आईपीएल के 14वें सीजन का 17वां मुकाबला शुक्रवार (23 अप्रैल) को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में में पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई ने 20 ओवर मं 6 विकेट पर 131 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 17.4 ओवर में एक विकेट पर 132 रन बना लिए है।
इस सीजन में लगातार तीन हार के बाद पंजाब की ये पहली जीत है। उसने अपने पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराया था। उसके बाद उसे चेन्नई सुपरकिंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने हराया था। दूसरी ओर, डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई की ये लगातार दूसरी हार है। उसे पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने हराया था।
पंजाब के लिए कप्तान केएल राहुल ने 52 गेंदों पर 60 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और तीन छक्के लगाए। क्रिस गेल ने 35 गेंद पर नाबाद 43 रन बनाए। यूनिवर्स बॉस ने 5 चौके और 2 छक्के लगाए। मयंक अग्रवाल 20 गेंद पर 25 रन बनाकर आउट हुए।
LOVE STORY: मयंक अग्रवाल वकील साहिबा से हारे थे दिल का मुकदमा, विदेश में ऐसे किया था प्रपोज
मुंबई ने 6 विकेट गंवाकर 131 रन बनाए। कप्तान रोहित ने 51 गेंद पर सबसे ज्यादा 63 रन की पारी खेली। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 33 रन बनाए। सीजन का अपना पहला मैच खेल रहे स्पिनर रवि बिश्नोई ने 2 विकेट लिए। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने भी 2 खिलाड़ियों को शिकार बनाया। कीरोन पोलार्ड ने 12 गेंद पर 16 रन बनाए। इशान किशन 6, क्रुणाल पंड्या 3 और हार्दिक पंड्या 1 रन बनाकर आउट हुए।
रोहित ने रैना- डिविलियर्स को छोड़ा पीछे; पंत और राहुल द्रविड़ से आगे निकले सूर्यकुमार
बाबर आजम की टीम की शर्मनाक हार, जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को रौंदकर रचा इतिहास
क्रिस गेल और केएल राहुल ने दूसरे विकेट के लिए 29 रनों की साझेदारी कर ली है। पंजाब ने 13 ओवर में एक विकेट पर 82 रन बना लिए हैं। राहुल 41 गेंद पर 39 और गेल 18 गेंद पर 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम को जीत के लिए 7 ओवर में 50 रन और चाहिए।
पंजाब की ीटम ने मजबूत शुरुआत करते हुए मुंबई के खिलाफ 9 ओवर में एक विकेट पर 57 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 11 ओवर में 75 रन बनाने हैं। कप्तान केएल राहुल 30 गेंद पर 30 और क्रिस गेल 5 गेंद पर 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। मयंक अग्रवाल ने राहुल के सात टीम को मजबूत शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी की। मयंक 20 गेंद पर 25 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और एक छक्का लगाया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई टीम ने पंजाब किंग्स को 132 रन का टारगेट दिया। मुंबई की टीम ने आखिरी 5 ओवर में 4 विकेट गंवाकर सिर्फ 34 बनाए। रोहित शर्मा ने आईपीएल में अपनी 40वीं फिफ्टी लगाई। मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट गंवाकर 131 रन बनाए। कप्तान रोहित ने 51 बॉल पर सबसे ज्यादा 63 रन की पारी खेली। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 33 रन बनाए। सीजन का अपना पहला मैच खेल रहे स्पिनर रवि बिश्नोई ने 2 विकेट लिए। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने भी 2 खिलाड़ियों को शिकार बनाया।
मुंबई इंडियंस की टीम ने 17 ओवर में 3 विकेट पर 111 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा के साथ कीरोन पोलार्ड क्रीज पर हैं। सूर्यकुमार यादव 27 गेंद पर 33 रन बनाकर आउट हो गए। रवि बिश्नोई की गेंद पर क्रिस गेल ने उनका कैच लिया। रोहित शर्मा 50 गेंद पर 63 रन बनाकर नाबाद हैं।
मुंबई की टीम ने 14 ओवर में दो विकेट पर 88 रन बना लिए हैं। कप्तान रोहित शर्मा ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए सूर्यकुमार यादव के साथ अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। रोहित 42 गेंद पर 53 और सूर्यकुमार 20 गेंद पर 25 रन बनाकर खेल रहे हैं।
मुंबई के बल्लेबाजो के लिए चेन्नई की पिच पर बल्लेबाजी करना मुश्किल साबित हो रहा है। टीम 9 ओवर में 2 विकेट पर सिर्फ 39 रन ही बना सकी है। इशान किशन इस सीजन में एक बार फिर से फेल हुए। वे 17 गेंद पर 6 रन बनाकर रवि बिश्नोई की गेंद पर केएल राहुल को कैच थमा बैठे। रोहित शर्मा 28 गेंद पर 28 और सूर्यकुमार यादव 4 गेंद पर 2 रन बनाकर नाबाद हैं।
मुंबई की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। उसने 6 ओवर में सिर्फ 21 रन बनाए। ओपनर क्विंटन डीकॉक आउट हो कर पवेलियन लौट चुके हैं। उन्होंने 5 गेंद पर सिर्फ 3 रन बनाए। रोहित शर्मा ने 16 गेंद पर 13 और इशान किशन ने 15 गेंद पर 5 रन बनाए।
पंजाब किंग्स: केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, दीपक हुड्डा, मोइसेस हेनरिक्स, शाहरुख खान, फैबियन एलन, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।
मुंबई इंडियंस: क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, राहुल चाहर, जयंत यादव, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), एडम मिल्ने, आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, अनुकुल रॉय, अर्जुन तेंदुलकर, क्रिस लिन, धवल कुलकर्णी, हार्दिक पंड्या, ईशान किशन, जेम्स नीशम, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, मार्कोन जेनसन, मोहसिन खान, नाथन कूल्टर नाइल, पीयूष चावला, क्विंटन डिकॉक, राहुल चाहर, सौरभ तिवारी, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट, यशवीर सिंह।
पंजाब किंग्स: केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, मनदीप सिंह, प्रबसिमरन सिंह, निकोलस पूरन, सरफराज खान, दीपक हुड्डा, मुरुगन अश्विन, रवि बिश्नोई, हरप्रीत बराड़, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, इशान पोरेल, दर्शन नल्कंडे, क्रिस जॉर्डन, डेविड मलान, झाय रिचर्डसन, शाहरुख खान, रिले मेरेडिथ, मोइजेस हेनरिक्स, जलज सक्सेना, उत्कर्ष सिंह, फैबियन एलन, सौरभ कुमार।
'यूनिवर्स बॉस' क्रिस गेल का बल्ला कुंद पड़ रखा है जबकि वेस्टइंडीज के उनके साथी निकोलस पूरन भी नहीं चल पा रहे हैं। लगातार तीन हार से पंजाब का मनोबल निश्चित तौर पर गिरा होगा। टीम को अब तुरंत ही इससे उबरना होगा नहीं तो प्लेआफ की उम्मीदें धूमिल पड़ती जाएंगी। राहुल ने अब तक चार मैचों में दो अर्धशतक लगाए हैं, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से मदद नहीं मिल रही है। उनकी कप्तानी खिलाड़ियों को प्रेरित नहीं कर पा रही है और टीम चयन में उनकी अनुभवहीनता टीम को भारी पड़ रही है।
वहीं दूसरी तरफ पंजाब ने जीत से अपने सीजन की शुरुआत की थी, लेकिन इसके बाद से उसकी टीम जूझती नजर आ रही है। बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वह 120 रन ही बना पाई। केएल राहुल की अगुवाई वाली टीम पंजाब की बल्लेबाजी मजबूत है, लेकिन राहुल और मयंक अग्रवाल को छोड़कर कोई अन्य बल्लेबाज नहीं चल पा रहा है। उसके गेंदबाज भी अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं।
रोहित दिल्ली के खिलाफ अच्छी लय में दिख रहे थे, लेकिन 2020 के सफल अभियान में अहम भूमिका निभाने वाले सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन मैच विजेता योगदान नहीं दे पा रहे हैं, जिससे मुंबई को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा कायरोन पोलार्ड और पंड्या बंधु भी अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। इस साल आईपीएल में अभी शुरुआती दौर चल रहा है, लेकिन मुंबई इंडियंस चाहेगा कि उसके खिलाड़ी पंजाब के खिलाफ फार्म हासिल करे।
दिल्ली के खिलाफ मैच में कप्तान रोहित शर्मा के अलावा दूसरे बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर पाए।. मिडिल ऑर्डर टीम के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। मुंबई इंडियंस के गेंदबाज अमूमन अच्छा प्रदर्शन करके टीम को जीत दिलाते रहे हैं, लेकिन दिल्ली के खिलाफ वे ऐसा नहीं कर पाए। वे बल्लेबाजों से बड़े स्कोर की उम्मीद कर रहे हैं, जिससे कि उनका काम आसान हो जाए।
IPL 2021 में मुंबई इंडियंस अपने प्रदर्शन में निरंतरता हासिल करने के लिए अपने बैटिंग डिपार्टमेंट में सुधार करने के मकसद से शुक्रवार को चेन्नई में पंजाब किंग्स का सामना करेगी। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई की टीम ने बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन की वजह से दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछला मैच गंवा दिया था। अब टीम उस हार को भुलाकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी।