लगातार पांच मैच हारने वाली किंग्स इलेवन पंजाब ने मंगलवार यानी 20 अक्टूबर की रात जीत की हैट्रिक लगाई है। उसने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के 38वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही उसने पाइंट्स टेबल के टॉप-5 में जगह बना ली। खास यह है कि अपनी आखिरी तीनों जीत अंक तालिका में शीर्ष-3 स्थान पर काबिज टीमों (रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर, मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स) के खिलाफ हासिल की हैं।

हालांकि, पंजाब से मिली हार के बावजूद श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली दिल्ली की टीम टॉप पर कायम है। उसके 10 मैच में 14 अंक हैं। दूसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर तीसरे नंबर पर है। मुंबई और बंगलौर दोनों के 12-12 अंक हैं, लेकिन रोहित शर्मा की टीम का नेट रनरेट विराट कोहली की सेना से बेहतर है। चौथे नंबर पर कोलकाता नाइटराइडर्स है। उसके नौ मैच में 10 अंक हैं। वह औसत प्रदर्शन के बावजूद प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है।

अंकतालिका में टीमों की स्थिति (21 अक्टूबर 2020, सुबह 11:00 बजे तक)

क्रमटीममैचजीतेहारेबेनतीजापॉइंटनेट रनरेट
1दिल्ली कैपिटल्स1073014+0.774
2मुंबई इंडियंस963012+1.201
3रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर963012-0.096
4कोलकाता नाइटराइडर्स954010-0.607
5किंग्स इलेवन पंजाब104608-0.177
6राजस्थान रॉयल्स104608-0.591
7सनराइजर्स हैदराबाद93606+0.008
8चेन्नई सुपरकिंग्स103706-0.463

 

दिल्ली के बल्लेबाज शिखर धवन ने 20 अक्टूबर को इस आईपीएल में लगातार दूसरा शतक लगाया। इस प्रदर्शन के साथ ही वह ऑरेंज कैप की सूची में दो नंबर पर पहुंच गए। इससे पहले वह चौथे नंबर पर थे। उन्होंने मंयक अग्रवाल और फाफ डुब्लेसिस को पीछे छोड़ा। सबसे  ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में टॉप पर किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल ही हैं।

टॉप-5 बल्लेबाज  (21 अक्टूबर 2020, सुबह 11:00 बजे तक)

क्रमबल्लेबाजटीममैचरनहाइएस्टस्ट्राइक रेट
1केएल राहुलपंजाब10540132*135.67
2शिखर धवनदिल्ली10465106*149.03
3मयंक अग्रवालपंजाब10398106155.46
4फाफ डुप्लेसिसचेन्नई1037587*141.50
5विराट कोहलीबंगलौर934790*127.57

 

सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों यानी पर्पल कैप की सूची में दिल्ली कैपिटल्स के कगिसो रबाडा हैं। वह अब तक 21 विकेट ले चुके हैं। दूसरे नंबर पर पंजाब के मोहम्मद शमी हैं। तीसरे नंबर पर मुंबई के जसप्रीत बुमराह हैं।

टॉप-5 गेंदबाज  (21 अक्टूबर 2020, सुबह 11:00 बजे तक)

क्रमगेंदबाजटीममैचओवरविकेटइकॉनमीरन
1कगिसो रबाडादिल्ली1039.4217.58301
2मोहम्मद शमीपंजाब1038.4168.43326
 3जसप्रीत बुमराहमुंबई936157.44268
4जोफ्रा आर्चरराजस्थान1039.4136.75268
5युजवेंद्र चहलबंगलौर934137.64260