IPL 2021 MI vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन का 9वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। मुंबई ने शनिवार (17 अप्रैल) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में हैदराबाद को 13 रन से हरा दिया। मुंबई की ये दूसरी जीत है। वहीं, हैदराबाद की लगातार तीसरी हार है।
मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मुंबई की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 150 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद की टीम 19.4 ओवर में 137 रनों पर ढेर हो गई। मुंबई की टीम इस जीत के साथ ही अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है। उसके तीन मैच में 4 अंक हैं। वह नेटरनरेट के मामले में आरसीबी से आगे है।
हैदराबाद के लिए जॉनी बेयरस्टो ने 22 गेंद पर 43, डेविड वॉर्नर ने 34 गेंद पर 36 और विजय शंकर ने 25 गेंद पर 28 रन बनाए। इन तीनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज नहीं चला। मध्यक्रम में विराट सिंह 11, अब्दुल समद 7, मनीष पांडे 2, और अभिषेक शर्मा 2 रन बनाकर आउट हुए। राशिद खान खाता भी नहीं खोल सके। मुंबई के लिए ट्रेंट बोल्ट और राहुल चाहर ने 3-3 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह और क्रुणाल पंड्या को 1-1 सफलता मिली।
इससे पहले मुंबई के लिए कीरोन पोलार्ड ने 22 गेंद पर 35 रन ठोके। इस दौरान एक चौका और तीन छक्के लगाए। क्विंटन डीकॉक ने 39 गेंद पर 40, रोहित शर्मा ने 25 गेंद पर 32, इशान किशन ने 12 और सूर्यकुमार यादव ने 10 रन बनाए।
पोलार्ड ने जड़ा सीजन का सबसे लंबा छक्का, मैक्सवेल को छोड़ा पीछे; video
हार्दिक पंड्या लगातार तीसरे मैच में 20 रन के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। वे 5 गेंद पर 7 रन बनाकर आउट हो गए। इससे पहले आरसीबी के खिलाफ 13 और कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 17 रन बनाकर आउट हुए थे। मैच में हैदराबाद के लिए विजय शंकर और मुजीब उर रहमान ने खतरनाक गेंदबाजी की। शंकर ने 3 ओवर में 19 रन देकर 2 और मुजीब ने 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट लिए। खलील ने 24 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया।
रोहित शर्मा इस मामले में बने नंबर-1 भारतीय, तोड़ दिया महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड
सनराइजर्स हैदराबाद की पारी एक बार फिर से आखिरी ओवरों में लड़खड़ा गई है। कप्तान डेविड वॉर्नर के रनआउट होने के बाद विराट सिंह और अभिषेक शर्मा भी पवेलियन लौट गए। टीम को 5 ओवर में जीत के लिए 47 रन चाहिए। उसने 15 ओवर में 5 विकेट पर 104 रन बना लिए हैं। वॉर्नर 34 गेंद पर 36 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें हार्दिक पंड्या ने डायरेक्ट थ्रो पर रनआउट कर दिया। विराट सिंह को राहुल चाहर ने सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराया। विराट ने 12 गेंद पर 11 रन बनाए। अभिषेक शर्मा 4 गेंद पर 2 रन बनाकर आउट हुए। चाहर की गेंद पर एडम मिल्ने ने उनका कैच लिया।
हैदराबाद के 10 ओवर हो चुके हैं। उसने 2 विकेट पर 74 रन बनाए हैं। कप्तान डेविड वॉर्नर और विराट सिंह क्रीज पर हैं। वॉर्नर ने 29 गेंद पर 26 रन बना लिए हैं। विराट ने एक रन बनाए हैं। ओपनर जॉनी बेयरस्टो 22 गेंद पर 43 रन बनाकर क्रुणाल पंड्या के ओवर में हिट विकेट आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 4 छक्के लगाए। मनीष पांडे का बल्ला इस मैच में नहीं चला। वे 7 गेंद पर 2 रन बनाकर राहुल चाहर की गेंद पर कीरोन पोलार्ड को कैच थमा बैठे।
हैदराबाद की टीम ने शुरुआती 6 ओवर में एक भी विकेट नहीं गंवाया। इस दौरान उसने 57 रन बनाए। जॉनी बेयरस्टो और डेविड वॉर्नर ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। बेयरस्टो 18 गेंद पर 41 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने तीन चौके और चार छक्के लगाए हैं। वॉर्नर 18 गेंद पर 15 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंने 2 चौके लगाए हैं।
हैदराबाद की टीम ने 4 ओवर में बिना किसी नुकसान के 42 रन बना लिए हैं। जॉनी बेयरस्टो 12 गेंद पर 33 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 3 छक्के जड़े हैं। बेयरस्टो ने ट्रेंट बोल्ट के ओवर में 18 रन ठोके थे। इसके बाद एडम मिल्ने को दो छक्के मारे।
मुंबई की टीम ने 15 ओवर में 3 विकेट पर 101 रन बना लिए हैं। इशान किशन और कीरोना पोलार्ड क्रीज पर हैं। किशन ने 16 गेंद पर 9 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से अब तक एक भी बाउंड्री नहीं निकला है। वहीं, दूसरे छोर पर पोलार्ड ने 5 गेंद पर 2 रन बनाए हैं। मुंबई की टीम आखिरी 5 ओवरों में तेजी से से रन बनाना चाहेगी।
मुंबई इंडियंस की पारी के आधे ओवर समाप्त हो चुके हैं। उसने 10 ओवर में 2 विकेट पर 75 रन बनाए हैं। क्विंटन डीकॉक 24 गेंद पर 24 और इशान किशन 6 गेंद पर 3 रन बनाकर नाबाद हैं। टीम को दूसरा झटका सूर्यकुमार यादव के रूप में लगा। विजय शंकर ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। यादव 6 गेंद पर 10 रन बनाकर आउट हुए।
रोहित शर्मा और क्विंटन डीकॉक ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। दोनों ने मुंबई को शानदार शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी की। विजय शंकर ने इस जोड़ी को तोड़ा। उन्होंने पारी के सातवें और अपने पहले ओवर में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा को आउट किया। रोहित 25 गेंद पर 32 रन बनाकर विराट सिंह को कैच दे बैठे। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और 2 छक्के लगाए।
मुंबई के ओपनर्स ने टीम को विस्फोटक शुरुआत दिलाई है। रोहित शर्मा और क्विंटन डीकॉक ने मिलकर सनराइजर्स के गेंदबाजों को धोया है। रोहित 15 गेंद पर 22 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने एक चौका और दो छक्के लगाए हैं। रोहित ने पहला छक्का मुजीब उर रहमान की गेंद पर और दूसरा छक्का भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर जड़ा। डीकॉक 11 गेंद पर 11 रन बनाकर खेल रहे।
डेविड वॉर्नर, जॉनी बेयरस्टो, मनीष पांडे, विराट सिंह, विजय शंकर, अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, मुजीब उर रहमान, खलील अहमद।
क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पांड्या, कीरन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, एडम मिल्ने, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
आईपीएल 2021 में भले ही डेविड वार्नर की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम दोनों मैच हारकर आखिरी स्थान पर है, लेकिन टीम रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस को कड़ी टक्कर दे सकती है। आंकड़े इसके गवाह हैं। दोनों टीमों के बीच आइपीएल में अब तक 16 मैच हुए हैं और दोनों ने आठ-आठ मैच में जीत हासिल की है। ऐसे में आज दोनों टीमों के बीच कांटे टक्कर देखने को मिल सकती है।
हैदराबाद की टीम की बात करें तो कप्तान वॉर्नर, जॉनी बेयरस्टो और मनीष पांडे के अलावा टीम का कोई भी बल्लेबाज रन स्कोर नहीं कर सका है। बेयरस्टो ने 2 मैच में 67 रन, पांडे ने 2 मैच में 99 रन और वॉर्नर ने 2 मैच में 57 रन बनाए हैं। वहीं, गेंदबाजी में राशिद और होल्डर इस सीजन में टीम के हाईएस्ट विकेट टेकर हैं। ऋद्धिमान साहा, विजय शंकर, अब्दुल समद खराब फॉर्म में हैं। वहीं, भुवनेश्वर कुमार और टी नटराजन अब तक गेंद से कुछ खास नहीं कर सके हैं।
मुंबई ने अब तक इस सीजन में 2 मैच खेले हैं। आरसीबी के सामने टीम को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, कोलकाता के खिलाफ मैच में राहुल चाहर, क्रुणाल पंड्या और ट्रेंट बोल्ट की बदौलत मुंबई टीम ने जीत हासिल की थी। हैदराबाद को इस सीजन में अपने दोनों मैच में हार का सामना करना पड़ा। मुंबई और हैदराबाद के बीच इस लीग में 16 मैच हुए हैं। इसमें से दोनों टीम ने 8-8 मैच जीते हैं।
आज मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच मैच खेला जाएगा। यह मैच चेन्नई के चेपक स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। चेपक के टर्निंग ट्रैक पर मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा के सामने हैदराबाद के राशिद खान की चुनौती होगी। रोहित IPL में रिस्ट स्पिनर्स के सामने स्ट्रगल करते दिखे हैं। उन्हें लीग में 17 बार रिस्ट स्पिनर्स आउट कर चुके हैं।