर्नामेंट में कुछ खास नहीं रहे हैं। उन्होंने मुंबई के खिलाफ पिछले मैच में 4 ओवर में 45 रन लुटाए थे। जबकि कोई विकेट नहीं मिला था। हालांकि, खलील अहमद, मुजीब उर रहमान, विजय शंकर और राशिद ने सधी हुई गेंदबाजी की थी। इस मैच में भी टीम इसी बॉलिंग लाइन अप के साथ उतर सकती है।
टीम को इस मैच में भी बेयरस्टो और वॉर्नर से उम्मीद होगी। बेयरस्टो ने 3 मैच में 146.66 के स्ट्राइक रेट से 110 रन बनाए हैं। जबकि पंजाब के खिलाफ उन्होंने 144.44 के स्ट्राइक रेट से 117 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 97 रन का रहा है। बैटिंग में मिडिल ऑर्डर मजबूत करने के लिए विराट सिंह की जगह केदार जाधव को शामिल किया जा सकता है।
हैदराबाद की भी हालत कुछ-कुछ पंजाब जैसी ही है। कप्तान डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो को छोड़ टीम के सभी बल्लेबाज फेल रहे हैं। इन दोनों ने पिछले मैच में 151 रन चेज करते हुए 67 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप कर ली थी। इसके बाद टीम चोक कर गई और 90/3 से टीम 137 रन पर ऑलआउट हो गई। बेंगलुरु के खिलाफ भी सनराइजर्स की टीम 96/2 से 142/9 विकेट गंवा दिए।
कप्तान राहुल मेरिडिथ की जगह क्रिस जॉर्डन को मौका दे सकते हैं। वे बॉलिंग के साथ लोअर ऑर्डर के अच्छे बैट्समैन भी हैं। इसके अलावा आउट ऑफ फॉर्म चल रहे निकोलस पूरन की जगह ऑस्ट्रेलियन ऑलराउंडर मोइसेस हेनरिक्स को टीम में शामिल किया जा सकता है। पूरन इस सीजन में 3 में से 2 मैच में शून्य पर आउट हुए। टीम ने अपने बेस्ट स्पिनर रवि बिश्नोई को इस सीजन में एक भी मौका नहीं दिया है। ऐसे में उन्हें जलज की जगह मौका दिया जा सकता है
गेंदबाजों की बात करें तो पंजाब ने ऑक्शन में जो सोच कर जे रिचर्ड्सन और राइली मेरिडिथ को खरीदा था। वे अब तक उसमें नाकाम रहे हैं। डेथ ओवर हो या पावरप्ले मोहम्मद शमी को छोड़कर पंजाब का कोई भी गेंदबाज फॉर्म में नहीं दिखा है। स्पिनर भी टीम के लिए परेशानी रहे हैं। पिछले मैच में मुरुगन अश्विन को रिप्लेस कर ऑलराउंडर जलज सक्सेना को टीम में शामिल किया गया, पर वे काफी महंगे साबित हुए।
पंजाब की बात करें तो उसकी बैटिंग अब तक कप्तान लोकेश राहुल के इर्द-गिर्द घूमती रही है। उनके फेल होते ही टीम पत्तों की तरह बिखरी हुई दिखाई पड़ी। मिडिल ऑर्डर अब तक फेल रहा है। वहीं, गेंदबाजी में भी कोई जान नहीं दिखी है। मयंक अग्रवाल ने भले ही दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मैच में फिफ्टी लगाई हो। पर वह कंसिस्टेंट नहीं रहे हैं। इस सीजन में क्रिस गेल का बेस्ट स्कोर सिर्फ 40 रन का रहा है और वे भी अपने फुल फॉर्म में नहीं दिखे हैं।