आईपीएल 2020 का 9वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच रविवार (27 सितंबर) को शारजाह में खेला गया। राजस्थान ने रोमांचक मुकाबले में पंजाब को 4 विकेट से हरा दिया। राजस्थान के ऑलराउंडर राहुल तेवतिया ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 7 छक्के लगाए। उन्होंने शेल्डन कॉटरेल को एक ही ओवर में 5 छक्के मारे।
राजस्थान को पंजाब ने 224 रनों का लक्ष्य दिया। इतना बड़ा स्कोर आईपीएल इतिहास में अब तक चेज नहीं किया गया था। राजस्थान ने इतिहास रचते हुए 19.3 ओवर में 6 विकेट पर 226 रन बना लिए। संजू सैमसन ने 42 गेंद पर 85 रन बनाए। राहुल तेवतिया ने 31 गेंद पर 53 रन ठोक दिए। उन्होंने कुल 7 छक्के लगाए। इससे पहले पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट पर 223 रन बनाए।
RR vs KXIP: मयंक अग्रवाल की पहली सेंचुरी, आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बने
उसके लिए मयंक अग्रवाल ने शतकीय पारी खेली। मयंक ने आईपीएल करियर का पहला शतक लगाया। उन्होंने 50 गेंदों की पारी में 106 रन बनाए। इस दौरान 10 चौके और 7 छक्के लगाए। उनके अलावा केएल राहुल ने अर्धशतकीय पारी खेली। राहुल ने 54 गेंद पर 69 रन बनाए। इस दौरान 7 चौके और एक छक्का लगाया।
संजू को लेकर कांग्रेस-भाजपा सांसद ‘भिड़े,’ धोनी से तुलना करने से शुरू हुआ था मामला
राजस्थान को पंजाब ने 224 रनों का लक्ष्य दिया। इतना बड़ा स्कोर आईपीएल इतिहास में अब तक चेज नहीं किया गया था। राजस्थान ने इतिहास रचते हुए 19.3 ओवर में 6 विकेट पर 226 रन बना लिए। संजू सैमसन ने 42 गेंद पर 85 रन बनाए। राहुल तेवतिया ने 31 गेंद पर 53 रन ठोक दिए। उन्होंने कुल 7 छक्के लगाए। इससे पहले पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट पर 223 रन बनाए।
मोहम्मद शमी ने 17वें ओवर की पहली गेंद पर संजू सैमसन को आउट कर राजस्थान रॉयल्स को सबसे बड़ा झटका दिया। सैमसन 42 गेंद पर 85 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद शमी की गेंद पर केएल राहुल ने उनका कैच लिया। सैमसन ने 4 चौके और 7 छक्के लगाए। राहुल तेवतिया और रॉबिन उथप्पा क्रीज पर हैं।
संजू सैमसन ने 16वें ओवर में ग्लेन मैक्सवेल की गेंद पर लगातार दो गेंद पर छक्के मारकर टीम का स्कोर 150 के पार पहुंचा दिया। राजस्थान को जीत के लिए आखिरी 37 गेंद पर 76 रन चाहिए। सैमसन 37 गेंद पर 76 रन बनाकर खेल रहे हैं। दूसरी तरफ राहुल तेवतिया 21 गेंद पर 14 रन बना चुके हैं।
संजू सैमसन ने लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक लगा दिया है। अपने आईपीएल करियर में यह पहला अवसर है जब सैमसन ने लगातार दो मैच में अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने चेन्नई के खिलाफ भी अर्धशतकीय पारी खेली थी। संजू सैमसन 31 गेंद पर 55 रन बनाकर खेल रहे हैं। राहुल तेवतिया 12 गेंद पर 5 रन बनाकर नाबाद हैं।
राजस्थान की टीम ने 9 ओवर में 100 रन पूरे कर लिए हैं। उसके दो बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। कप्तान स्टीव स्मिथ 50 रन बनाने के बाद पवेलियन लौट गए। जेम्स नीशम की गेंद पर मोहम्मद शमी ने उनका कैच लिया। सैमसन 20 गेंद पर 41 रन बनाकर खेल रहे हैं। स्मिथ के आउट होने के बाद राहुल तेवतिया क्रीज पर आए हैं।
राजस्थान की टीम ने पावरप्ले (6 ओवर) में 69 रन बना दिए। उसने इस दौरान सिर्फ जोस बटलर का विकेट गंवाया। स्टीव स्मिथ 18 गेंद परल 37 रन बनाकर खेल रहे हैं। दूसरी ओर, संजू सैमसन 11 गेंद पर 23 रन बनाकर खेल रहे हैं। सैमसन और स्मिथ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। इससे लग रहा है कि मैच आखिरी ओवरों तक जाएगा।
राजस्थान को पहला झटका तीसरे ओवर में लगा। शेल्डन कॉटरेल ने जोस बटलर को सरफराज खान के हाथों कैच करा दिया। बटलर 7 गेंद पर 4 रन ही बना सके। उनके बाद बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं संजू सैमसन। उन्होंने छक्के से पारी की शुरुआत की है। सैमसन और कप्तान स्टीव स्मिथ पर टीम को जीत दिलाने की जिम्मेदारी है।
पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट पर 223 रन बनाए। उसके लिए मयंक अग्रवाल ने शतकीय पारी खेली। मयंक ने आईपीएल करियर का पहला शतक लगाया। उन्होंने 50 गेंदों की पारी में 106 रन बनाए। इस दौरान 10 चौके और 7 छक्के लगाए। उनके अलावा केएल राहुल ने अर्धशतकीय पारी खेली। राहुल ने 54 गेंद पर 69 रन बनाए। इस दौरान 7 चौके और एक छक्का लगाया। निकोलस पूरन 8 गेंद पर 25 और ग्लेन मैक्सवेल 9 गेंद पर 13 रन बनाकर नाबाद रहे। राजस्थान के लिए टॉम करन और अंकित राजपूत ने एक-एक विकेट लिए।
पंजाब को दूसरा झटका 18वें ओवर में लगा। कप्तान केएल राहुल 54 गेंद पर 69 रन बनाकर आउट हुए। अंकित राजपूत की गेंद पर श्रेयस गोपाल ने उनका कैच लिया। उनसे पहले मयंक अग्रवाल 50 गेंद पर 106 रन बनाकर आउट हुए। पंजाब ने 18 ओवर में 2 विकेट पर 194 रन बना लिए हैं। टीम आखिरी दो ओवर में ज्यादा से ज्यादा रन बनाना चाहेगी।
मयंक अग्रवाल ने 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर श्रेयस अय्यर को चौका लगाकर शतक पूरा कर लिया। आईपीएल में यह उनका पहला शतक है। अग्रवाल के अलावा राहुल भी तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 47 गेंद पर 65 रन बना लिए हैं। ऐसा लग रहा है कि राहुल भी शतक लगा लेंगे।
किंग्स इलेवन पंजाब के ओपनर मयंक अग्रवाल शतक की ओर बढ़ गए हैं। उन्होंने 89 रन बना लिए हैं। पंजाब ने 13 ओवर में 148 रन बना लिए हैं। राहुल और मयंक आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों खिलाड़ी टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचा सकते हैं।
पंजाब ने 11 ओवर में बिना किसी नुकसान के 120 रन बना लिए हैं। मयंक अग्रवाल 36 गेंद पर 36 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं, केएल राहुल ने 31 गेंद पर 38 रन बना लिए हैं। दोनों बल्लेबाज टीम को बड़े स्कोर की ओर लेकर जाना चाहेंगे। पंजाब की टीम यहां से कम से कम 250 रन बनाना चाहेगी।
मयंक अग्रवालर ने 26 गेंद पर अपना अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने श्रेयस गोपाल की गेंद पर छक्का लगातर अर्धशतक पूरा किया। आईपीएल में यह उनका सातवां अर्धशतक है। उन्होंने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 89 रन बनाए थे।
किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने पावरप्ले में 60 रन बना लिए हैं। उसके ओपनर केएल राहुल 18 गेंद पर 26 और मयंक अग्रवाल 19 गेंद पर 29 रन बनाकर खेल रहे हैं। मयंक ने अब तक 3 चौके और 2 छक्के लगाए। दोनों बल्लेबाजों ने राजस्थान के सभी गेंदबाजों की अब तक जमकार धुनाई की है।
केएल राहुल ने पारी के चौथे ओवर में जोफ्रा आर्चर को जमकर धोया। उन्होंने लगातार तीन गेंदों पर चौके लगाए। इसके बाद एक सिंगल भी लिया। आर्चर के ओवर में 13 रन बने। पंजाब ने 4 ओवर में 41 रन बना लिए हैं। मयंक अग्रवाल 19 रन बनाकर खेल रहे हैं।
किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल और मयंक अग्रवाल क्रीज पर हैं। दोनों टीमों को सधी शुरुआत दी है। पंजाब ने 2 ओवर में बिना विकेट गंवाए 15 रन बना लिए हैं। मयंक अग्रवाल ने अंकित राजपूत की गेंद पर लंबा छक्का लगाकर अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं।
जोस बटलर, स्टीव स्मिथ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), रॉबिन उथप्पा, राहुल तेवतिया, टॉम करन, रियान पराग, श्रेयस गोपाल, जोफ्रा आर्चर, जयदेव उनदकट, अंकित राजपूत।
केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, निकोलस पूरन, करुण नायर, सरफराज खान, ग्लेन मैक्सवेल, जेम्स नीशम, मुरुगन अश्विन, शेल्डन कॉटरेल, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी।
राजस्थान के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। उन्होंने टीम में दो बदलाव किए। यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर को टीम से बाहर कर दिया। दोनों की जगह जोस बटलर और अंकित राजपूत को शामिल किया। वहीं, पंजाब ने एक भी बदलाव नहीं किया।
चेन्नई सुपरकिंग्स के फाफ डुप्लेसिस ने अभी तक तीन मैचों में 173 रन बनाए हैं और वह लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पहले स्थान पर हैं। उनके बाद किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल हैं जिनके नाम 153 रन हैं। तीसरे स्थान पर मयंक अग्रवाल हैं जिनके नाम 115 रन हैं। राहुल के पास डुप्लेसिस को पीछे छोड़ने का मौका है। अगर वे ऐसा करने में कामयाब होते हैं तो उन्हें ऑरेंज कैप मिल जाएगा।
गेंदबाजी में दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज कैगिसो रबाडा दो मैचों में 5 विकेट के साथ टॉप पर हैं। पंजाब के गेंदबाज मोहम्मद शमी दो मैचों में चार विकेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं। मोहम्मद शमी के पास रबाडा को पीछे छोड़ने का मौका होगा।
किंग्स इलेवन पंजाब के मयंक अग्रवाल को टेस्ट का बल्लेबाज माना जाता है, लेकिन पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 89 रन की पारी खेलकर उन्होंने सबको लगत साबित कर दिया। मयंक शारजाह के छोटे मैदान पर तेज बल्लेबाजी कर सकते हैं। वे गैप ढूंढने में माहिर हैं। ऐसे में राजस्थान की टीम को उनके खिलाफ बेहतरीन फील्ड सजानी होगी।
राजस्थान और पंजाब के बीच आईपीएल में कांटे की टक्कर रही है। दोनों के बीच अब तक 19 मुकाबले खेले गए। राजस्थान ने 10 और पंजाब ने 9 मैच जीते। पिछले सीजन की बात करें तो पंजाब ने दोनों मुकाबलों में पंजाब ने राजस्थान को हराया था।
शारजाह में मैच के दौरान आसमान साफ रहेगा। तापमान 27 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। यहां स्लो विकेट होने के कारण स्पिनर्स को भी काफी मदद मिलेगी। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी।
दोनों टीमों की बात करें तो पिछले मैच के बाद केएल राहुल से पूछा गया था कि क्रिस गेल कब खेलेंगे? इस पर पंजाब के कप्तान ने कहा था कि बहुत जल्द। इस मुकाबले में आउट ऑफ फॉर्म चल रहे निकोलस पूरन की जगह गेल को खिलाया जा सकता है। वे राजस्थान के लेग स्पिनर्स की जमकर धुनाई कर सकते हैं। दूसरी ओर, राजस्थान की टीम में धुरंधर बल्लेबाज जोस बटलर की वापसी होगी। ऐसे में डेविड मिलर को बाहर बैठना पड़ सकता है। नीचले क्रम में राजस्थान के पास कोई विस्फोटक बल्लेबाज नहीं है। ऐसे में बटलर और सैमसन में से कोई चौथे या पांचवें नंबर पर खेलेंगे।