आईपीएल के 25वें मुकाबले में  रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 37 रन से हरा दिया। चेन्नई की ये पांचवीं हार है। वहीं, आरसीबी की टीम चौथे मैच में जीती है। आरसीबी से मिले 170 रन के जवाब में चेन्नई की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 132 रन ही बना सकी।

चेन्नई की टीम 2010 के बाद पहली बार शुरुआती 7 में से 5 मैच हारी है। तब टीम चैंपियन बनी थी। सीएसके के लिए इस मैच में अंबाती रायुडू ने 42, एन जगदीशन ने 33 रनों का योगदान दिया। महेंद्र सिंह धोनी ने 10 रन बनाए। क्रिस मॉरिस ने 3 और वॉशिंगटन सुंदर ने 2 विकेट लिए।

इससे पहले आरसीबी ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 169 रन बनाए। टीम के लिए विराट कोहली ने सबसे ज्यादा नाबाद 90 रनों की पारी खेली। उन्होंने 52 गेंद की पारी में 4 चौके और 4 छक्के लगाए। शिवम दुबे 14 गेंद पर 22 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 2 चौके और एक छक्का लगाया। देवदत्त पडिक्कल ने 33 रनों का योगदान दिया। चेन्नई के लिए शार्दुल ठाकुर ने 2 विकेट लिए।

विराट कोहली ने रचा इतिहास, RCB के लिए बनाया नया रिकॉर्ड; रोहित शर्मा और सुरेश रैना की बराबरी भी की

Live Blog

23:32 (IST)10 Oct 2020
आरसीबी की धमाकेदार जीत

रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 37 रन से हरा दिया। चेन्नई की ये पांचवीं हार है। वहीं, आरसीबी की टीम चौथे मैच में जीती है। आरसीबी से मिले 170 रन के जवाब में चेन्नई की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 132 रन ही बना सकी। चेन्नई की टीम 2010 के बाद पहली बार शुरुआती 7 में से 5 मैच हारी है। तब टीम चैंपियन बनी थी। सीएसके के लिए इस मैच में अंबाती रायुडू ने 42, एन जगदीशन ने 33 रनों का योगदान दिया। महेंद्र सिंह धोनी ने 10 रन बनाए। क्रिस मॉरिस ने 3 और वॉशिंगटन सुंदर ने 2 विकेट लिए।

22:48 (IST)10 Oct 2020
अब धोनी पर मैच जीताने की जिम्मेदारी

चेन्नई की टीम को चौथा झटका 15वें ओवर में लगा। नारायण जगदीशन 33 रन बनाकर रनआउट हो गए। 28 गेंद की पारी में उन्होंने 4 चौके लगाए। जगदीशन ने रायुडू के साथ मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी की। उनके आउट होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी क्रीज पर उतरे हैं। उन पर टीम को मैच जीताने की जिम्मेदारी है।

22:35 (IST)10 Oct 2020
चेन्नई को जीत के लिए 95 रनों की जरुरत

चेन्नई की टीम ने 13 ओवर में 2 विकेट पर 75 रन बना लिए हैं। अंबाती रायुडू 28 गेंद पर 25 और नारायण जगदीशन  22 गेंद पर 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों बल्लेबाजों ने 50 रन की साझेदारी पूरी कर ली है। चेन्नई को आखिरी 7 ओवर में जीत के लिए 95 रनों की जरुरत है।

22:16 (IST)10 Oct 2020
अंबाती रायुडू से चेन्नई को उम्मीदें

चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने 9 ओवर में दो विकेट पर 44 रन बना लिए हैं। वॉटसन और डुप्लेसि पवेलियन लौट चुके हैं। अंबाती रायुडू और नारायण जगदीशन ने पारी को संभाल लिया है। दोनों बल्लेबाज धीरे-धीरे रन की गति को बढ़ा रहे हैं। रायुडू ने 18 गेंद पर 16 रन बना लिए हैं। जगदीशन 7 रन बनाकर नाबाद हैं।

22:01 (IST)10 Oct 2020
वॉशिंगटन सुंदर को मिली दूसरी सफलता

वॉशिंगटन सुंदर ने चेन्नई सुपरकिंग्स को दूसरा झटका दिया। उन्होंने छठे ओवर में शेन वॉटसन को क्लीन बोल्ड कर दिया। वॉटसन 18 गेंद पर 14 रन ही बना सके। अंबाती रायुडू और एन जगदीशन क्रीज पर हैं। दोनों बल्लेबाजों को तेजी से रन बनाने होंगे और विकेट भी बचाने होंगे।

21:55 (IST)10 Oct 2020
नहीं चला फाफ डुप्लेसिस का बल्ला

चेन्नई को पहला झटका फाफ डुप्लेसिस के रूप में लगा। वे 10 गेंद पर 8 रन बनाकर वॉशिंगटन सुंदर का शिकार बने। क्रिस मॉरिस ने उनका कैच लिया। डुप्लेसिस के आउट होने के बाद अंबाती रायुडू क्रीज पर उतरे हैं। शेन वॉटसन क्रीज पर टिके हुए हैं। दोनों बल्लेबाजों को तेजी से रन बनाना होगा।

21:29 (IST)10 Oct 2020
कोहली की बदौलत आरसीबी ने बनाया बड़ा स्कोर

आरसीबी ने चेन्नई को 170 रनों का लक्ष्य दिया। आरसीबी ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 169 रन बनाए। टीम के लिए विराट कोहली ने सबसे ज्यादा नाबाद 90 रनों की पारी खेली। उन्होंने 52 गेंद की पारी में 4 चौके और 4 छक्के लगाए। शिवम दुबे 14 गेंद पर 22 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 2 चौके और एक छक्का लगाया। देवदत्त पडिक्कल ने 33 रनों का योगदान दिया। चेन्नई के लिए शार्दुल ठाकुर ने 2 विकेट लिए।

21:04 (IST)10 Oct 2020
शिवम दुबे और विराट कोहली ने की अर्धशतकीय साझेदारी

विराट कोहली और शिवम दुबे धुआंधार बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों बल्लेबाजों ने टीम का स्कोर 18 ओवर में 141 रनों तक पहुंचा दिया है। 18वें ओवर में कोहली ने दो और शिवम दुबे ने एक छक्का लगाया। सैम करन के इस ओवर में 24 रन बने। दुबे और कोहली ने पांचवें विकेटड के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है।

20:51 (IST)10 Oct 2020
विराट कोहली पर बड़ी जिम्मेदारी

आरसीबी ने 16 ओवर में 4 विकेट पर 103 रन बना लिए हैं। कप्तान विराट कोहली अर्धशतक के करीब हैं। उन्होंने 35 गेंद पर 43 रन बना लिए हैं। कोहली ने दो चौके और एक छक्का लगाया है। शिवम दुबे 6 गेंद पर 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम के आखिरी 4 ओवर बाकी हैं। दोनों बल्लेबाज कम से कम इस दौरान 50 रन बनाना चाहेंगे।

20:43 (IST)10 Oct 2020
सैम करन को मिली पहली सफलता

आरसीबी का चौथा विकेट 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर गिरा। सैम करन ने वॉशिंगटन सुंदर को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। सुंदर ने 10 गेंद पर 10 रन बनाए। धोनी ने उनका कैच लिया। इसी बीच कोहली ने आरसीबी के लिए 6000 रन पूरे कर लिए हैं। वे टीम के लिए आईपीएल के अलावा चैंपियंस लीग टी20 में भी खेले हैं।

20:27 (IST)10 Oct 2020
शार्दुल ने आरसीबी को दिया दोहरा झटका

देवदत्त पडिक्कल 34 गेंद पर 33 रन बनाकर आउट हुए। शार्दुल ठाकुर की गेंद पर फाफ डुप्लेसिस ने उनका कैच पकड़ा। आईपीएल में डुप्लेसिस का ये 50वां कैच है। इसके बाद शार्दुल ठाकुर ने एबी डिविलियर्स को महेंद्र सिंह धोनी के हाथों कैच कराया। डिविलियर्स खाता भी नहीं खोल सके।

20:10 (IST)10 Oct 2020
कोहली और पडिक्कल ने आरसीबी को संभाला

आरसीबी की टीम ने 7 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 46 रन बना लिए हैं। कप्तान विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल क्रीज पर मौजूद हैं। कोहली ने 12 गेंद पर 17 और देवदत्त पडिक्कल ने 21 गेंद पर 20 रन बना लिए हैं। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 33 रनों की साझेदारी कर ली है।

19:54 (IST)10 Oct 2020
एरॉन फिंच के रूप में आरसीबी को लगा पहला झटका

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरे आरसीबी की टीम 4 ओवर में एक विकेट पर सिर्फ 21 रन ही बना सकी है। विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल क्रीज पर मौजूद हैं। टीम को पहला झटका एरॉन फिंच के रूप में लगा। एरॉन फिंच को दीपक चाहर ने तीसरे ओवर में बोल्ड कर दिया। फिंच 9 गेंद पर 2 ही रन बना सके।

19:12 (IST)10 Oct 2020
क्रिस मॉरिस इस सीजन में पहली बार खेलेंगे

चेन्नई सुपरकिंग्स ने टीम में एक बदलाव करते हुए केदार जाधव की जगह एन जगदीशन को मौका दिया है। वे पहली बार इस सीजन में खेलेंगे। आरसीबी ने मोइन अली की जगह क्रिस मॉरिस को टीम में शामिल किया है। मोहम्मद सिराज की जगह गुरकीरत सिंह मान को टीम में रखा। सिराज पिछले मैच में महंगे साबित हुए थे।

18:53 (IST)10 Oct 2020
मध्यक्रम से परेशान धोनी

शेन वॉटसन के फार्म में लौटने और फाफ डु प्लेसी के लगातार अच्छे प्रदर्शन के बावजूद चेन्नई का मध्यक्रम चिंता का विषय बना हुआ है। कप्तान धौनी खुद उस फार्म में नहीं है जिसके लिये जाने जाते हैं। जाधव को बाहर करने पर रितुराज गायकवाड़ या एन जगदीशन को उतारा जा सकता है जिन्हें 2018 से कोई मौका नहीं मिला है।

18:43 (IST)10 Oct 2020
तेज गेंदबाजों से सीएसके को उम्मीदें

चेन्नई के गेंदबाजों ने केकेआर के खिलाफ पिछले मैच में बेहतर प्रदर्शन किया। हरफनमौला ड्वेन ब्रावो ने विकेट चटकाए। पीयूष चावला की जगह आये कर्ण शर्मा ने किफायती गेंदबाजी करते हुए विकेट भी लिए। तेज गेंदबाजी का दारोमदार दीपक चाहर, सैम कुरेन और शार्दुल ठाकुर पर रहेगा।

18:35 (IST)10 Oct 2020
केदार जाधव हो सकते हैं टीम से बाहर

चेन्नई टीम में हरफनमौला केदार जाधव का पत्ता कट सकता है, जो कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ जीत दिलाने में नाकाम रहे थे। चेन्नई को जीत के करीब पहुंचकर 10 रनों से पराजय झेलनी पड़ी और जाधव की रक्षात्मक बल्लेबाजी की काफी आलोचना हुई। अब देखना यह है कि आम तौर पर बदलाव करने से हिचकिचाती रही टीम 35 साल के जाधव को ही उतारती है या किसी और को मौका मिलता है।

18:14 (IST)10 Oct 2020
चेन्नई के खिलाफ आरसीबी का खराब रिकॉर्ड

आईपीएल रिकॉर्ड की बात करें, तो चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर के बीच अब तक 24 मुकाबले (2008-2019) हो चुके हैं। चेन्नई ने 15, जबकि बंगलौर ने 8 में जीत हासिल की है। एक मैच बेनतीजा रहा था।

17:48 (IST)10 Oct 2020
ये हो सकती है आरसीबी की टीम

विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, एरोन फिंच, एबी डिविलियर्स (विकेटकीपर), शिवम दुबे, क्रिस मॉरिस, वाशिंगटन सुंदर, इसुरु उडाना, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।

17:27 (IST)10 Oct 2020
ये हो सकती है सीएसके की टीम

एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), शेन वॉटसन, अंबाती रायुडू, फाफ डु प्लेसिस, सैम कुरन, केदार जाधव, ड्वेन ब्रावो, रविंद्र जडेजा, कर्ण शर्मा, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर।