इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के 43वें मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब ने सनराइजर्स हैदराबाद को 12 रन से हरा दिया। यह पंजाब की लगातार चौथी जीत है। उसने इस आईपीएल में सबसे छोटे लक्ष्य का बचाव किया। हैदराबाद को जीत के लिए आखिरी दो ओवर में 17 रन बनाने थे, लेकिन टीम लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी। उसने आखिरी 4 ओवर में 7 विकेट गंवाए।
पंजाब ने उसे 127 रनों का लक्ष्य दिया। हैदराबाद की टीम 19.5 ओवर 114 रनों पर सिमट गई। उसके लिए कप्तान डेविड वॉर्नर ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए। विजय शंकर ने 26, जॉनी बेयरस्टो ने 19 और मनीष पांडे ने 15 रनों का योगदान दिया। इन चारों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। पंजाब के लिए क्रिस जॉर्डन और अर्शदीप सिंह ने 3-3 विकेट लिए।
KXIP vs SRH: रवि बिश्नोई ने रोका डेविड वार्नर का अर्धशतकीय रथ, 9 मैच बाद 50 के अंदर आउट
किंग्स इलेवन पंजाब ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 126 रन बनाए।निकोलस पूरन ने सबसे ज्यादा नाबाद 32 रन बनाए। हैदराबाद की ओर से राशिद खान ने 14 रन देकर 2 विकेट लिए। कप्तान केएल राहुल 27 गेंद पर 27 रन बनाकर राशिद खान की गेंद पर बोल्ड हुए। क्रिस गेल 20 गेंद पर 20 रन बनाकर जेसन होल्डर का शिकार बने। मनदीप सिंह 14 गेंद मे 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे। संदीप शर्मा की गेंद पर राशिद खान ने उनका शानदार कैच लिया।
[ie_ipl_scorecard match_id=47980]
किंग्स इलेवन पंजाब ने सनराइजर्स हैदराबाद को 12 रन से हराया। यह पंजाब की लगातार चौथी जीत है। उसने इस आईपीएल में सबसे छोटे लक्ष्य का बचाव किया। हैदराबाद को जीत के लिए आखिरी दो ओवर में 17 रन बनाने थे, लेकिन टीम लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी। उसने आखिरी 4 ओवर में 7 विकेट गंवाए।
हैदराबाद की टीम को 17वें और 18वें ओवर में दो झटका लगाया। मनीष पांडे 29 गेंद पर 15 रन बनाकर क्रिस जॉर्डन की गेंद पर आउट हो गए। विजय शंकर 27 गेंद पर 26 रन बनाकर आउट हुए। अर्शदीप सिंह ने केएल राहुल के हाथों उन्हें कैच कराया। टीम को आखिरी 2 ओवर में जीत के लिए 17 रनों की आवश्यकता है।
हैदराबाद की टीम ने 16 ओवर में 3 विकेट पर 99 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए आखिरी 4 ओवरों में 28 रनों की आवश्यकता है। मनीष पांडे 28 गेंद पर 25 और विजय शंकर 23 गेंद पर 20 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 43 गेंद पर 32 रनों की साझेदारी की है।
14 ओवरों का खेल हो चुका है। हैदराबाद का स्कोर 3 विकेट पर 89 रन है। विजय शंकर 16 गेंद में 13 और मनीष पांडे 23 गेंद में 12 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 14वां ओवर मुरुगन अश्विन लेकर आए। मुरुगन का यह ओवर महंगा रहा। इस ओवर में विजय शंकर ने 2 चौके लगाए।
हैदराबाद को 9वें ओवर में तीसरा झटका लगा। जॉनी बेयरस्टो की जगह आए अब्दुल समद 5 गेंद में 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें शमी ने क्रिस जॉर्डन के हाथों कैच कराया। अब्दुल समद की जगह विजय शंकर क्रीज पर आए हैं। दूसरे छोर पर मनीष पांडे 8 गेंद में 4 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
8 ओवरों का खेल हो चुका है। रवि बिश्नोई और मुरुगन अश्विन ने पंजाब की खेल में वापसी करा दी है। रवि ने छठे ओवर की दूसरी गेंद पर डेविड वार्नर को बोल्ड कर दिया। वार्नर 20 गेंद में 35 रन बनाकर आउट हुए। मुरुगन ने 8वें ओवर की दूसरी गेंद पर जॉनी बेयरस्टो को बोल्ड कर दिया। उन्होंने 20 गेंद में 19 रन बनाए। बेयरस्टो ने अपनी पारी के दौरान 4 चौके लगाए। वार्नर की जगह मनीष पांडे और मुरुगन की जगह अब्दुल समद क्रीज पर आए हैं।
पावर प्ले यानी 6 ओवरों का खेल हो चुका है। हैदराबाद का स्कोर बिना विकेट खोए 52 रन है। डेविड वार्नर 18 गेंद पर 31 और जॉनी बेयरस्टो 18 गेंद में 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। उसे जीत के लिए 84 गेंद में 75 रन बनाने हैं। उसके 10 विकेट गिरना शेष हैं।
हैदराबाद की ओर से डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो ने पारी की शुरुआत की। मोहम्मद शमी किंग्स इलेवन पंजाब के लिए पहला ओवर लेकर आए। उनकी चौथी गेंद पर वार्नर ने छक्का जड़ दिया। इस ओवर में हैदराबाद ने 11 रन बनाए। 10 रन वार्नर के बल्ले से निकले। इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सात विकेट पर 126 रन ही बना सकी। निकोलस पूरन 28 गेंद में 32 रन बनाकर नाबाद रहे लेकिन उनके अलावा कोई बल्लेबाज नहीं चल सका।
19 ओवरों का खेल हो चुका है। किंग्स इलेवन पंजाब का स्कोर 7 विकेट पर 117 रन है। पिछले 2 ओवरों मेंं पंजाब ने 2 विकेट गंवाए। 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर क्रिस जॉर्डन को जेसन होल्डर ने खलील अहमद के हाथों कैच करा दिया। 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर मुरुगन अश्विन डायरेक्ट हिट पर रन आउट हो गए। अश्विन की जगह रवि बिश्नोई क्रीज पर आए। दूसरे छोर पर निकोलस पूरन हैं।
किंग्स इलेवन पंजाब की मुश्किल कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उसने पिछली 6 गेंद में 2 विकेट गंवाए। 14वें ओवर की चौथी गेंद पर उसे चौथा झटका लगा। संदीप शर्मा ने ग्लेन मैक्सवेल को डेविड वार्नर के हाथों कैच कराया। मैक्सवेल ने 13 गेंद में 12 रन बनाए। 15वां ओवर राशिद खान ने फेंका। इस ओवर की दूसरी गेंद पर जॉनी बेयरस्टो ने दीपक हुडा को स्टम्प आउट कर दिया। दीपक खाता भी नहीं खोल पाए। दीपक की जगह क्रिस जॉर्डन क्रीज पर आए। दूसरे छोर पर निकोलस पूरन हैं। 15 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 5 विकेट पर 88 रन है।
पंजाब के दो गेंद पर लगातार दो विकेट गिरे। 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर जेसन होल्डर ने क्रिस गेल को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। गेल ने 20 गेंद पर 20 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और एक छक्का लगाया। डेविड वॉर्नर ने उनका कैच लिया। कप्तान केएल राहुल 27 गेंद पर 27 रन बनाकर राशिद खान की गेंद पर बोल्ड हो गए। राहुल ने दो चौके और एक छक्का लगाया। निकोलस पूरन और ग्लेन मैक्सवेल पर पंजाब की पारी को संभालने की जिम्मेदारी है।
पंजाब की टीम ने 9 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 61 रन बना लिए हैं। कप्तान केएल राहुल 24 गेंद पर 25 और क्रिस गेल 16 गेंद पर 18 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों बल्लेबाजों ने स्कोरकार्ड को गतिमान तो रखा है, लेकिन तेजी से रन नहीं बना रहे हैं। गेल और राहुल विस्फोटक बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। हैदराबाद को बड़ा लक्ष्य देने के लिए गेल और राहुल को तेजी से रन बनाने होंगे।
किंग्स इलेवन पंजाब को पहला झटका मंदीप सिंह के रूप में लगा। वे 14 गेंद पर 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। संदीप शर्मा की गेंद पर राशिद खान ने उनका शानदार कैच लिया।उनके आउट होने के बाद क्रिस गेल क्रीज पर उतरे। उन्होंने जेसन होल्डर की गेंद पर लगातार दो चौके लगाए। पंजाब ने 6 ओवर में 1 विकेट पर 47 रन बना लिए हैं।
पंजाब की टीम ने धीमी शुरुआत की है। उसने 3 ओवर में बिना किसी नुकसान के 13 रन बना लिए हैं। इसी बीच हैदराबाद के एक झटका लगा। विजय शंकर चोटिल होकर मैदान से बाहर जा चुके हैं। फिलहाल वो कब वापिस आएंगे इसके बारे में जानकारी नहीं दी गई है।
किंग्स इलेवन पंजाब: केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), क्रिस गेल, मंदीप सिंह, निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल, दीपक हुड्डा, क्रिस जॉर्डन, मुरुगन अश्विन, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी।
सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वॉर्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), मनीष पांडे, विजय शंकर, प्रियम गर्ग, अब्दुल समद, जेसन होल्डर, राशिद खान, खलील अहमद, संदीप शर्मा, टी नटराजन।