इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के 45वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हरा दिया। इस मुकाबले में राजस्थान के लिए बेन स्टोक्स ने नाबाद 107 और संजू सैमसन ने नाबाद 54 रन बनाए। दोनों की धमादेकार पारियों की बदौलत राजस्थान ने टूर्नामेंट में पांचवीं जीत दर्ज की। स्टोक्स आईपीएल 2020 में शतक लगाने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं।
मुंबई ने राजस्थान को जीत के लिए 196 रनों का लक्ष्य दिया। इसे स्टीव स्मिथ की टीम ने 18.2 ओवर में 2 विकेट पर हासिल कर लिया। रॉबिन उथप्पा 11 गेंद पर 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जेम्स पैटिंसन की गेंद पर कीरोन पोलार्ड ने उनका कैच लिया। स्टीव स्मिथ (11) को जेम्स पैटिंसन ने बोल्ड कर दिया। इसके बाद स्टोक्स और सैमसन ने शतकीय साझेदारी की। दोनों ने 152 रन की नाबाद साझेदारी की।
इससे पहले मुंबई ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 195 रन बनाए। टीम के लिए सबसे ज्यादा रन हार्दिक पंड्या ने बनाए। उन्होंने 21 गेंद पर 60 रनों की पारी खेली। हार्दिक ने 20 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और 7 छक्के लगाए। सौरभ तिवारी ने 25 गेंद पर 34 रन, ईशान किशन 36 गेंद पर 37 रन और सूर्यकुमार यादव ने 40 रन बनाए।
[ie_ipl_scorecard match_id=47982]
राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हरा दिया। इस मुकाबले में राजस्थान के लिए बेन स्टोक्स ने नाबाद 107 और संजू सैमसन ने नाबाद 54 रन बनाए। दोनों की धमादेकार पारियों की बदौलत राजस्थान ने टूर्नामेंट में पांचवीं जीत दर्ज की। स्टोक्स आईपीएल 2020 में शतक लगाने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं।
राजस्थान की टीम ने 15 ओवर में 2 विकेट पर 157 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए आखिरी 5 ओवर में 39 रन बनाने हैं। बेन स्टोक्स और संजू सैमसन अर्धशतक लगा चुके हैं। स्टोक्स ने 44 गेंद पर 71 और सैमसन ने 27 गेंद पर 51 रन बनाए हैं। स्टोक्स ने अपनी पारी में 10 चौके और 2 छक्के लगाए हैं। दूसरी ओर, सैमसन ने 4 चौके और 3 छक्के लगाए हैं। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की है।
राजस्थान की टीम ने 10 ओवर में 2 विकेट पर 99 रन बना लिए हैं। बेन स्टोक्स और संजू सैमसन ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। सैमसन ने 13 गेंद पर 16 रन बना लिए हैं। वहीं, स्टोक्स ने 28 गेंद पर 53 रन बना लिए हैं। उन्होंने इस सीजन में अपना पहला अर्धशतक लगाया। दोनों बल्लेबाज मुंबई के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहे हैं।
राजस्थान की टीम ने पावरप्ले यानी शुरुआती 6 ओवर में 2 विकेट पर 55 रन बनाए। संजू सैमसन 3 गेंद पर 1 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं, बेन स्टोक्स ने 15 गेंद पर 30 रन बना लिए हैं। उन्होंने 6 चौके लगाए है। छठे ओवर की आखिरी गेंद पर हार्दिक पंड्या ने उनका मुश्किल कैच छोड़ दिया। स्टीव स्मिथ (11) को जेम्स पैटिंसन ने बोल्ड कर दिया।
राजस्थान को पहला दूसरे ओवर में लगा। रॉबिन उथप्पा 11 गेंद पर 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जेम्स पैटिंसन की गेंद पर कीरोन पोलार्ड ने उनका कैच लिया। उनके आउट होने के बाद कप्तान स्टीव स्मिथ क्रीज पर उतरे हैं। बेन स्टोक्स तेज बल्लेबाजी कर रहे हैं।
मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान को 196 रनों का लक्ष्य दिया। उसने 20 ओवर में 5 विकेट पर 195 रन बनाए। टीम के लिए सबसे ज्यादा रन हार्दिक पंड्या ने बनाए। उन्होंने 21 गेंद पर 60 रनों की पारी खेली। हार्दिक ने 20 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और 7 छक्के लगाए।
मुंबई की टीम ने 15 ओवर में 4 विकेट पर 116 रन बना लिए हैं। पिछले तीन ओवर में टीम के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। पहले ईशान किशन आउट हुए। उनके बाद सूर्यकुमार यादव और कीरोन पोलार्ड भी चलते बने। सूर्यकुमार यादव 40 रन बनाकर श्रेयस गोपाल की गेंद पर बेन स्टोक्स को कैच थमा बैठे। कीरोन पोलार्ज (6) को श्रेयस गोपाल ने बोल्ड किया। हार्दिक पंड्या और सौरभ तिवारी क्रीज पर हैं। दोनों को तेजी से रन बनाने होंगे।
ईशान किशन 36 गेंद पर 37 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया। कार्तिक त्यागी की गेंद पर जोफ्रा आर्चर ने उनका हैरतअंगेज कैच लिया। किशन के आउट होने के बाद सौरभ तिवारी क्रीज पर आए हैं। सूर्यकुमार यादव क्रीज पर टिके हुए हैं।
मुंबई ने 9 ओवर में एक विकेट पर 79 रन बना लिए हैं। ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 49 गेंदों पर 72 रनों की साझेदारी कर ली है। किशन 29 गेंद पर 29 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने तीन चौके लगाए हैं। सूर्यकुमार ने 21 गेंद पर 36 रन बनाए हैं। उन्होंने 4 चौके और एक छक्का लगाया है।
मुंबई ने पावरप्ले यानी शुरुआती 6 ओवर में तकरीबन 10 की रनरेट से रन बनाए हैं। उसने 6 ओवर में 1 विकेट पर 59 रन बना लिए हैं। ईशान किशन 24 गेंद पर 26 और सूर्यकुमार यादव 8 गेंद पर 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली है।
मुंबई की टीम ने 4 ओवर में 1 विकेट पर 34 रन बना लिए हैं। ओपनर ईशान किशन इस मुकाबले में भी शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं। उन्होंने अब तक तीन चौके लगाए। वे 18 गेंद पर 18 रन बनाकर खेल रहे हैं। दूसरी ओर, सूर्यकुमार यादव ने 3 रन बनाए हैं। दोनों बल्लेबाज विस्फोटक बल्लेबाजी करने में सक्षम हैं।
मुंबई इंडियंस की टीम को पहले ही ओवर में झटका लगा। जोफ्रा आर्चर की गेंद क्विंटन डीकॉक के बल्ले से लगकर विकेटों में जा लगी। डीकॉक ने आउट होने से पहले आर्चर को छक्का मारा था। वे 4 गेंद पर सिर्फ 6 रन ही बना सके। उनके आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव क्रीज पर आए हैं। ईशान किशन भी नाबाद हैं।
क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), सौरभ तिवारी, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड (कप्तान), क्रुणाल पंड्या, जेम्स पैटिंसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
बेन स्टोक्स, रॉबिन उथप्पा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), स्टीव स्मिथ (कप्तान), जोस बटलर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, अंकित राजपूत, कार्तिक त्यागी।
रोहित शर्मा इस मुकाबले में चोट के कारण फिर से नहीं खेले। वे पिछले मुकाबले में भी नहीं खेले थे। मुंबई ने टीम में एक बदलाव करते हुए नाथन कूल्टर नाइल की जगह जेम्स पैटिंसन को मौका दिया है। दूसरी ओर, राजस्थान की टीम ने एक भी बदलाव नहीं किया। उसे पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, मुंबई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को हराया था।