इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन का दूसरा मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। चेन्नई ने उसे 189 रनों का लक्ष्य दिया। इसे दिल्ली ने 18.4 ओवर में 3 विकेट पर हासिल कर लिया।
दिल्ली की चेन्नई के खिलाफ यह लगातार तीसरी जीत है। पिछले सीजन में चेन्नई ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली दिल्ली टीम से 2 मैच खेले थे और दोनों में हार मिली थी। चेन्नई सुपर किंग्स ने 7 विकेट गंवाकर 188 रन बनाए। दिल्ली ने 190 बनाए। ऋषभ पंत ने विजयी चौका लगाया। ओपनर शिखर धवन ने 54 गेंद पर 85 और पृथ्वी शॉ ने 38 गेंद पर 72 रन की पारी खेली।
CSK vs DC Live Score, IPL 2021 Live Cricket Score: यहां जानिए मैच के ताजा अपडेट्स
मार्कस स्टोइनिस ने 9 गेंद पर 14 रन बनाए। ऋषभ पंत 12 गेंद पर 15 रन बनाकर नाबाद रहे। चेन्नई के लिए शार्दुल ठाकुर ने 2 और ड्वेन ब्रावो ने 1 विकेट लिया। इससे पहले चेन्नई के लिए सुरेश रैना ने 36 गेंद पर सबसे ज्यादा 54 रन की पारी खेली। उनके अलावा मोईन अली ने 36, सैम करन ने 34, रविंद्र जडेजा ने 26 और अंबाती रायडू ने 23 रन बनाए। दिल्ली के लिए तेज गेंदबाज आवेश खान ने 2 विकेट लिए।
विराट कोहली और रोहित शर्मा के बराबर पहुंचे सुरेश रैना, IPL करियर में पहली बार किया ऐसा
[ie_ipl_scorecard match_id=50810]
दिल्ली की टीम ने 16 ओवर में 1 विकेट पर 158 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 4 ओवर में 31 रन बनाने हैं। ऋषभ पंत और शिखर धवन क्रीज पर हैं। पंत 8 गेंद पर एक चौके की मदद से 7 रन बनाकर नाबाद हैं। धवन ने 51 गेंद पर 77 रन बनाए हैं। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 2 छक्के लगाए हैं। पृथ्वी शॉ 38 गेंद पर 72 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 9 चौके और तीन छक्के लगाए। ड्वेन ब्रावो की गेंद पर मोईन अली ने उनका कैच लिया।
मैच में पृथ्वी शॉ को दो जीवनदान मिले। पहले 8वें ओवर की दूसरी बॉल पर मिचेल सेंटनर ने उनका आसान कैच छोड़ा। ओवर मोइन अली का था। इस समय पृथ्वी 38 रन बनाकर खेल रहे थे। दूसरा जीवनदान 10वें ओवर की तीसरी बॉल पर मिला। इस बार मोइन की बॉल पर ही ऋतुराज गायकवाड ने कैच छोड़ा। इस समय पृथ्वी 47 रन पर खेल रहे थे।
दिल्ली के ओपनर शिखर धवन और पृथ्वी शॉ ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने 5 ओवर में 58 रन बना दिए। धवन 15 गेंद पर 37 और पृथ्वी 15 गेंद पर 31 रन बनाकर खेल रहे हैं।
चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवां झटका 16वें ओवर में लगा। सुरेश रैना 36 गेंद पर 54 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और चार छक्के लगाए। उनके आउट होने के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रीज पर उतरे। वे दूसरी गेंद पर ही क्लीन बोल्ड हो गए। उन्हें आवेश खान ने क्लीन बोल्ड कर दिया। गेंद धोनी के बल्ले से लगकर विकेट से जा लगी।
आईपीएल में वापसी करने वाले सुरेश रैना ने पहले ही मैच में धमाका कर दिया। उन्होंने अपना 39वां अर्धशतक ठोका। चेन्नई ने 14 ओवर में 4 विकेट पर 124 रन बना लिए हैं। रैना 52 और रविंद्र जडेजा खाता खोले बगैर क्रीज पर हैं। अंबाती रायुडू 16 गेंद पर 23 रन बनाकर आउट हो गए। टॉम करन की गेंद पर शिखर धवन ने उनका कैच लिया।
चेन्नई की टीम ने 12 ओवर में 3 विकेट पर 98 रन बना लिए हैं। सुरेश रैना अर्धशतक के करीब हैं। उन्होंने 29 गेंद पर 43 रन बनाए हैं। इस दौरान रैना के बल्ले से तीन चौके और तीन छक्के निकले हैं। अंबाती रायुडू 8 गेंद पर 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।
मोईन अली आउट होने वाले चेन्नई के तीसरे बल्लेबाज रहे। उन्हें रविचंद्रन अश्विन ने शिखर धवन के हाथों कैच कराया। अश्विन ने इसके साथ ही बदला भी ले लिया। दरअसल, मोईन ने अश्विन की गेंद पर दो चौके और दो छक्के मारे थे। लगातार दो छक्के मारने के बाद वो तीसरे सिक्स के प्रयास में थर्ड मैन बाउंड्री पर आउट हुए।
चेन्नई की टीम ने पावरप्ले यानि शुरुआती 6 ओवर में 2 विकेट पर 33 रन बनाए। सुरेश रैना 14 और मोईन अली 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों बल्लेबाजों ने 24 रनों की साझेदारी कर ली है। चेन्नई को बड़ा स्कोर खड़ा करने के लिए तेजी से रन बनाने होंगे।
चेन्नई सुपरकिंग्स के दोनों ओपनर बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। आवेश खान ने फाफ डुप्लेसिस को एलबीडब्ल्यू कर दिया। वे खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद तीसरे ओवर की पहली गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ भी आउट हो गए। उन्होंने 8 गेंद पर 5 रन बनाए। क्रिस वोक्स की गेंद पर शिखर धवन ने उनका कैच लिया।
चेन्नई सुपरकिंग्स: ऋतुराज गायकवाड़, फाफ डुप्लेसिस, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), मोईन अली, सैम करन, ड्वेन ब्रावो रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर।
दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, शिमरॉन हेटमायर, क्रिस वोक्स, टॉम करन, रविचंद्रन अश्विन, अमित मिश्रा, आवेश खान।
चेन्नई की टीम अपने होम ग्राउंड (चेपक स्टेडियम) पर स्पिन फ्रेंडली पिच बनाती थी और उसकी रणनीति संभलकर खेलते हुए 150-160 रन पहुंचने की होती थी। वानखेड़े में यह रणनीति टीम पर भारी पड़ सकती है। दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स अधिक आक्रामक अंदाज में खेलती है और यहां की पिच उसके खिलाड़ियों के बैटिंग स्टाइल के अधिक अनुकूल हो सकती है।
दिल्ली और चेन्नई के बीच अब तक हुए 23 मुकाबलों की बात करें तो चेन्नई का पलड़ा भारी है। चेन्नई ने 15 मैच जीते हैं। वहीं, दिल्ली की टीम 8 मैच ही जीत सकी है, लेकिन पिछले सीजन में दिल्ली ने दोनों भिड़ंत में चेन्नई को हराया था। 2020 में पहले मैच में दिल्ली ने चेन्नई को 44 रन से और दूसरे मुकाबले में 5 विकेट से हराया था।
मुंबई में मैच के दौरान आसमान साफ रहने का अनुमान है। तापमान 28 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। पिच एक बार फिर बल्लेबाजों की मददगार हो सकती है। 2019 में यहां सात मैचों में से 4 में बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है। 2 में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली। एक मैच टाई रहा था। इस आधार पर देखा जाए तो टॉस जीतने वाली टीम पहले फील्डिंग का फैसला कर सकती है।
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-2021) के दूसरे मुकाबले में शनिवार को 3 बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पिछले साल की फाइनलिस्ट दिल्ली कैपिटल्स (DC) की भिड़ंत होगी। इसे दोनों टीमों के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और ऋषभ पंत के बीच की टक्कर के तौर पर भी देखा जा रहा है।