इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के 10वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर ने मुंबई इंडियंस को सुपर ओवर में हरा दिया। दुबई में खेले गए इस मुकाबले में बंगलौर ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 201 रन बनाए। मुंबई की टीम ने भी 20 ओवर में 5 विकेट पर 201 रन बनाए और मैच सुपर ओवर में पहुंच गया। वहां मुंबई ने सिर्फ 7 रन बनाए। आरसीबी ने 6 गेंद पर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। विराट कोहली ने विजयी चौका लगाया। उनके साथ एबी डिविलियर्स सुपर ओवर में उतरे थे।
मुंबई के लिए मैच ईशान किशन 58 गेंद पर 99 रनों की पारी खेली। उन्होंने 2 चौके और 9 छक्के लगाए। कीरोन पोलार्ड 24 गेंद पर 60 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 3 चौके और 5 छक्के लगाए।
IPL 2020 Live Score, RCB vs MI Live Cricket Score Online:
रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर की ओर से एबी डिविलियर्स हाइएस्ट स्कोरर रहे। उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के के दम पर 24 गेंद में 55 रन बनाए। उन्होंने 23 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपने 4500 रन भी पूरे किए। देवदत्त पडिक्कल ने 40 गेंद में 54 रन बनाए।
देवदत्त ने अपनी पारी के दौरान 5 चौके और 2 छक्के लगाए। ओपनर एरोन फिंच ने भी ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने 7 चौके और एक छक्के की मदद से 35 गेंद में 52 रन बनाए। पांचवें नंबर पर उतरे शिवम दुबे ने 10 गेंद में 27 रन ठोक डाले। उन्होंने एक चौका और 3 छक्के लगाए।
रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर ने मुंबई इंडियंस को सुपर ओवर में हरा दिया। सुपर ओवर में मुंबई ने सिर्फ 7 रन बनाए। आरसीबी ने 6 गेंद पर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। विराट कोहली ने विजयी चौका लगाया। उनके साथ एबी डिविलियर्स सुपर ओवर में उतरे थे। मुंबई ने जसप्रीत बुमराह को गेंदबाजी दी, लेकिन वो मैच नहीं जीता सके।
मुंबई के बल्लेबाजों ने सुपर ओवर में सिर्फ 7 रन बनाए। कीरोन पोलार्ड ने सबसे ज्यादा 5 रन बनाए। उन्होंने एक चौका लगाया। हार्दिक पंड्या सिर्फ 1 रन बना सके। रोहित शर्मा को स्ट्राइक लेने का मौका नहीं मिला। विराट कोहली ने नवदीप सैनी से गेंदबाजी करवाई और उन्होंने कप्तान के भरोसे को सही साबित किया।
मुंबई को बंगलौर ने जीत के लिए 202 रनों का लक्ष्य दिया। मुंबई की टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 201 रन ही बना सकी। उसे आखिरी ओवर में जीत के लिए 19 रन बनाने थे। ईशान किशन ने 2 छक्के लगाए। वे 99 रन निजी स्कोर पर आउट हो गए। अंतिम गेंद पर मुंबई को 5 रन बनाने थे, पोलार्ड चौका ही लगा सके।
कीरोन पोलार्ड ने 20 गेंद पर अर्धशतक लगा दिया है। वे 20 गेंद पर 52 रन बनाकर खेल रहे हैं। ईशान किशन 50 गेंद पर 77 रन बनाकर नाबाद हैं। मुंबई को जीत केल लिए 12 गेंद पर 31 रन बनाने हैं। पोलार्ड ने 5 और किशन ने 6 छक्के लगाए हैं। दोनों ने 40 गेंद पर 93 रनों की साझेदारी कर ली है।
मुंबई इंडियंस ने 15 ओवर में 4 विकेट पर 112 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 5 ओवरों में 90 रनों की आवश्यकता है। ईशान किशन 43 गेंद पर 61 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने अब तक 5 छक्के जड़े हैं। दूसरी ओर, कीरोन पोलार्ड 9 गेंद पर 10 रन बनाकर नाबाद हैं। मुंबई को अगर मैच जीतना है तो इन दोनों बल्लेबाजों को आखिरी तक टिके रहना होगा और तेजी से रन बनाने होंगे।
मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पंड्या का बल्ला इस मैच में नहीं चला। वे 12 गेंद पर 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। एडम जम्पा की गेंद पर पवन नेगी ने उनका कैच लिया। मुंबई ने 12 ओवर में 4 विकेट पर 83 रन बना लिए हैं। ईशान किशन 33 गेंद पर 43 रन बनाकर खेल रहे हैं। दूसरी तरफ, कीरोन पोलार्ड 1 रन बनाकर नाबाद हैं।
युजवेंद्र चहल ने अपने पहले ही ओवर में क्विंटन डीकॉक को आउट कर मुंबई को तीसरा झटका दिया है। हार्दिक पंड्या बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर उतरे हैं। हार्दिक ने क्रीज पर उतरते ही एडम जम्पा की गेंद पर छक्का मारकर अपने इरादे जाहिर कर दिए। मुंबई को उनसे तेज बल्लेबाजी की उम्मीद है।
मुंबई की टीम ने पावरप्ले यानी की शुरुआती 6 ओवर में सिर्फ 35 रन बनाए। उसके दो बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। क्विंटन डीकॉक 11 और ईशान किशन 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। 200 रन से ज्यादा के टारगेट को हासिल करने के लिए दोनों बल्लेबाजों को तेजी से बल्लेबाजी करनी होगी।
मुंबई की शुरुआत काफी खराब रही। कप्तान रोहित शर्मा दूसरे और सूर्यकुमार यादव तीसरे ओवर में आउट हो गए। रोहित को वॉशिंगटन सुंदर ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। पवन नेगी ने उनका कैच लिया। रोहित ने एक छक्के की मदद से 8 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव खाता भी नहीं खोल सके। इसुरू उदाना की गेंद पर विकेट के पीछे एबी डिविलियर्स ने उनका कैच लिया।
18वें ओवर की पहली गेंद पर मुंबई इंडियंस को तीसरी सफलता मिली। जसप्रीत बुमराह की गेंद पर छक्का मारने के चक्कर में देवदत्त पडिक्कल कीरोन पोलार्ड के हाथों बाउंड्री के पास कैच हो गए। देवदत्त की जगह शिवम दुबे क्रीज पर आए। हालांकि, दूसरे छोर पर खड़े एबी डिविलियर्स पर देवदत्त के आउट होने का कोई फर्क नहीं पड़ा। उन्होंने बुमराह की आखिरी गेंद पर छक्का लगाया।
18वें ओवर की पहली गेंद पर मुंबई इंडियंस को तीसरी सफलता मिली। जसप्रीत बुमराह की गेंद पर छक्का मारने के चक्कर में देवदत्त पडिक्कल कीरोन पोलार्ड के हाथों बाउंड्री के पास कैच हो गए। देवदत्त की जगह शिवम दुबे क्रीज पर आए। हालांकि, दूसरे छोर पर खड़े एबी डिविलियर्स पर देवदत्त के आउट होने का कोई फर्क नहीं पड़ा। उन्होंने बुमराह की आखिरी गेंद पर छक्का लगाया।
कीरोन पोलार्ड 16वां ओवर लेकर आए। इस ओवर की दूसरी गेंद पर देवदत्त पडिक्कल ने चौका जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस टूर्नामेंट में यह उनका दूसरा चौका है। इस ओवर में एबी डिविलियर्स ने भी एक चौका जड़ा। इस ओवर से आरसीबी के खाते में 136 रन थे। जबकि उसके 2 विकेट गिरे हैं।
विराट कोहली आईपीएल 2020 के लगातार तीसरे मैच में फ्लाप रहे। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में उन्हें राहुल चहर ने पवेलियन की राह दिखाई। वह कवर में रोहित शर्मा को अपना कैच थमा बैठे। उन्होंने 11 गेंद में सिर्फ 3 रन बनाए।
विराट कोहली आईपीएल 2020 के लगातार तीसरे मैच में फ्लाप रहे। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में उन्हें राहुल चहर ने पवेलियन की राह दिखाई। वह कवर में रोहित शर्मा को अपना कैच थमा बैठे। उन्होंने 11 गेंद में सिर्फ 3 रन बनाए।
एरोन फिंच ने 31 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, वह इसे बड़े स्कोर में नहीं तब्दील कर पाए और ट्रेंट बोल्ट ने 9वें ओवर की आखिरी गेंद पर लॉन्ग ऑफ पर कीरोन पोलार्ड को कैच थमा बैठे। उनकी जगह विराट कोहली क्रीज पर आए हैं। 10 ओवरों के बाद रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर का स्कोर एक विकेट पर 85 रन है।
एरोन फिंच ने 31 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, वह इसे बड़े स्कोर में नहीं तब्दील कर पाए और ट्रेंट बोल्ट ने 9वें ओवर की आखिरी गेंद पर लॉन्ग ऑफ पर कीरोन पोलार्ड को कैच थमा बैठे। उनकी जगह विराट कोहली क्रीज पर आए हैं। 10 ओवरों के बाद रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर का स्कोर एक विकेट पर 85 रन है।
सातवां ओवर क्रुणाल पंड्या लेकर आए। उन्होंने इस ओवर में 6 रन दिए। इस ओवर के बाद एरोन फिंच 45 रन के निजी स्कोर पर पहुंच गए। देवदत्त पडिक्कल 13 गेंद में 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। मुंबई के गेंदबाजों को अब तक एक भी सफलता नहीं मिली है। इस ओवर में भी फिंच ने एक चौका जड़ा।
6 ओवरों यानी पावर प्ले का खेल हो चुका है। रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर ने बिना विकेट खोए 59 रन बना लिए हैं। छठा ओवर जसप्रीत बुमराह ने फेंका। उनके इस ओवर में 10 रन बने। देवदत्त पडिक्कल ने उनकी दूसरी और तीसरी गेंद पर लगातार 2 चौके मारे। 6 ओवरों के बाद देवदत्त का स्कोर 14 और एरोन फिंच का 40 रन है।
रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर के लिए देवदत्त पडिक्कल और एरोन फिंच ने पारी शुरू की। ट्रेंट बोल्ट मुंबई इंडियंस के लिए पहला ओवर लेकर आए। इस ओवर में कुल 8 रन बने। देवदत्त ने ओवर की दूसरी गेंद पर चौका जड़ा। दूसरा ओवर जेम्स पैटिनसन ने फेंका। इस ओवर में भी 8 रन बने। ओवर की पांचवीं गेंद पर फिंच ने चौका जड़ा। आखिरी गेंद पर फिंच को जीवनदान मिला।
रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर की ओर से एरोन फिंच और देवदत्त पडिक्कल ने पारी की शुरुआत की। मुंबई इंडियंस के लिए ट्रेंट बोल्ट पहला ओवर लेकर आए। देवदत्त ने इस ओवर की पहली गेंद पर 2 रन लेकर अपना और टीम का खाता खोला। दूसरी गेंद को सीमा रेखा के पार भेजकर अपने इरादे साफ कर दिए।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, ट्रेंट बोल्ट, जेम्स पैटिंसन, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह।
रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर: विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, एरॉन फिंच, एबी डिविलियर्स, गुरकीरत सिंह मान, शिवम दूबे, वाशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल, एडम ज़म्पा, इसुरु उडाना।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर के बीच अब तक 27 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से मुंबई इंडियंस ने 18 और रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर ने 9 मैच जीते हैं। पिछले सीजन में बंगलौर एक बार भी मुंबई को नहीं हरा पाई थी।
दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले इस मैच में जीत दिलाने का दारोमदार टीम के गेंदबाजों पर होगा। इस सीजन में अब तक यहां 4 मुकाबले हुए हैं। चारों कोई भी टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई है। दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला गया मुकाबला जरूर सुपर ओवर तक गया था, लेकिन तब भी पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ही जीती थी।
दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले इस मैच में जीत दिलाने का दारोमदार टीम के गेंदबाजों पर होगा। इस सीजन में अब तक यहां 4 मुकाबले हुए हैं। चारों कोई भी टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई है। दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला गया मुकाबला जरूर सुपर ओवर तक गया था, लेकिन तब भी पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ही जीती थी।
अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मांसपेशियों में खिंचाव के कारण दो मैचों में बाहर बैठने वाले दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस चयन के लिए उपलब्ध होंगे या नही। गेंदबाजी में स्पिनर युजवेंद्र चहल प्रभाव छोड़ने में कामयाब रहे हैं तो तेज गेंदबाजी में नवदीप सैनी के अलावा बाकी गेंदबाज रन रोकने में सफल नहीं रहे हैं। डेल स्टेन और उमेश यादव अब तक महंगे साबित हुए हैं।