भारत में क्रिकेट बहुत लोकप्रिय खेल हैं। यही कारण है कि खिलाड़ियों की निजी जिंदगी भी चर्चा में रहती हैं। पिछले कुछ समय में कई क्रिकेटर्स की शादी टूटी है। वहीं कई जिंदगी में मूव ऑन कर चुके हैं। इस समय कई क्रिकेटर्स अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड्स को लेकर चर्चा में हैं। जानिए क्रिकेटर्स की कथित नई गर्लफ्रेंड्स।

शिखर धवन

भारत के पूर्व बल्लेबाज शिखर धवन का 2022 में आयशा मुर्खजी से तलाक हो गया। इन दोनों का एक बेटा है जिसका नाम जोरावर है। शिखर धवन का नाम इन दिनों सोफी शाइन से जोड़ा जाता है। दोनों के अफेयर की अफवाहें काफी समय से चल रही हैं। सोफी कई मौकों पर शिखर के साथ नजर आई हैं। साथ ही शिखर ने भी यह माना है कि वह इन दिनों किसी को डेट कर रहे हैं। सोफी आयरलैंड की रहने वाली हैं। उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी-2025 में धवन के साथ देखा गया था और तभी से वह चर्चा में हैं। वह पेशे से एक बड़ी फर्म में प्रोडक्ट कंसलटंट हैं।

हार्दिक पंड्या

भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पत्नी नताशा से अलग हो चुके हैं। उनकी डेटिंग लाइफ भी इन दिनों चर्चा में हैं। अफवाह है कि वह जैस्मिन वालिया को डेट कर रहे हैं। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के भारत-पाकिस्तान मैच में जैस्मीन भारतीय टीम को सपोर्ट करती दिखी। वह आईपीएल में भी मुंबई इंडियंस को चीयर करती नजर आती है और उसी बस से ट्रैवल करती हैं जिससे टीम के खिलाड़ियों का परिवार ट्रैवल करता है।

जैस्मीन वालिया ब्रिटिश सिंगर, एक्ट्रेस और टीवी पर्सनालिटी हैं। जैस्मीन को ब्रिटिश रियलिटी शो The Only Way Is Essex से काफी लोकप्रियता मिली। उनके सॉन्ग Bom Diggy Diggy को कार्तिक आर्यन की फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी में भी शामिल किया गया था।

युजवेंद्र चहल

भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल भी धनश्री वर्मा से अलग हो चुके हैं। दोनों ने साल 2020 में शादी की और महज 5 साल में ही उनका रिश्ता खत्म हो गया। कानूनी तौर पर अलग होने से पहले ही चहल का नाम आरजे महवश के साथ जोड़ा जाने लगा। इसके बाद महवश ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी डालकर इन बातों को अफवाह बताया। हालांकि तब से वह हर इवेंट में चहल के साथ नजर आती हैं। वह चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के दौरान भी स्टैंड्स में चहल के साथ ही दिखाई दी थीं।

आयशा मुखर्जी से तलाक के बाद शिखर धवन बेटे जोरावर को देखने के लिए तरस गए हैं। वह अपने बेटे से बात तक नहीं कर पाते हैं, क्योंकि उनका नंबर ब्लॉक कर दिया गया है। शिखर धवन को बेटे से न मिल पाने का गम हमेशा सालता रहता है। यहां पढ़ें एएनआई को दिए दिल छू लेने वाले इंटरव्यू के मुख्य अंश।