IPL 2021 SRH vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन का छठा मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर के बीच खेला गया। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में हुआ। आरसीबी ने रोमांचक मैच में हैदराबाद को 6 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही वह अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गया।
आरसीबी ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 149 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 143 रन ही बना सकी। उसके आखिरी 7 विकेट 24 गेंद के अंदर गिए। एक समय हैदराबाद ने 16 ओवर में 2 विकेट पर 115 रन बना लिए थे। शाहबाज अहमद ने 16वें ओवर में जॉनी बेयरस्टो, मनीष पांडे और अब्दुल समद को आउट कर मैच पलट दिया।
सनराइजर्स के लिए कप्तान डेविड वॉर्नर ने सबसे ज्यादा 54 रन बनाए। मनीष पांडे ने 38, राशिद खान ने 9 गेंद पर 17 और जॉनी बेयरस्टो ने 12 रनों का योगदान दिया। इन चारों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को नहीं छू सका। आरसीबी के लिए शाहबाज अहमद ने 3 विकेट लिए। हर्षल पटेल और मोहम्मद सिराज को 2-2 सफलता मिली। कायेल जेमीसन ने एक विकेट अपने नाम किया।
इससे पहले आरसीबी के लिए ग्लेन मैक्सवेल ने सबसे ज्यादा 59 रन बनाए। विराट कोहली ने 33 रनों की पारी खेली। शाहबाज अहमद ने 14, कायेल जेमीसन ने 12, देवदत्त पडिक्कल ने 11 रन बनाए।यहां जानिए पॉइंट टेबल में अन्य टीमों की क्या है स्थिति
विस्फोटक बल्लेबाज एबी डिविलियर्स इस मैच में फ्लॉप रहे। वे सिर्फ एक रन ही बना सके। हैदराबाद के लिए इस मैच में जेसन होल्डर ने 3 और राशिद खान ने दो विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार, शाहबाज नदीम और नटराजन को एक-एक सफलता मिली।
विराट कोहली लगातार छठे मैच में फेल, ग्लेन मैक्सवेल ने 5 साल बाद ठोका अर्धशतक
[ie_ipl_scorecard match_id=50815]
Highlights
17वें ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद को तीन झटके लगे। शाहबाज अहमद ने लगातार दो गेंद पर जॉनी बेयरस्टो और मनीष पांडे को आउट कर दिया। इसके बाद आखिरी गेंद पर उन्होंने अब्दुल समद को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। बेयरस्टो ने 12, मनीष पांडे ने 38 रन बनाए। अब्दुल समद खाता भी नहीं खोल सके।
आरसीबी की टीम ने मैच में वापसी की है। डेविड वॉर्नर के आउट होने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम दबाव में आ गई है। टीम को जीत के लिए 5 ओवर में 42 रन बनाने हैं। मनीष पांडे और जॉनी बेयरस्टो क्रीज पर हैं। पांडे ने 37 गेंद पर 37 और बेयरस्टो ने 7 गेंद पर 6 रन बनाए हैं।
डेविड वॉर्नर ने इस सीजन का अपना पहला अर्धशतक लगाया. वे 37 गेंद पर 54 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और एक छक्का लगाया। वॉर्नर ने मनीष पांडे के साथ दूसरे विकेट के लिए 83 रनों की साझेदारी की। हैदराबाद ने 2 विकेट पर 96 रन बना लिए। जॉनी बेयरस्टो क्रीज पर उतरे हैं।
मनीष पांडे और डेविड वॉर्नर ने दूसरे विकेट के लिए 46 रनों की साझेदारी कर ली है। हैदराबाद की टीम 150 रन के लक्ष्य का पीछा समझदारी से कर रही है। वॉर्नर ने 29 और मनीष ने 19 रन बना लिए हैं। दोनों बल्लेबाज अगर 4-5 ओवर टिके रहें तो आरसीबी के लिए मुश्किलें बढ़ जाएंगी।
सनराइजर्स हैदराबाद ने 4 ओवर में 1 विकेट पर 32 रन बना लिए हैं। डेविड वॉर्नर 8 गेंद पर 17 रन और मनीष पांडे 7 गेंद पर 8 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों बल्लेबाजों ने कायेल जेमीसन के एक ही ओवर में एक-एक छक्का मारा। ऋद्धिमान साहा इस मैच में भी फेल रहे। उन्हें मोहम्मद सिराज ने ग्लेने मैक्सवेल के हाथों कैच कराया। साहा ने 9 गेंद पर एक रन बनाए।
कोहली और डिविलियर्स के आउट होने के बाद आरसीबी को दोहरा झटका लगा। 16वें ओवर में वॉशिंगटन सुंदर और 17वें ओवर में डेनियल क्रिश्चियन आउट हो गए। सुंदर को राशिद खान ने मनीष पांडे के हाथों कैच कराया। वे 11 गेंद पर 8 रन ही बना सके। क्रिश्चियन को नटराजन ने विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा के हाथों कैच कराया। वे 2 गेंद पर एक रन ही बना सके।
आरसीबी को लगातार दो ओवर में दो बड़े झटके लगे। 13वें ओवर में जेसन होल्डर ने विराट कोहली को आउट कर दिया। उसके बाद 14वें ओवर में राशिद खान ने एबी डिविलियर्स का विकेट ले लिया। कोहली ने 29 गेंद पर 33 रन बनाए। उन्होंने चार चौके लगाए। होल्डर की गेंद पर विजय शंकर ने उनका शानदार कैच लिया। इसके बाद डिविलियर्स सिर्फ एक रन बनाकर राशिद खान की गेंद पर डेविड वॉर्नर को कैच थमा बैठे।
आरसीबी ने 10 ओवर में 63 रन बना लिए थे। इसके बाद 11वां ओवर लेकर शाहबाज नदीम आए। मैक्सवेल ने पहली गेंद पर छक्का, दूसरी गेंद पर चौका, तीसरी गेंद पर छक्का और चौथी गेंद पर सिंगल लिया। इसके बाद पांचवीं गेंद पर विराट कोहली ने चौका मारा और आखिरी गेंद एक रन ले लिया। दोनों ने नदीम के ओवर में कुल 22 रन ठोके। आरसीबी ने 12 ओवर में 2 विकेट पर 91 रन बना लिए हैं।
पावरप्ले खत्म होते ही आरसीबी को दूसरा झटका लगा। सातवें ओवर में शाहबाज अहमद को शाहबाज नदीम ने आउट कर दिया। अहमद 10 गेंद पर 14 रन ही बना सके। राशिद खान ने उनका कैच लिया। उनके आउट होने के बाद ग्लेन मैक्सवेल क्रीज पर उतरे। वे स्पिनरों के खिलाफ जूझ रहे हैं। दूसरे छोर पर विराट कोहली 18 गेंद पर 22 रन बनाकर खेल रहे हैं। आरसीबी ने 9 ओवर में 2 विकेट पर 58 रन बना लिए हैं।
आरसीबी की टीम ने पावरप्ले (शुरुआती 6 ओवर) में एक विकेट पर 47 रन बनाए। विराट कोहली ने छठे ओवर में टी नटराजन की गेंद पर दो चौके मारे। उन्होंने 14 गेंद पर 19 और शाहबाज अहमद ने 9 गेंद पर 14 रन बनाए।
आरसीबी को पहला झटका तीसरे ओवर में लगा। भुवनेश्वर कुमार ने पांचवीं गेंद पर देवदत्त पडिक्कल को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। देवदत्त 13 गेंद में दो चौकों की मदद से 11 रन ही बना सके। शाहबाज नदीम ने उनका कैच लिया। आरसीबी ने 3 ओवर में एक विकेट पर 20 रन बना लिए हैं। विराट कोहली के साथ नए बल्लेबाज शाहबाज अहमद क्रीज पर हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर:विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, शाहबाज अहमद, ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, डैनियल क्रिश्चियन, कायेल जेमीसन, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।
सनराइजर्स हैदराबाद: ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), डेविड वॉर्नर (कप्तान), मनीष पांडे, जॉनी बेयरस्टो, विजय शंकर, जेसन होल्डर, अब्दुल समद, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, शाहबाज अहमद।