इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के 16वें मुकाबले में शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 18 रन से हरा दिया। यह टूर्नामेंट में उसकी तीसरी जीत है। वहीं, कोलकाता की दूसरी हार है। जीत के लिए मिले 229 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 210 रन ही बना सकी। दिल्ली के लिए मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर और पृथ्वी शॉ ने विस्फोटक अर्धशतक लगाया।
कोलकाता को आखिरी 6 ओवर में जीत के लिए 98 रन बनाने थे। इयॉन मॉर्गन और राहुल त्रिपाठी ने दिल्ली के गेंदबाजों की धुनाई करते हुए टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचा दिया था। आखिरी दो ओवर में 31 रन बनाने थे। इयॉन मॉर्गन 18 गेंद पर 44 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने एक चौका और 5 छक्के लगाए। मॉर्गन ने कगिसो रबाडा की गेंद पर लगातार 3 छक्के लगाए। राहुल त्रिपाठी ने 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 16 गेंद पर 36 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
नीतीश राणा 35 गेंद पर 58 रन बनाकर आउट हुए। हर्षल पटेल की गेंद पर अक्षर पटेल ने उनका कैच लिया। शुभमन गिल 22 गेंद पर 28 रन बनाकर आउट हुए। अमित मिश्रा की गेंद पर ऋषभ पंत ने उनका कैच लिया। सुनील नरेन 5 गेंद पर 3 रन बनाकर एनरिच नोर्त्जे की गेंद पर बोल्ड हो गए। आंद्रे रसेल को कगिसो रबाडा ने एनरिच नोर्त्जेस के हाथों कैच कराया। रसेल ने 8 गेंद पर 13 रन बनाए। दिनेश कार्तिक (6) को हर्षल पटेल ने आउट किया।
इंटरप्रेनॉर और इंटीरियर डिजाइनर हैं ऋषभ पंत की गर्लफ्रेंड ईशा नेगी, फैशन के मामले में भी हैं Cozy
दिल्ली ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 228 रन बनाए। कप्तान श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 88 रन बनाए। उन्होंने 38 गेंद की पारी में 7 चौके और 6 छक्के लगाए। अय्यर ने 27 गेंद पर अर्धशतक जड़ दिया। आईपीएल में यह उनका सबसे तेज अर्धशतक है। शिखर धवन 16 गेंद पर 26 रन बनाकर आउट हो गए। पृथ्वी शॉ 41 गेंद पर 66 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के लगाए। ऋषभ पंत ने 17 गेंद पर 38 रन बनाए।
विराट कोहली ने बनाए 53 गेंद में 72 रन, बंगलौर ने राजस्थान को 8 विकेट से हराया


दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 18 रन से हरा दिया। यह टूर्नामेंट में उसकी तीसरी जीत है। वहीं, कोलकाता की दूसरी हार है। जीत के लिए मिले 229 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 210 रन ही बना सकी।
कोलकाता ने 17 ओवर में 6 विकेट पर 175 रन बना लिए हैं। इयॉन मॉर्गन 24 और राहुल त्रिपाठी 26 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों बल्लेबाज तेजी से रन बना रहे हैं। केकेआर के जीत के लिए आखिरी 3 ओवर में 54 रन चाहिए। मॉर्गन के रहते हुए यह लक्ष्य असंभव नहीं है।
कोलकाता को 12वें ओवर में दो झटके लगे। नीतीश राणा 35 गेंद पर 58 रन बनाकर आउट हुए। हर्षल पटेल की गेंद पर अक्षर पटेल ने उनका कैच लिया। दिनेश कार्तिक (6) को हर्षल पटेल ने आउट किया। इयॉन मॉर्गन और पैट कमिंस क्रीज पर हैं। दोनों बल्लेबाजों को विकेट भी बचाने होंगे और रन भी बनाने होंगे।
शुभमन गिल 22 गेंद पर 28 रन बनाकर आउट हुए। अमित मिश्रा की गेंद पर ऋषभ पंत ने उनका कैच लिया। नीतीश और शुभमन ने दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। नीतीश राणा एक छोर से टीम की पारी को संभाले हुए हैं। वे बड़ी पारी खेलकर टीम को जीत दिलाना चाहेंगे।
कोलकाता के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने नीतीश राणा के साथ मिलकर दिल्ली के गेंदबाजों की जमकर क्लास ली। दोनों ने टीम का स्कोर 6 ओवर में 59 रन तक पहुंचा दिया। शुभमन 16 गेंद पर 23 और नीतीश राणा 15 गेंद पर 27 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों बल्लेबाज तेजी से रन बना रहे हैं।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर सुनील नरेन 5 गेंद पर 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें एनरिच नोर्त्जे ने बोल्ड कर दिया। नरेन के बाद क्रीज पर उतरे नीतीश राणा ने टीम को संभाला। उन्होंने 7 गेंद पर तेजी से 16 रन बना दिए। उनके साथ क्रीज पर शुभमन गिल टिके हुए हैं।
दिल्ली ने कोलकाता को जीत के लिए 229 रन का विशाल लक्ष्य दिया। दिल्ली के कप्तान कप्तान श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 88 रन बनाए। उन्होंने 38 गेंद की पारी में 7 चौके और 6 छक्के लगाए। अय्यर ने 27 गेंद पर अर्धशतक जड़ दिया। आईपीएल में यह उनका सबसे तेज अर्धशतक है। ऋषभ पंत ने तेजी से 17 गेंद पर 38 रन बनाए।
दिल्ली ने 17 ओवर में 2 विकेट पर 186 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर 32 गेंद पर 68 रन बनाकर खेल रहे हैं। ऋषभ पंत ने 13 गेंद पर 24 रन बना लिए हैं। दोनों बल्लेबाज तेजी से रन बना रहे हैं। वे टीम का स्कोर 220 के आसपास पहुंचाना चाहेंगे।
पृथ्वी शॉ 41 गेंद पर 66 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के लगाए। पृथ्वी को कमलेश नागरकोटी ने शुभमन गिल के हाथों कैच कराया। दिल्ली की टीम ने 13 ओवर में 2 विकेट पर 141 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत क्रीज पर हैं।
दिल्ली की पारी के आधे ओवर समाप्त हो गए हैं। उसने 10 ओवर में 1 विकेट पर 89 रन बना लिए हैं। पृथ्वी शॉ 33 गेंद पर 46 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 2 छक्के लगाए हैं। वहीं, श्रेयस अय्यर 11 गेंद पर 17 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया है।
शिखर धवन के रूप में दिल्ली को पहला झटका। शिखर धवन 16 गेंद पर 26 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और दो छक्के लगाए। वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर इयॉन मॉर्गन ने उनका कैच लिया। धवन के जाने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर क्रीज पर उतरे हैं। पृथ्वी शॉ तेजी से बल्लेबाजी कर रहे हैं।
शिखर धवन और पृथ्वी शॉ ने दिल्ली कैपिटल्स को बेहतरीन शुरुआत दी है। कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। उसे यह फैसला भारी पड़ रहा है। धवन इस आईपीएल में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके हैं, लेकिन आज वो फॉर्म में चल रहे हैं। दिल्ली ने 4.4 ओवर में 50 रन पूरे कर लिए हैं।
कोलकाता नाइटराइडर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- दिनेश कार्तिक (कप्तान-विकेटकीपर), शुभमन गिल, सुनील नरेन, नितीश राणा, इयोन मॉर्गन, आंद्रे रसेल, पैट कमिंस, कमलेश नागरकोटी, शिवम मावी, राहुल त्रिपाठी, वरुण चक्रवर्ती।
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत, शिमरोन हेटमायर, मार्कस स्टोइनिस, रविचंत्रन अश्विन, कगिसो रबाडा, एनरिक नोर्त्जे, अमित मिश्रा, हर्षल पटेल।
विराट कोहली ने इस आईपीएल में अपना पहला अर्धशतक लगाया। इसके लिए उन्होंने 41 गेंदें खेलीं। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के लगाए। 16वें ओवर की पांचवीं गेंद पर देवदत्त पडिक्कल को जोफ्रा आर्चर ने बोल्ड कर दिया। देवदत्त 45 गेंद में 63 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 6 चौके और एक छक्का लगाया।
देवदत्त पडिक्कल ने आईपीएल में अपना तीसरा अर्धशतक लगाने के साथ ही इतिहास रच दिया। वह आईपीएल के शुरुआती 4 में से 3 मैचों में अर्धशतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। पडिक्कल ने दुबई में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 42 गेंद में 56, उसी मैदान पर किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 2 गेंद में एक, दुबई में ही मुंबई इंडियंस के खिलाफ 40 गेंद में 50 और अब अबुधाबी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 34 गेंद में अर्धशतकीय पारी खेली।
देवदत्त पडिक्कल ने 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौका जड़ अपना अर्धशतक पूरा किया। उनका आईपीएल में यह तीसरा अर्धशतक है। 12 ओवर के बाद बंगलौर का स्कोर एक विकेट पर 91 रन है। कोहली 29 गेंद में 29 रन बनाकर खेल रहे हैं। पडिक्कल ने 34 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया।
बंगलौर की टीम ने 10 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 77 रन बना लिए हैं। कप्तान विराट कोहली और देवद्त पडिक्कल ने दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। पडिक्कल 30 गेंद पर 45 और कोहली 23 गेंद पर 23 रन बनाकर खेल रहे हैं। कोहली इस आईपीएल में पहली बार बेहतर खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं।
बंगलौर को पहला झटका एरॉन फिंच के रूप में लगा। वे 7 गेंद पर 8 रन बनाकर श्रेयस गोपाल का शिकार बने। उनके बाद बल्लेबाज के लिए कप्तान विराट कोहली क्रीज पर उतरे हैं। कोहली के साथ देवदत्त पडिक्कल हैं। पडिक्कल बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं।
राजस्थान ने टॉस जीतकर बंगलौर को 155 रन का लक्ष्य दिया। उसने 20 ओवर में 6 विकेट पर 154 रन बनाए। राजस्थान के लिए महिपाल लोमरोर ने सबसे ज्यादा 47 रनों की पारी खेली। आखिरी के ओवरों में राहुल तेवतिया और जोफ्रा आर्चर ने तेजी से रन बनाए। दोनों ने 21 गेंद पर 40 रन की साझेदारी की। तेवतिया 12 गेंद पर 24 और आर्चर 10 गेंद पर 16 रन बनाकर नाबाद रहे। युजवेंद्र चहल ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।
राजस्थान की टीम ने 16 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 106 रन बना लिए हैं। महिपाल लोमरोर और राहुल तेवतिया क्रीज पर हैं। लोमरोर 36 गेंद पर 40 रन बनाकर खेल रहे हैं। तेवतिया को अभी खाता खोलना जारी है। दोनों बल्लेबाज आखिरी चार ओवर में तेजी से रन बनाकर टीम के बड़े स्कोर तक पहुंचाना चाहेंगे।
महिपाल लोमरोर ने राजस्थान रॉयल्स की पारी को आगे बढ़ाया है। उन्होंने 24 गेंद पर 26 रन बना लिए हैं। टीम के चार बल्लेबाज आउट हो चुके हैं। रियान पराग क्रीज पर मौजूद हैं। लोमरोर का यह पहला मैच है। वे अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलना चाहेंगे।
राजस्थान ने 9 ओवर में 3 विकेट पर 61 रन बना लिए हैं। रॉबिन उथप्पा और महिपाल लोमरोर क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों बल्लेबाजों ने 29 गेंद पर 30 रन की साझेदारी कर ली है। दोनों बल्लेबाज टीम को बड़े स्कोर तक ले जाना चाहेंगे। आरसीबी की टीम को 5 ओवर के बाद सफलता नहीं मिली है।
पांचवें ओवर की पहली गेंद पर युजवेंद्र चहल ने संजू सैमसन को आउट कर राजस्थान को बड़ा झटका दिया। सैमसन सिर्फ 4 रन ही बना सके। टीम ने पावरप्ले में 3 विकेट पर 38 रन बना लिए हैं। रॉबिन उथप्पा 11 गेंद पर 5 रन बनाकर खेल रहे हैं। महिपाल लोमरोर 5 गेंद पर 2 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों बल्लेबाजों पर टीम को संभालने की जिम्मेदारी होगी।
राजस्थान की शुरुआत काफी खराब रही। जोस बटलर 12 गेंद पर 22 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। नवदीप सैनी की गेंद पर देवदत्त पडिक्कल ने कैच लिया। कप्तान स्टीव स्मिथ 5 गेंद पर 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसुरू उदाना ने उन्हें बोल्ड कर दिया। संजू सैमसन और रॉबिन उथप्पा क्रीज पर हैं। दोनों खिलाड़ियों पर टीम को संभालने की जिम्मेदारी है।
राजस्थान रॉयल्स: स्टीव स्मिथ (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), संजू सैमसन, रॉबिन उथप्पा, राहुल तेवतिया, रियान पराग, महिपाल लोमरोर, टॉम करन, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, जयदेव उनादकट।
रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर: देवदत्त पडिक्कल, एरोन फिंच, विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स (विकेटकीपर), शिवम दुबे, गुरकीरत सिंह मान, इसुरू उडाना, वाशिंगटन सुंदर, एडम जम्पा, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल।