आईपीएल 2020 के 54वें मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स ने धमाकेदार जीत दर्ज करते हुए टॉप-4 में अपनी जगह बनाई। उसने राजस्थान रॉयल्स को ‘करो या मरो’ वाले मुकाबले में 60 रन से हरा दिया। इस हार के बाद राजस्थान की टीम अंक तालिका में सबसे नीचे आठवें नंबर पर पहुंच गई और टूर्नामेंट से बाहर हो गई। कोलकाता की जीत में कप्तान इयॉन मॉर्गन और तेज गेंदबाज पैट कमिंस का योगदान सबसे अहम रहा।

राजस्थान ने टॉस जीतकर कोलकाता को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। केकेआर ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 191 रन बनाए। 192 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 131 रन ही बना सकी। उसके लिए सबसे ज्यादा रन जोस बटलर ने बनाए। उन्होंने 35 रनों की पारी खेली। राहुल तेवतिया ने 31, श्रेयस गोपाल ने 13 और बेन स्टोक्स ने 18 रनों का योगदान दिया। कोलकाता के लिए कमिंस ने 4 विकेट लिए। वरुण चक्रवर्ती और शिवम मावी ने दो-दो विकेट लिए।

IPL 2020 Live Cricket Score, KKR vs RR Live Score:

केकेआर के लिए कप्तान इयॉन मॉर्गन ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने 35 गेंद पर 68 रन बना दिए। इस दौरान 5 चौके और 6 छक्के लगाए। राजस्थान की ओर से राहुल तेवतिया ने 3 और कार्तिक त्यागी ने 2 विकेट लिए। कोलकाता के लिए राहुल त्रिपाठी ने 39, शुभमन गिल ने 36 और आंद्रे रसेल ने 25 रन की पारी खेली। पैट कमिंस ने 15 रन बनाए।

[ie_ipl_scorecard match_id=47991]

Live Blog

23:19 (IST)01 Nov 2020
कोलकाता ने दर्ज की शानदार जीत

कोलकाता नाइटराइडर्स ने धमाकेदार जीत दर्ज करते हुए टॉप-4 में अपनी जगह बनाई। उसने राजस्थान रॉयल्स को करो या मरो वाले मुकाबले में 60 रन से हरा दिया। इस हार के बाद राजस्थान की टीम अंक तालिका में सबसे नीचे आठवें नंबर पर पहुंच गई और टूर्नामेंट से बाहर हो गई। कोलकाता की जीत में कप्तान इयॉन मॉर्गन और तेज गेंदबाज पैट कमिंस का योगदान सबसे अहम रहा।

22:49 (IST)01 Nov 2020
हार की ओर राजस्थान की टीम

राजस्थान की टीम हार की बढ़ चुकी है। उसने 14.4 ओवर में 7 विकेट पर 105 रन बनाए हैं। राहुल तेवतिया 27 गेंद पर 31 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती का शिकार बने। तेवतिया ने अपनी पारी में दो चौके और दो छक्के लगाए हैं। जोस बटलर 22 गेंद पर 35 रन बनाकर आउट हुए। श्रेयस गोपाल और जोफ्रा आर्चर क्रीज पर हैं। टीम को जीत के लिए 5 ओवर में 85 रन बनाने हैं।

22:19 (IST)01 Nov 2020
तेवतिया और बटलर से राजस्थान को उम्मीदें

राजस्थान की टीम ने 9 ओवर में 5 विकेट पर 66 रन बना लिए हैं। जोस बटलर 14 गेंद पर 22 और राहुल तेवतिया 12 गेंद पर 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। राजस्थान को जीत के लिए 11 ओवर में 126 रन बनाने हैं। दिल्ली कैपिटल्स से बेहतर रनरेट पाने के लिए उसे 14.1 और आरसीबी से बेहतर रनरेट पाने के लिए 13.4 ओवर में उसे मैच जीतना होगा। यह असंभव नजर आ रहा है। राजस्थान मैच भी जीत ले तो उसकी उम्मीदें बने रहेंगी।

21:53 (IST)01 Nov 2020
राजस्थान को लगे लगातार तीन झटके

बेन स्टोक्स 11 गेंद पर 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। पैट कमिंस की गेंद पर दिनेश कार्तिक ने हवा में छलांग लगाते हुए हैरतअंगेज कैच लिया। स्टोक्स ने अपनी पारी में 2 चौके और एक छक्का लगाया। स्टीव स्मिथ (4) को कमिंस ने बोल्ड किया। संजू सैमसन (1) को शिवम मावी ने कार्तिक के हाथों कैच कराया

21:48 (IST)01 Nov 2020
राजस्थान को लगा पहला झटका

बेन स्टोक्स 11 गेंद पर 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। पैट कमिंस की गेंद पर दिनेश कार्तिक ने हवा में छलांग लगाते हुए हैरतअंगेज कैच लिया। स्टोक्स ने अपनी पारी में 2 चौके और एक छक्का लगाया। स्टीव स्मिथ (4) को कमिंस ने बोल्ड किया।

21:35 (IST)01 Nov 2020
राजस्थान को लगा पहला झटका

राजस्थान को पहला झटका रॉबिन उथप्पा के रूप में लगा। वे 2 गेंद पर 6 रन बनाकर आउट हो गए। उथप्पा ने कमिंस की पहली गेंद पर छक्का लगाया। ओवर की आखिरी गेंद पर वो सिक्स लगाने के प्रयास में कमलेशन नागरकोटी को कैच थमा बैठे।

21:17 (IST)01 Nov 2020
कोलकाता ने राजस्थान को दिया विशाल लक्ष्य

कोलकाता ने राजस्थान को 192 रनों का लक्ष्य दिया। केकेआर ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 191 रन बनाए। कोलकाता के लिए कप्तान इयॉन मॉर्गन ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने 35 गेंद पर 68 रन बना दिए। इस दौरान 5 चौके और 6 छक्के लगाए। राजस्थान की ओर से राहुल तेवतिया ने 3 और कार्तिक त्यागी ने 2 विकेट लिए।

20:48 (IST)01 Nov 2020
कोलकाता की पारी के 5 ओवर बाकी

कोलकाता की टीम ने 15 ओवर में 5 विकेट पर 132 रन बना लिए हैं। आंद्रे रसेल और इयॉन मॉर्गन ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। रसेल ने 8 गेंद पर 13 रन बना लिए हैं। वहीं, मॉर्गन ने 20 गेंद पर 40 रन बनाए हैं। उन्होंने श्रेयस गोपाल के ओवर में 20 रन ठोके। वहीं, रसेल ने आर्चर की धुनाई की।

20:35 (IST)01 Nov 2020
कोलकाता को लगा दोहरा झटका

कोलकाता को दो ओवर में दो झटके लगे। पहले तो श्रेयस गोपाल की गेंद पर राहुल त्रिपाठी पवेलियन लौटे। उनके बाद दिनेश कार्तिक खाता खोले बगैर आउट हो गए। राहुल त्रिपाठी 34 गेंद पर 39 रन बनाकर आउट हुए। श्रेयस गोपाल की गेंद पर रॉबिन उथप्पा ने उनका कैच लिया। कार्तिक (0) को तेवतिया ने स्मिथ के हाथों कैच कराया। इयॉन मॉर्गन और आंद्रे रसेल पर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी है।

20:21 (IST)01 Nov 2020
कोलकाता की पारी के आधे ओवर समाप्त

कोलकाता की पारी के आधे ओवर समाप्त हो चुके हैं। टीम ने 10 ओवर में 3 विकेट पर 84 रन बना लिए हैं। राहुल त्रिपाठी और कप्तान इयॉन मॉर्गन क्रीज पर हैं। त्रिपाठी ने 28 गेंद पर 36 और मॉर्गन ने 5 गेंद पर 9 रन बना लिए हैं। मॉर्गन ने कार्तिक त्यागी की गेंद पर छक्का मारकर अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं। सुनील नरेन को शुभमन गिल के बाद भेजा गया, लेकिन वो फ्लॉप साबित हुए। खाता खोले बगैर तेवतिया की गेंद पर बेन स्टोक्स को कैच थमा बैठे।

20:13 (IST)01 Nov 2020
कोलकाता को लगा दूसरा झटका

शुभमन गिल 24 गेंद पर 36 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। राहुल तेवतिया की गेंद पर जोस बटलर ने उनका कैच लिया। गिल ने अपनी पारी में 6 चौके लगाए। उन्होंने राहुल त्रिपाठी के साथ दूसरे विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी की। राहुल त्रिपाठी अभी क्रीज पर हैं। उन्होंने 26 गेंद पर 4 चौके और दो छक्कों की मदद से 34 रन बना लिए हैं।

20:00 (IST)01 Nov 2020
कोलकाता ने पावरप्ले में बनाए 55 रन

कोलकाता की टीम ने शुरुआती झटके से उभरते हुए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की है। टीम ने पावरप्ले यानी शुरुआती 6 ओवर में 1 विकेट पर 55 रन बना लिए हैं। राहुल त्रिपाठी और शुभमन गिल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। त्रिपाठी ने 17 गेंद पर 20 और शुभमन ने 19 गेंद पर 33 रन बना लिए हैं। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की है।

19:51 (IST)01 Nov 2020
शुभमन गिल ने कोलकाता को संभाला

कोलकाता के ओपनर शुभमन गिल ने 5 चौके लगाकर टीम की पारी को संभाल लिया है। टीम ने 4 ओवर में 32 रन बना लिए हैं। दूसरे छोर पर राहुल त्रिपाठी संघर्ष कर रहे हैं। दोनों बल्लेबाजों को बड़ी पारी खेलनी होगी। दोनों के पास करो या मरो वाले इस मुकाबले में स्टार बनने का मौका है।

19:35 (IST)01 Nov 2020
कोलकाता की खराब शुरुआत

कोलकाता को पहला झटका पहले ही ओवर में लगा। पिछले मैच में अर्धशतक लगाने वाले नीतीश राणा का बल्ला आज नहीं चला। पारी की दूसरी गेंद पर जोफ्र आर्चर ने उन्हें विकेटकीपर संजू सैमसन के हाथों कैच करा दिया। वे खाता भी नहीं खोल सके।

19:11 (IST)01 Nov 2020
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन

रॉबिन उथप्पा, बेन स्टोक्स, स्टीव स्मिथ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जोस बटलर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, वरुण एरॉन, कार्तिक त्यागी।

19:11 (IST)01 Nov 2020
कोलकाता नाइटराइडर्स की प्लेइंग इलेवन

शुभमन गिल, नीतीश राणा, सुनील नरेन, इयॉन मॉर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, राहुल त्रिपाठी, पैट कमिंस, कमलेश नागरकोटी, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती

19:08 (IST)01 Nov 2020
कोलकाता ने टीम में किए दो बदलाव

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो राजस्थान ने अंतिम एकादश में एक भी बदलाव नहीं किया। दूसरी ओर, कोलकाता की टीम में आंद्रे रसेल की वापसी हुई है। लॉकी फर्गुसन को बाहर जाना पड़ा है। रिंकू सिंह के स्थान पर शिवम मावी को टीम में लाया गया है।