22 साल के यशस्वी जायसवाल को टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में चुना गया है। यह पहला मौका है जब जायसवाल किसी सीनियर वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। जायसवाल का करियर 15 महीने ही लंबा है लेकिन इसमें उपलब्धियों की कोई कमी नहीं है। जायसवाल ने बीते कुछ सालों में सिर्फ रिकॉर्ड ही नहीं बल्कि करोड़ों रुपए भी कमाए हैं।
अंडर19 वर्ल्ड कप में खेले जायसवाल
क्रिकेट में नाम बनाने के लिए जायसवाल को लंबे समय तक संघर्ष करना पड़ा। इसी संघर्ष के समय के वह पानीपुरी की दुकान पर काम करने को भी मजबूर हुए लेकिन उन्होंने क्रिकेट का सपना नहीं छोड़ा। जायसवाल साल 2022 में अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। उन्होंने साल 2023 में टीम इंडिया के लिए टेस्ट और टी20 डेब्यू किया। वह 2020 से आईपीएल भी खेल रहे हैं।
क्रिकेट से होती है करोड़ों की कमाई
यशस्वी जायसवाल की नेटवर्थ दो मिलियन डॉलर यानी 16 करोड़ रुपए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि जायसवाल हर महीने 35 से 40 लाख रुपए कमाते हैं। इस कमाई के कई जरिए हैं। जायसवाल आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हैं। साल 2022 से जायसवाल को इस टीम से खेलने के लिए हार साल चार करोड़ रुपए दिए जाते हैं। जायसवाल बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का भी हिस्सा हैं। वह ग्रेड बी के खिलाड़ी हैं जहां उन्हें सालाना तीन करोड़ रुपए मिलते हैं।
ब्रैंड्स से भी मिलता है पैसा
जायसवाल ब्रैंड्स से भी काफी पैसा कमाते हैं। वह बूस्ट, जेबीएल और फायर बोल्ट जैसे बड़े ब्रैंड्स को एंडोर्स करते हैं। जायसवाल को एंडोर्समेंट से भी काफी पैसा मिलता है। यह उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा है।
करोड़ों के घर में रहते हैं यशस्वी
जायसवा के कार कलेक्शन में कई बड़ी गाड़ियां शामिल हैं। वह मर्सिडीज, बेंज सीएलए 200 (36 लाख रुपए), टाटा हैरियर (25 लाख रुपए) और महिंद्रe थार जैसी लग्जरी गाड़ियां हैं। जायसवाल ने हाल ही मुंबई में 5BHK का घर लिया है। यह घर बांद्रा पूर्व में टेन बीकेसी प्रोजेक्ट में है जिसकी कीमत 5.38 करोड़ रुपये है। सिर्फ यही नहीं जायसवाल ने अपने शहर में भी परिवार के लिए आलीशान घर बनावाया है।