आईपीएल के 55वें मैच में अबुधाबी के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर को 6 विकेट से हरा दिया। इस जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम लगातार दूसरी बार प्लेऑफ में पहुंच गई। वहीं, आरसीबी ने भी 4 बाद प्लेऑफ में अपना स्थान पक्का किया। पिछली बार वह 2016 में अंतिम-4 में पहुंची थी, तब फाइनल खेली थी। दिल्ली को प्लेऑफ में जाने के लिए कम से कम 134 रन के स्कोर को पार करना था। वहीं, आरसीबी को 17.3 ओवर तक दिल्ली को जीत से रोकना था।
आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 152 रन बनाए। दिल्ली की टीम ने 19 ओवर में 4 विकेट पर 154 रन बना लिए। दिल्ली की टीम टॉप-2 में पहुंच गई। अब उसका मुकाबला पहले क्वालिफायर में 5 नवंबर को मुंबई इंडियंस से होगा। हारने के बावजूद दोनों को दूसरे क्वालिफायर में खेलने का मौका मिलेगा। वहीं, दूसरे एलिमिनेटर में बंगलौर का सामना सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइटराइडर्स में से किसी एक से होगा।
हैदराबाद का मुकाबला मंगलवार (3 नवंबर) को मुंबई से होना है। मैच जीतने पर सनराइजर्स की टीम तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगी और कोलकाता पांचवें। आरसीबी चौथे स्थान पर रहेगी। अगर हैदराबाद की टीम मैच हारती है तो आरसीबी तीसरे और कोलकाता चौथे स्थान पर रहेगी।
IPL 2020 Live Cricket Score, DC vs RCB Live Score Updates: देखिए मैच की लाइव स्ट्रीमिंग
दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा रन अजिंक्य रहाणे ने बनाए। उन्होंने 46 गेंद पर 60 रनों का योगदान दिया। शिखर धवन ने 54 रन बनाए। पृथ्वी शॉ 9 और श्रेयस अय्यर 7 रन बनाकर आउट हुए। मार्कस स्टोइनिस ने नाबाद 10 और ऋषभ पंत ने नाबाद 8 रन बनाए। बंगलौर के लिए देवदत्त पडिक्कल 50 रन बनाए। एबी डिविलियर्स ने 35 रनों की पारी खेली। कप्तान विराट कोहली ने 29 रन बनाए।
[ie_ipl_scorecard match_id=47992]
आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 152 रन बनाए। दिल्ली की टीम ने 19 ओवर में 4 विकेट पर 154 रन बना लिए। दिल्ली की टीम टॉप-2 में पहुंच गई। अब उसका मुकाबला पहले क्वालिफायर में 5 नवंबर को मुंबई इंडियंस से होगा। हारने के बावजूद दोनों को दूसरे क्वालिफायर में खेलने का मौका मिलेगा। वहीं, दूसरे एलिमिनेटर में बंगलौर का सामना सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइटराइडर्स में से किसी एक से होगा।
दिल्ली की पारी के आखिरी 4 ओवर बाकी हैं। उसे जीत के लिए 25 रन बनाने हैं। दिल्ली ने 16 ओवर में 2 विकेट पर 128 रन बना लिए हैं। अजिंक्य रहाणे 41 गेंद पर 55 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और एक छक्का लगाया है। दूसरे छोर पर श्रेयस अय्यर ने 8 गेंद पर 7 रन बना लिए हैं। शिखर धवन 41 गेंद पर 54 रन बनाकर आउट हो गए। शाहबाज अहमद की गेंद पर शिवम दुबे ने उनका कैच लिया। आरसीबी को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दिल्ली को कम से कम 10 गेंद और रोकने हैं। यानी कि 17.4 ओवर से पहले वह दिल्ली को जीतने देना नहीं चाहेगी।
दिल्ली की पारी के आधे ओवर समाप्त हो चुके हैं। उसने 10 ओवर में 1 विकेट पर 81 रन बना लिए हैं। शिखर धवन ने 31 गेंद पर 41 रन बनाए हैं। दूसरी ओर, अजिंक्य रहाणे ने 23 गेंद पर 29 रन बनाए हैं। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। दिल्ली की टीम जीत की ओर बढ़ चुकी है। आरसीबी की परेशानी बढ़ गई है।
दिल्ली की टीम ने पावरप्ले यानी शुरुआती 6 ओवर में 1 विकेट पर 53 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 14 ओवर में 100 रन और बनाने हैं। शिखर धवन और अजिंक्य रहाणे टिककर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 25 गेंद पर 34 रनों की साझेदारी कर ली है। आरसीबी की टीम मुश्किल में है। उसे हर हाल में दिल्ली की पारी को कम से कम 17.3 ओवर तक पहुंचाना है। नहीं तो वे प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएंगे।
दिल्ली को पहला झटका पृथ्वी शॉ के रूप में लगा। वे 6 गेंद पर 9 रन बनाकर मोहम्मद सिराज की गेंद पर बोल्ड हो गए। दिल्ली ने 3 ओवर में 1 विकेट पर 28 रन बना लिए हैं। शिखर धवन 9 गेंद पर 16 और अजिंक्य रहाणे 3 गेंद पर 2 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों बल्लेबाज टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में लगे हुए हैं।
कोलकाता से नेट रनरेट ज्यादा रखने के लिए दिल्ली को कम से कम 134 रन बनाने हैं। दूसरी ओर, आरसीबी को कम से कम यह मुकाबला 17.3 ओवरों तक ले जाना होगा यानी कि उसे दिल्ली को 17.3 ओवर तक बल्लेबाजी कराना होगा। इसके बाद ही वे कोलकाता से रन रेट में आगे रहेंगे। आरसीबी की टीम अगर 19 रनों से जीत गई तो दिल्ली की टीम का रनरेट कोलकाता से नीचे हो जाएगा।
आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को 153 रन का लक्ष्य दिया। विराट कोहली की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 152 रन बनाए। आरसीबी के लिए देवदत्त पडिक्कल 41 गेंद पर 50 रन बनाए। एबी डिविलियर्स ने 21 गेंद पर 35 रनों की पारी खेली। शिवम दुबे ने आखिरी ओवरों में 11 गेंद पर 17 रन बनाए। दिल्ली के लिए एनरिच नोर्त्जे ने 3 और कगिसो रबाडा ने 2 विकेट लिए।
आरसीबी को 16वें ओवर में दोहरा झटका लगा। देवदत्त पडिक्कल 41 गेंद पर 50 रन बनाकर आउट हुए। एनरिच नोर्त्जे ने उन्हें बोल्ड किया। क्रिस मॉरिस (0) को नोर्त्जे ने ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। एबी डिविलियर्स और शिवम दुबे क्रीज पर टिके हुए हैं। दोनों बल्लेबाज विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। आरसीबी की टीम चाहेगी कि आखिरी ओवरों में डिविलियर्स तूफानी पारी खेले।
आरसीबी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए रन बनाने के लिए जूझ रही है। टीम ने 15 ओवर में 2 विकेट पर 103 रन ही बनाए हैं। उसका रनरेट 6.87 है। इसी बीच देवदत्त पडिक्कल ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। वे 40 गेंद पर 50 रन बनाकर खेल रहे हैं। दूसरे छोर पर एबी डिविलियर्स हैं। उनके बल्ले से अभी तक एक भी चौका या छक्का नहीं निकला है। उन्होंने 9 गेंद पर 9 रन बनाए हैं।
कप्तान विराट कोहली 24 गेंद पर 29 रन बनाकर आउट हो गए। रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर स्टोइनिस ने उनका कैच लिया। कोहली ने अपनी पारी में दो चौके और एक छक्का लगाया। उनके आउट होने के बाद दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक एबी डिविलियर्स क्रीज पर उतरे हैं। देवदत्त पडिक्कल टिके हुए हैं। दोनों बल्लेबाजों से तेज पारी की उम्मीद है।
एनरिच नोर्त्जे ने विराट कोहली का आसान कैच 10 ओवर में छोड़ दिया था। अक्षर पटेल की गेंद पर कोहली ने छक्का मारने का प्रयास किया, लेकिन गेंद लॉन्ग ऑन पर नोर्त्जे के हाथों में चली गई। उन्होंने आसान कैच छोड़ दिया। इसके बाद कोहली ने 12वें ओवर में अक्षर की गेंद पर लंबा छक्का मारा। देवदत्त पडिक्कल भी क्रीज पर टिके हुए हैं। उन्हें भी तेज बल्लेबाजी करनी होगी।
आरसीबी की टीम ने 9 ओवर में 1 विकेट पर 56 रन बना लिए हैं। कप्तान विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल क्रीज पर हैं। कोहली 13 गेंद पर 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं, पडिक्कल ने 24 गेंद पर 31 रन बनाए हैं। दोनों बल्लेबाजों पर तेजी से रन बनाने की जिम्मेदारी है। आरसीबी को अगर बड़ा स्कोर बनाना है तो आक्रामक बल्लेबाजी करनी होगी।
आरसीबी को पहला झटका जोश फिलिप के रूप में लगा। वे 17 गेंद पर 12 रन बनाकर आउट हुए। कगिसो रबाडा की गेंद पर पृथ्वी शॉ ने उनका कैच लिया। रबाडा को इस सीजन में पहली बार पावरप्ले में विकेट मिला। देवदत्त पडिक्कल और कप्तान विराट कोहली क्रीज पर हैं। दोनों बल्लेबाजों पर टीम को मजबूत स्थिति में ले जाने की जिम्मेदारी है।
देवदत्त पडिक्कल, जोश फिलिप, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, क्रिस मॉरिस, इसुरू उदाना, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, शहबाज अहमद।
शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, डेनियल सैम्स, अक्षर पटेल, कगिसो रबाडा, रविचंद्रन अश्विन, एनरिच नोर्त्जे।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो दिल्ली ने तीन बदलाव किए हैं। टीम में अजिंक्य रहाणे, अक्षर पटेल और डेनियन सैम्स की वापसी हुई है। हर्षल पटेल, प्रवीण दुबे और शिमरॉन हेटमायर को बाहर कर दिया है। दूसरी ओर, आरसीबी ने दो बदलाव किए। नवदीप सैनी की जगह शहबाज अहमद और गुरकीरत सिंह मान की जगह शिवम दुबे को शामिल किया है।