IPL Orange Cap Winner Full List: आईपीएल 2025 का समापन आरीसीबी के चैंपियन बनने के साथ हो गया। इस सीजन में आरसीबी ने काफी अच्छा खेल दिखाया और इस टीम ने 18 साल के लंबे इंतजार को खत्म किया जबकि पंजाब किंग्स को उप-विजेता रहते हुए संतोष करना पड़ा। इस सीजन में गुजरात टायटंस के ओपनर बल्लेबाज साई सुदर्शन ने पूरे सीजन के दौरान अपने बल्ले का धार दिखाया और ऑरेंज कैप विनर बने।

शॉन मार्श थे पहले ऑरेंज कैप विनर

आईपीएल इतिहास में पहले पहला ऑरेंज कैप विनर शॉन मार्श थे जिन्होंने पंजाब की टीम का प्रतिनिधित्व किया था और 616 रन बनाए थे। इस लीग में पिछले 18 सीजन में सबसे ज्यादा बार यह खिताब डेविड वार्नर ने जीते हैं। वार्नर ने इस खिताब को तीन बार जीते थे जबकि विराट कोहली ने ये कमाल दो बार किया था। क्रिस गेल ने भी इस लीग में दो बार ऑरेंज कैप का खिताब अपने नाम किया था। कोहली ने ये खिताब साल 2016 और फिर साल 2024 में जीते थे। आइए एक नजर डालते हैं इस लीग के अब तक के सभी सीजन में किन-किन बल्लेबाजों ने ऑरेंज कैप खिताब जीते हैं।

2008 से 2025 तक आरेंज कैप जीतने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट

सालप्लेयरटीमरनऔसतस्ट्राइक रेट50100बेस्ट स्कोर
2025साई सुदर्शनGT75954.21156.1761108*
2024विराट कोहलीRCB74161.75154.6951113*
2023शुभमन गिलGT89059.33157.843129
2022जोस बटलरRR86357.53149.0544116
2021ऋतुराज गायकवाड़CSK63545.35136.2641101*
2020केएल राहुलKXIP67055.83129.3451132*
2019डेविड वार्नरSRH69269.2143.8781100
2018केन विलियमसनSRH73552.5142.448084
2017डेविड वार्नरSRH64158.27141.8141126
2016विराट कोहलीRCB97381.08152.0374113
2015डेविड वार्नरSRH56243.23156.547091
2014रॉबिन उथप्पाKKR66044137.785083
2013माइकल हसीCSK73352.35129.56095
2012क्रिस गेलRCB73361.08160.7471128
2011क्रिस गेलRCB60867.55183.1332107
2010सचिन तेंदुलकरMI61847.53132.615089
2009मैथ्यू हेडेनCSK57252144.815089
2008शॉन मार्शKXIP61668.44139.6851