KL Rahul and Athiya Shetty Baby: भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल के घर किलकारी गूंजी है। उनकी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी ने एक बेटी को जन्म दिया है। केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने सोमवार 24 मार्च 2025 को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर प्रशंसकों के साथ यह खुशखबरी साझा की। उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की। इसमें उन्होंने लिखा, अथिया और राहुल को 24 मार्च 2025 को एक बच्ची का आशीर्वाद मिला।

खुशखबरी मिलते ही बधाई देने वालों का लगा तांता

अथिया और राहुल ने संयुक्त रूप से इंस्टाग्राम पर जैसे ही खबर शेयर की। उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। उन्हें बधाई देने और प्यार बरसाने वालों में कियारा आडवाणी, अर्जुन कपूर, टाइगर श्रॉफ, मृणाल ठाकुर, भूमि पेडनेकर, परिणिति चोपड़ा, कृति सेनन, कृष्णा श्राफ, शनाया कपूर, आयशा श्राफ और अन्य शामिल थे। इसके अलावा क्रिकेटर साथी शिखर धवन, सूर्यकुमार यादव भी शामिल थे। एक प्रशंसक ने लिखा, ‘आपकी प्यारी छोटी परी गुड़िया को बधाई और प्यार और आशीर्वाद… प्यार और बहुत प्यार।’ इसके अलावा कई फैंस ने दिल वाले इमोजी पोस्ट की।

बता दें कि केएल राहुल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं। दिल्ली कैपिटल्स का सोमवार को लखनऊ सुपर जायंट्स से मुकाबला था। हालांकि, विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल अपनी पत्नी के साथ होने के कारण इस मैच में नहीं खेल पाए। कई वर्षों तक डेटिंग करने के बाद अथिया और केएल राहुल ने जनवरी 2023 में अभिनेत्री के पिता सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फार्महाउस में एक निजी समारोह में शादी की। इस शादी में परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे।

KL Rahul And Athiya Shetty Blessed with A Baby Girl, KL Rahul Blessed with A Baby Gir
भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने 24 मार्च 2025 को इंस्टाग्राम पर प्रशंसकों के साथ यह खुशखबरी साझा की।

अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने नवंबर 2023 में अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया थी, जिसमें लिखा था, ‘हमारा खूबसूरत आशीर्वाद जल्द ही आ रहा है। 2025 में।’ इतनी प्यारी जानकारी छोटे पैरों के दृश्यों के साथ आई थी। अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया ने एक सफेद दिल वाले इमोजी के साथ यह नोट साझा किया था।