IVPL 2024 Live Streaming, Captains, Fixtures, Start Date, Match List, Timings, Venue: अपने समय के दिग्गज खिलाड़ियों वाली बहुप्रतीक्षित इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग (आईवीपीएल) का पहला संस्करण 23 फरवरी से उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेला जाना है।
टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें (वीवीआईपी उत्तर प्रदेश, राजस्थान लीजेंड्स, रेड कॉरपेट दिल्ली, छत्तीसगढ़ वारियर्स, तेलंगाना टाइगर्स और मुंबई चैंपियंस) हिस्सा लेंगी। हर टीम एक दूसरे से एक-एक बार भिड़ेगी। इस तरह टूर्नामेंट में दो सेमीफाइनल और एक फाइनल मैच मिलाकर कुल 18 मुकाबले खेले जाएंगे।
फाइनल मैच 03 मार्च 2024 को शाम 7 बजे से इसी मैदान पर होगा। दोनों सेमीफाइनल 02 मार्च 2024 को खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल दोपहर दो बजे से और दूसरा सेमीफाइनल शाम 7 बजे से खेला जाएगा। बता दें पहले यह टूर्नामेंट देहरादून स्थित राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना था।
इन चैनल्स पर होगा टूर्नामेंट का लाइव टेलीकॉस्ट
इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग 2024 के मैचेस का भारत में लाइव टेलीकॉस्ट डीडी स्पोर्ट्स और यूरोस्पोर्ट चैनल पर होगा। मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड पर उपलब्ध होगी।
ये है टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल
| मैच | दिनांक | समय | टीमें | मैदान |
| 1 | 23 फरवरी 2024 | शाम 7 से रात 11 बजे तक | मुंबई चैंपियंस बनाम तेलंगाना टाइगर्स | शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, ग्रेटर नोएडा |
| 2 | 24 फरवरी 2024 | दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक | छत्तीसगढ़ वारियर्स बनाम रेड कॉरपेट दिल्ली | शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, ग्रेटर नोएडा |
| 3 | 24 फरवरी 2024 | शाम 7 से रात 11 बजे तक | वीवीआईपी उत्तर प्रदेश बनाम राजस्थान लीजेंड्स | शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, ग्रेटर नोएडा |
| 4 | 25 फरवरी 2024 | दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक | तेलंगाना टाइगर्स बनाम राजस्थान लीजेंड्स | शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, ग्रेटर नोएडा |
| 5 | 25 फरवरी 2024 | शाम 7 से रात 11 बजे तक | वीवीआईपी उत्तर प्रदेश बनाम रेड कॉरपेट दिल्ली | शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, ग्रेटर नोएडा |
| 6 | 26 फरवरी 2024 | दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक | तेलंगाना टाइगर्स बनाम वीवीआईपी उत्तर प्रदेश | शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, ग्रेटर नोएडा |
| 7 | 26 फरवरी 2024 | शाम 7 से रात 11 बजे तक | छत्तीसगढ़ वारियर्स बनाम मुंबई चैंपियंस | शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, ग्रेटर नोएडा |
| 8 | 27 फरवरी 2024 | दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक | रेड कॉरपेट दिल्ली बनाम मुंबई चैंपियंस | शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, ग्रेटर नोएडा |
| 9 | 27 फरवरी 2024 | शाम 7 से रात 11 बजे तक | तेलंगाना टाइगर्स बनाम छत्तीसगढ़ वारियर्स | शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, ग्रेटर नोएडा |
| 10 | 28 फरवरी 2024 | दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक | राजस्थान लीजेंड्स बनाम छत्तीसगढ़ वारियर्स | शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, ग्रेटर नोएडा |
| 11 | 28 फरवरी 2024 | शाम 7 से रात 11 बजे तक | वीवीआईपी उत्तर प्रदेश बनाम मुंबई चैंपियंस | शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, ग्रेटर नोएडा |
| 12 | 29 फरवरी 2024 | दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक | वीवीआईपी उत्तर प्रदेश बनाम छत्तीसगढ़ वारियर्स | शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, ग्रेटर नोएडा |
| 13 | 29 फरवरी 2024 | शाम 7 से रात 11 बजे तक | राजस्थान लीजेंड्स बनाम रेड कॉरपेट दिल्ली | शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, ग्रेटर नोएडा |
| 14 | 01 मार्च 2024 | दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक | राजस्थान लीजेंड्स बनाम मुंबई चैंपियंस | शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, ग्रेटर नोएडा |
| 15 | 01 मार्च 2024 | शाम 7 से रात 11 बजे तक | रेड कॉरपेट दिल्ली बनाम तेलंगाना टाइगर्स | शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, ग्रेटर नोएडा |
| 16 | 02 मार्च 2024 | दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक | सेमीफाइनल-1 | शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, ग्रेटर नोएडा |
| 17 | 02 मार्च 2024 | शाम 7 से रात 11 बजे तक | सेमीफाइनल-2 | शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, ग्रेटर नोएडा |
| 18 | 03 मार्च 2024 | शाम 7 से रात 11 बजे तक | फाइनल | शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, ग्रेटर नोएडा |
टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली टीमें
वीवीआईपी उत्तर प्रदेश की टीम: सुरेश रैना (कप्तान), डैन क्रिश्चियन, क्रिस्टोफर मपोफू, रजत भाटिया, अनुरीत सिंह, परविंदर सिंह, भानु सेठ, रोहित प्रकाश श्रीवास्तव, मिरातुंजय, केएस राणा, जोगिंदर सिंह, विनोद विल्सन, अंशुल कपूर, परवीन थापर, राजेंद्र बिष्ट, दामोदर रेडकर, प्रदीप कुमार पिंटू, चंद्र शेखर के, मोनू कुमार।
आइकन खिलाड़ी: डैन क्रिश्चियन, क्रिस्टोफर मपोफू, रजत भाटिया, अनुरीत सिंह।
रिजर्व खिलाड़ी: सचिन रावल, सोनू नागर।
रेड कॉरपेट दिल्ली की टीम: हर्शल गिब्स (कप्तान), असगर अफगान, तिसारा परेरा, इमरान ताहिर, अभिमन्यु मिथुन, राजीव त्यागी, जितेंद्र कुमार, शाजिल बी, कपिल राणा, विक्रम धनराज बत्रा, बाबूराव यादव, आशु शर्मा, युजवेंदर सिंह, अमित शर्मा, आशीष शर्मा, मनविंदर बिसला, राकेश टंडेल, विक्रांत यादव, अमित तोमर।
आइकन खिलाड़ी: असगर अफगान, तिसारा परेरा, इमरान ताहिर, अभिमन्यु मिथुन।
रिजर्व खिलाड़ी: पंकज त्यागी, दीपक सी.एम केरल, मनीष त्यागी।
तेलंगाना टाइगर्स की टीम: क्रिस गेल (कप्तान), रिकार्डो पॉवेल, दिलशान मुनावीरा, सुदीप त्यागी, मनप्रीत गोनी, मल्लिकार्जुन जंगिती, रवि कुमार, जी उमामहेश, कोडमार्ती कमलेश, राघव एम्मीरेड्डी, डॉ गिरी, थोटा चंद्रशेखर, केसरी श्रीकांत, जे जगदीश रेड्डी, एम. राजकृष्ण, अभिजीत कदम, अहमद कादरी, समीर शेख, गोविंदा राजू।
आइकन खिलाड़ी: रिकार्डो पॉवेल, दिलशान मुनावीरा, सुदीप त्यागी, मनप्रीत गोनी।
रिजर्व खिलाड़ी: रजनी कंठ, मनोहर पाटिल, पवन रेमिनेनी।
मुंबई चैंपियंस की टीम: वीरेंद्र सहवाग (कप्तान), फिल मस्टर्ड, अभिषेक झुनझुनवाला, पीटर ट्रेगो, पंकज सिंह, गौरांग अग्रवाल, मुकेश सैनी, अमित सानन, विनय यादव, निर्वाण अत्री, प्रशांत ए तागाडे, विजय सिंह, इकबाल अब्दुल्ला, विश्वजीत सिंह सोलंकी, हरि सिंह , सतनाम सिंह, अजय सिंह, मोहम्मद जावेद मंसूरी, विक्रम भास्कर, कपिल मेहता।
आइकन खिलाड़ी: फिल मस्टर्ड, अभिषेक झुनझुनवाला, पीटर ट्रेगो, पंकज सिंह।
रिजर्व खिलाड़ी: उत्तम डागा, लोकेश जैन, महेश सिंह।
छत्तीसगढ़ वारियर्स की टीम: यूसुफ पठान (कप्तान), स्टुअर्ट बिन्नी, मुनाफ पटेल, नमन ओझा, ड्वेन स्मिथ, अमित पॉल, रोहित कुमार ध्रुव, धीरज जी नार्वेकर, आशीष शर्मा, मोहम्मद कलीम खान, अनिमेष शर्मा, अभिषेक ताम्रकार, जतिन सहाय सक्सेना, सुशांत शुक्ला ,जितेंद्र गिरि, शादाब जकाती, हरप्रीत सिंह, क्रांति कुमार वर्मा, रूपेश नायक।
आइकन खिलाड़ी: स्टुअर्ट बिन्नी, मुनाफ पटेल, नमन ओझा, ड्वेन स्मिथ।
रिजर्व खिलाड़ी: सतीश कुमार, प्रवीण उपारकर, अभिषेक द्विवेदी।
राजस्थान लीजेंड्स की टीम: प्रवीण कुमार (कप्तान), एंजेलो परेरा, सीकुगे प्रसन्ना, परविंदर अवाना, लखविंदर लाखा, दीपक मोहन कुक्कर, संजय बामेल, इशान मल्होत्रा, तरुण कुमार, गौरव सचदेवा, रवि कुमार अरोड़ा, लक्ष्मण सिंह, मुकेश शर्मा, नरेश गहलोत, रोहित झालानी, डॉ. सतीश जैन, नरेंद्र कुमार मीना (नारी), अमन वोहरा।
आइकन खिलाड़ी: एंजेलो परेरा, सीकुगे प्रसन्ना, परविंदर अवाना।
रिजर्व खिलाड़ी: उम्मेद कुमार, साकेत भारद्वाज, परमिंदर सिंह।
