इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 में आज यानी 2 अक्टूबर को सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 7 रन से हरा दिया। हैदराबाद ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 164 रन बनाए। जवाब में चेन्नई की टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 157 रन ही बना सकी।
उसके लिए रविंद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए। महेंद्र सिंह धोनी 36 गेंद पर 47 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और एक छक्का लगाया। सैम करन 5 गेंद पर 2 छक्के की मदद से 15 रन बनाकर नाबाद रहे। टीम के लिए फाफ डुप्लेसिस ने 22 रन बनाए।
IPL 2020 Live Score, CSK vs SRH Live Cricket Score in Hindi Online:
हैदराबाद के लिए युवा बल्लेबाज प्रियम गर्ग ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 26 गेंद पर 51 रन बनाए। आईपीएल में यह उनका पहला अर्धशतक है। उन्होंने 6 चौके और एक छक्का लगाया। अभिषेक शर्मा 24 गंद पर 31 रनों की पारी खेली। उन्होंने 4 चौके और एक छक्का लगाया। गर्ग और अभिषेक ने पांचवें विकेट के लिए 77 रनों की साझेदारी की।
IPL 2020: महेंद्र सिंह धोनी के नाम दर्ज हुई बड़ी उपलब्धि, तोड़ दिया सुरेश रैना का बड़ा रिकॉर्ड
हैदराबाद के लिए इनदोनों के अलावा मनीष पांडे ने 29 और डेविड वॉर्नर ने 28 रनों की पारी खेली। जॉनी बेयरस्टो खाता भी नहीं खोल सके। केन विलियम्सन 13 गेंद पर 9 रन बनाकर आउट हुए। अब्दुल समद 6 गेंद पर 8 रन बनाकर नाबाद रहे। दीपक चाहर ने चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। शार्दुल ठाकुर और पीयूष चावला को एक-एक सफलता मिली।
डुप्लेसी ने पकड़ा शानदार कैच, हैरान रह गए हैदराबाद के खिलाड़ी; देखें Video
सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 7 रन से हरा दिया। हैदराबाद ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 164 रन बनाए। जवाब में चेन्नई की टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 157 रन ही बना सकी। उसके लिए रविंद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए। महेंद्र सिंह धोनी 36 गेंद पर 47 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और एक छक्का लगाया। सैम करन 5 गेंद पर 2 छक्के की मदद से 15 रन बनाकर नाबाद रहे। टीम के लिए फाफ डुप्लेसिस ने 22 रन बनाए।
चेन्नई ने अपना पांचवां विकेट 18वें ओवर में गंवा दिया। रविंद्र जडेजा 35 गेंद पर 50 रन बनाकर आउट हुए। टूर्नामेंट के इतिहास में यह उनका पहला अर्धशतक है। महेंद्र सिंह धोनी और सैम करन क्रीज पर हैं। चेन्नई को जीत के लिए 13 गेंद पर 45 रन चाहिए।
चेन्नई की टीम के आखिरी 6 ओवर बाकी हैं। उसने 14 ओवर में 4 विकेट पर 71 रन बना लिए हैं। महेंद्र सिंह धोनी 19 गेंद पर 16 और रविंद्र जडेजा 21 गेंद पर 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों बल्लेबाजों को तेजी से रन बनाने होंगे। टीम को 36 गेंद पर जीत के लिए 94 रन बनाने हैं।
चेन्नई ने 12 ओवर में 4 विकेट पर 58 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 48 गेंद पर 107 रन की आवश्यकता है। महेंद्र सिंह धोनी और रविंद्र जडेजा क्रीज पर हैं। दोनों बल्लेबाज धीमी बैटिंग कर रहे हैं। टीम को तेजी से रन बनाने की आवश्यकता है।
चेन्नई की टीम ने पावरप्ले यानी शुरुआती 6 ओवर में 3 विकेट पर 36 रन बनाए। अंबाती रायुडू 9 गेंद पर 8 रन बनाकर नटराजन की गेंद पर बोल्ड हो गए। फाफ डुप्लेसिस 19 गेंद पर 22 रन बनाकर रनआउट हो गए। फिलहाल क्रीज पर महेंद्र सिंह धोनी और केदार जाधव हैं। दोनों बल्लेबाजों पर टीम की पारी को संभालने की जिम्मेदारी है।
चेन्नई की शुरुआत इस मैच में भी खराब रही। ओपनर शेन वॉटसन 6 गेंद पर सिर्फ एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। भुवनेश्वर कुमार ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। सीएसके ने 4 ओवर में एक विकेट पर 13 रन बना लिए हैं। दोनों बल्लेबाजों पर टीम को संभालने की जिम्मेदारी है।
हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 164 रन बनाए। हैदराबाद के लिए युवा बल्लेबाज प्रियम गर्ग ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 26 गेंद पर 51 रन बनाए। आईपीएल में यह उनका पहला अर्धशतक है। उन्होंने 6 चौके और एक छक्का लगाया। अभिषेक शर्मा 24 गंद पर 31 रनों की पारी खेली। उन्होंने 4 चौके और एक छक्का लगाया। गर्ग और अभिषेक ने पांचवें विकेट के लिए 77 रनों की साझेदारी की।
हैदराबाद ने 16 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 111 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा और प्रियम गर्ग क्रीज पर हैं। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी कर ली है। अभिषेक 20 गेंद पर 25 और प्रियम 10 गेंद पर 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। अभिषेक ने 3 चौके और एक छक्का लगाया है। वहीं, प्रियम के बल्ले से सिर्फ एक चौका निकला है। आखिरी चार ओवरों में दोनों बल्लेबाजों पर तेजी से रन बनाने की जिम्मेदारी है।
पारी के 11वें ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद को दोहरा झटका लगा। पीयूष चावला की पांचवीं गेंद पर डेविड वॉर्नर ने सिक्स मारने का प्रयास किया। बाउंड्री पर फाफ डुप्लेसिस ने शानदार कैच लिया। इसके बाद अगली ही गेंद पर केन विलियमसन रन आउट हो गए। एक रन लेने के चक्कर में वो क्रीज तक नहीं पहुंच सके। अंबाती रायुडू के थ्रो पर धोनी ने उन्हें रनआउट कर दिया। फिलहाल प्रियम गर्ग और अभिषेक शर्मा क्रीज पर हैं।
8वां ओवर शार्दुल ठाकुर ने फेंका। उन्होंने इस ओवर में चेन्नई को बड़ी सफलता दिलाई। पहली ही गेंद पर मनीष पांडे को एक्स्ट्रा कवर पर सैम करन के हाथों कैच करा दिया। मनीष बहुत तेज बल्लेबाजी कर रहे थे। वह 5 चौके की मदद से 21 गेंद में 29 रन बनाकर आउट हुए। मनीष की जगह केन विलियमसन मैदान पर आए। उन्होंने तीसरी गेंद पर चौका जड़ अपना खाता खोला। शार्दुल के इस ओवर में 5 रन बने। शार्दुल का इस मैच में यह पहला विकेट है।
6 ओवरों का खेल हो चुका है। हैदराबाद का स्कोर एक विकेट पर 42 रन है। डेविड वार्नर 16 गेंद में 13 रन बनाकर खेल रहे हैं। छठा ओवर शार्दुल ठाकुर लेकर आए। उनके इस ओवर में 9 रन बने। डेविड वार्नर ने चौथी गेंद पर चौका जड़ा। मनीष पांडे 17 गेंद में 27 रन बनाकर खेल रहे हैं।
पांच ओवरों का खेल हो चुका है। सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर एक विकेट पर 33 रन है। इसमें मनीष पांडे के बल्ले से 25 रन निकले हैं। वह अब तक 5 चौके लगा चुके हैं। डेविड वार्नर 11 गेंद में 6 रन ही बना पाए हैं। दीपक चाहर ने 5वें ओवर में 6 रन दिए।
चार ओवरों का खेल हो चुका है। हैदराबाद का स्कोर एक विकेट पर 27 रन है। मनीष पांडे 12 गेंद में 20 रन बनाकर खेल रहे हैं। मनीष अब तक 4 चौके लगा चुके हैं। डेविड वार्नर ने 9 गेंद में 5 रन बनाए हैं। चौथा ओवर सैम करन ने फेंका। इस ओवर में उन्होंने 9 रन दिए। दीपक चाहर ने अब तक 2 ओवरों में 12 रन दिए हैं और जॉनी बेयरस्टो को बोल्ड भी किया है। सैम दो ओवरों में 15 रन दे चुके हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो ने पारी की शुरुआत की। चेन्नई के लिए पहला ओवर दीपक चाहर लेकर आए। हालांकि, सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत खराब रही। दीपक चाहर ने अपनी चौथी ही गेंद पर जॉनी बेयरस्टो को बोल्ड कर दिया। वह अपना खाता भी नहीं खोल पाए। उनकी जगह मनीष पांडे क्रीज पर आए। उन्होंने चौके से अपना और टीम का खाता खोला। पहला ओवर खत्म होने के बाद हैदराबाद का स्कोर एक विकेट पर 6 रन है।
डेविड वॉर्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), मनीष पांडे, केन विलियम्सन, प्रियम गर्ग, अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, खलील अहमद।
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), शेन वॉटसन, फाफ डुप्लेसिस, अंबाती रायुडू, केदार जाधव, सैम करन, ड्वेन ब्रावो, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, पीयूष चावला।
सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। उसने अपनी टीम में एक भी बदलाव नहीं किया। वहीं, चेन्नई ने तीन बदलाव किए। चेन्नई ने मुरली विजय, ऋतुराज गायकवाड़ और जोस हेजलवुड को टीम से बाहर कर दिया। ड्वेन ब्रावो और शार्दुल ठाकुर को इस सीजन में पहली बार खेलने का मौका मिला है। वहीं, अंबाती रायुडू की वापसी हुई है।
दोनों टीमों के बीच अब तक 13 मैच खेले गए हैं। इनमें से 10 में चेन्नई ने जीत हासिल की है। हैदराबाद सिर्फ 3 में ही जीत का स्वाद चख पाई है। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में ही दोनों के बीच एक मैच हो चुका है। उस मैच में भी चेन्नई जीता था। हैदराबाद की टीम ने चेन्नई को 2014, 2015 और 2019 में एक-एक मैचों में हराया है। दोनों के बीच हुए पिछले 6 मैचों में से चेन्नई ने 5 में बाजी मारी है।
महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली चेन्नई सुपरकिंग्स पिछले 2 मैचों में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई है। ऐसे में फिट होने की स्थिति में अंबाती रायुडू और ड्वेन ब्रावो की टीम में वापसी हो सकती है। शेन वॉटसन और फाफ डुप्लेसी पर भी रन बनाने की जिम्मेदारी होगी। गेंदबाजी विभाग में दीपक चाहर, रविंद्र जडेजा और पीयूष चावला की भूमिका अहम हो सकती है।