इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 में 7वां मैच आज यानी 25 सितंबर को चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। दिल्ली ने चेन्नई को 44 रन से हरा दिया। यह उसकी टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत है।
दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 175 रन बनाए। जवाब में चेन्नई की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 131 रन ही बना सकी। उसके ओपनर्स बल्लेबाज लगातार दूसरे मैच में नहीं चले। शेन वॉटसन 14 और मुरली विजय 10 रन बनाकर आउट हुए। दोनों ने टीम को खराब शुरुआत दी। इसका खामियाजा सीएसके को भुगतना पड़ा। उसके लिए फाफ डुप्लेसिस ने 43 और केदार जाधव ने 26 रन बनाए। धोनी 12 गेंद पर सिर्फ 15 रन बना सके।
IPL 2020 Live Score, CSK vs DC Live Cricket Score Online:
इससे पहले दिल्ली के लिए पृथ्वी शॉ ने सबसे ज्यादा 64 रन बनाए। उन्होंने अपनी 43 गेंद की पारी में 9 चौके लगाए। एक छक्का भी जड़ा। शिखर धवन 35 और श्रेयस अय्यर 26 रन बनाकर आउट हुए। ऋषभ पंत 25 गेंद पर 37 रन बनाकर नाबाद रहे। मार्कस स्टोइनिस ने 5 रनों का योगदान दिया। चेन्नई के लिए पीयूष चावला ने दो और सैम करन ने एक विकेट अपने नाम किया।
CSK vs DC: 39 साल के धोनी ने हवा में उड़ते हुए लपका कैच, विराट कोहली होने लगे ट्रोल; देखें video
दिल्ली ने चेन्नई को 44 रन से हरा दिया। यह उसकी टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत है। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 175 रन बनाए। जवाब में चेन्नई की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 131 रन ही बना सकी। उसके ओपनर्स बल्लेबाज लगातार दूसरे मैच में नहीं चले। शेन वॉटसन 14 और मुरली विजय 10 रन बनाकर आउट हुए। दोनों ने टीम को खराब शुरुआत दी। इसका खामियाजा सीएसके को भुगतना पड़ा। उसके लिए फाफ डुप्लेसिस ने 43 और केदार जाधव ने 26 रन बनाए। धोनी 12 गेंद पर सिर्फ 15 रन बना सके।
चेन्नई के पांच बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। उसे जीत के लिए 15 गेंदों पर 61 रनों की आवश्यकता है। महेंद्र सिंह धोनी और रविंद्र जडेजा क्रीज पर हैं। चेन्नई को मैच जीतने के लिए धोनी से चमत्कारिक प्रदर्शन की उम्मीद है।
चेन्नई को जीत के लिए 36 गेंद पर 92 रनों की आवश्यकता है। फाफ डुप्लेसिस और केदार जाधव क्रीज पर टिके हुए हैं। डुप्लेसिस 27 गेंद पर 37 रन बना चुके हैं। वहीं, केदार ने 17 गेंद पर 20 रन बनाए हैं। दोनों बल्लेबाजों को तेजी से बल्लेबाजी करनी होगी।
चेन्नई की टीम ने 12 ओवर में 5 विकेट पर 60 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 48 गेंद पर 116 रन और बनाने हैं। डुप्लेसिस और केदार जाधव क्रीज पर टिके हुए हैं। चेन्नई को अगर मैच जीतना है तो उसके बल्लेबाजों को यहां से तेजी से रन बनाने होंगे।
चेन्नई ने 9 ओवर में 2 विकेट पर 44 रन बना लिए हैं। मुरली विजय 15 गेंद पर 10 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं। फाफ डुप्लेसिस 14 और ऋतुराज गायकवाड़ 5 रन बनाकर आउट हुए। टीम को जीत के लिए 65 गेंद पर 132 रनों की आवश्यकता है।
चेन्नई को पहला झटका अक्षर पटेल ने दिया। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी कर रहे शेन वॉटसन को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। वॉटसन ने 14 गेंद पर 16 रन बनाए। इस दौरान एक चौका और एक छक्का लगाया। चेन्नई के फाफ डुप्लेसिस और मुरली विजय क्रीज पर टिके हुए हैं।
दिल्ली ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 175 रन बनाए। दिल्ली के लिए पृथ्वी शॉ ने सबसे ज्यादा 64 रन बनाए। उन्होंने अपनी 43 गेंद की पारी में 9 चौके लगाए। एक छक्का भी जड़ा। शिखर धवन 35 और श्रेयस अय्यर 26 रन बनाकर आउट हुए। ऋषभ पंत 25 गेंद पर 37 रन बनाकर नाबाद रहे। मार्कस स्टोइनिस ने 5 रनों का योगदान दिया। चेन्नई के लिए पीयूष चावला ने दो और सैम करन ने एक विकेट अपने नाम किया।
दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर और बाएं हाथ के बल्लेबाज ऋषभ पंत ने तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। पंत 21 गेंद पर 31 और अय्यर 18 गेंद पर 21 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों खिलाड़ी तेजी से रन बना रहे हैं। दिल्ली के पास आखिरी दो ओवर बचे है। वह कम से कम 25 रन बनाना चाहेगा।
दिल्ली की टीम ने 15 ओवर में 2 विकेट पर 124 रन बना लिए हैं। कप्तान श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत क्रीज पर हैं। टीम के पास अंतिम 5 ओवर बाकी हैं। ऐसे में दोनों बल्लेबाज ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर बड़े स्कोर तक पहुंचना चाहेंगे।
दिल्ली को पहला झटका शिखर धवन के रूप में लगा। पारी के 11वें ओवर में पीयूष चावला ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। धवन ने 27 गेंद पर 35 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 4 छक्के लगाए। धवन के बाद ऋषभ पंत क्रीज पर उतरे हैं। पृथ्वी शॉ ने अपने आईपीएल करियर का 5वां अर्धशतक लगा दिया है।
9 ओवरों का खेल हो चुका है। दिल्ली का स्कोर बिना विकेट खोए 73 रन है। पृथ्वी शॉ 49 और शिखर धवन 22 रन पर खेल रहे हैं। पिछले 5 ओवरों में पृथ्वी और शिखर ने 46 रन बटोरे हैं। पीयूष चावला के नौवें ओवर में दिल्ली ने 11 रन बनाए।
6 ओवरों का खेल हो चुका है। दिल्ली ने पावर प्ले बिना विकेट खोए 36 रन बना लिए हैं। पृथ्वी शॉ 27 और शिखर धवन 7 रन पर खेल रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स 2008 के बाद से अब तक चेन्नई के खिलाफ पावर प्ले में एक बार भी 50 से ज्यादा का स्कोर नहीं कर पाई है।
तीसरा ओवर जोश हेजलवुड लेकर आए। उनके इस ओवर में कुल 4 रन बने। इसमें धवन और पृथ्वी शॉ ने 2-2 रन बनाए। चौथा ओवर सैम करन ने फेंका। पृथ्वी ने ओवर की पहली और चौथी गेंद पर चौका जड़ा। इस ओवर में दिल्ली ने 12 रन बनाए। 11 रन पृथ्वी के बल्ले और एक रन वाइड से आया। चार ओवरों के बाद दिल्ली का स्कोर बिना विकेट खोए 27 रन है।
दूसरा ओवर सैम करन लेकर आए। इस ओवर की शुरुआती 2 गेंदों में पृथ्वी एक भी रन नहीं बना पाए। तीसरी गेंद पर लेग बाई से एक रन मिला। चौथी गेंद पर शिखर धवन ने एक रन लेकर अपना खाता खोला। पांचवीं और छठी गेंद पर पृथ्वी रन नहीं बना पाए।
दिल्ली कैपिटल्स की ओर से शिखर धवन और पृथ्वी शॉ पारी की शुरुआत की। चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए पहला ओवर दीपक चाहर लेकर आए। मैच की पहली गेंद पृथ्वी शॉ ने खेली। पृथ्वी ने ओवर की तीसरी गेंद पर पॉइंट और डीप एक्स्ट्रा कवर के बीच से चौका जड़ अपना और टीम का खाता खोला। पृथ्वी ने चौथी गेंद को भी सीमा रेखा के पार पहुंचा दी। पहले ओवर में दिल्ली ने बिना विकेट खोए 9 रन बनाए।
दिल्ली कैपिटल्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, शिमरॉन हेटमायर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, कगिसो रबाडा, एनरिक नोर्त्जे, आवेश खान।
चेन्नई सुपरकिंग्स: एमएस धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), शेन वॉटसन, मुरली विजय, फाफ डुप्लेसिस, सैम करन, रितुराज गायकवाड़, केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, जोश हेजलवुड, पीयूष चावला, दीपक चाहर।
आईपीएल में दिल्ली की टीम इकलौती ऐसी टीम है, जो अब तक टूर्नामेंट में एक बार भी फाइनल नहीं खेल पाई है। दिल्ली टूर्नामेंट के शुरुआती दो सीजन (2008, 2009) में सेमीफाइनल तक पहुंची थी। दिल्ली कैपिटल्स में युवा खिलाड़ियों पर अपनी टीम को जीत दिलाने का दारोमदार रहेगा। कप्तान श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत और पृथ्वी शॉ जैसे युवा बल्लेबाज टीम में की-प्लेयर हैं।
राजस्थान के खिलाफ पिछले मैच में महेंद्र सिंह धोनी के 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरने को लेकर सवाल उठे थे। उनसे पहले सैम करन, रविंद्र जडेजा और केदार जाधव को बल्लेबाजी के लिए भेजा गया था। चेन्नई को उस मैच में 16 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद बैटिंग ऑर्डर को लेकर धोनी को आलोचना झेलनी पड़ी थी।
साल 2009 में लोकसभा चुनाव के कारण आईपीएल के मैच दक्षिण अफ्रीका में हुए थे। साल 2014 में भी इसी कारण शुरुआती 20 मैच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में हुए थे। उस साल यूएई में दिल्ली का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा था। तब दिल्ली की टीम यूएई में 5 में से सिर्फ 2 मैच में जीत हासिल कर पाई थी, जबकि 3 में शिकस्त झेलनी पड़ी थी। वहीं, चेन्नई सुपरकिंग्स ने उस साल यूएई में 5 में से 4 मैच जीते थे।