IND-W Vs SL-W: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 का 12वां मैच बुधवार 9 अक्टूबर को दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अपनी शुरुआत खराब तरीके से की। उसने अपना पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ 58 रन से गंवा दिया। भारत की करारी हार का मुख्य कारण न्यूजीलैंड के 160/4 के विशाल स्कोर के अलावा टीम इंडिया की खराब बल्लेबाजी भी थी।

IND-W Vs SL-W T20 World Cup 2024 Playing 11, Dream11 Prediction In Hindi: Watch Here

भारतीय महिला टीम की बल्लेबाजी की शुरुआत बेहद खराब रही और शेफाली वर्मा महज दो रन बनाकर आउट हो गईं। इसके बाद पावरप्ले के दौरान भारत ने कप्तान हरमनप्रीत कौर (15) और स्मृति मंधाना (12) के पारी को संभलने का मौका मिलने से पहले ही तीन विकेट गंवा दिए थे। नियमित अंतराल पर विकेट गिरने के कारण पारी आगे नहीं बढ़ पाई। भारत एक ओवर शेष रहते 102 रन पर ऑलआउट हो गया।

IND-W Vs SL-W Match Pitch Report, Weather Report In Hindi: Watch Here

इससे टूर्नामेंट की शुरुआत काफी निराशाजनक लग रही थी। हालांकि, भारतीय टीम ने मजबूत वापसी की और चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को छह विकेट से हराया। भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ मैच में भी इस लय को जारी रखने की उम्मीद कर रही होगी। हालांकि, वह सतर्क भी होगी, क्योंकि हाल ही में एशिया कप 2024 के फाइनल में श्रीलंका ने भारतीय टीम को हराकर ही खिताब जीता था और इतिहास रचा था।

दूसरी ओर, श्रीलंका को लगातार दो हार का सामना करना पड़ा है। उसका महिला टी20 विश्व कप 2024 का अब तक अभियान बहुत खराब रहा है। दोनों टीमें अपने नेट रनरेट के मामले में मुश्किल में हैं। श्रीलंका को टूर्नामेंट में आगे बढ़ने के लिए मजबूत वापसी की उम्मीद होगी।

IND-W Vs SL-W, Women’s T20 World Cup Match Live Streaming Details In Hindi: Watch Here

भारत बनाम श्रीलंका, महिला T20 विश्व कप 2024 ग्रुप A मैच कब और कहां खेला जाएगा?
भारत बनाम श्रीलंका, महिला T20 विश्व कप 2024 ग्रुप A मैच बुधवार, 9 अक्टूबर, 2024 को भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से यूएई के दुबई स्थित दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

महिला T20 विश्व कप 2024 के ग्रुप A में भारत बनाम श्रीलंका मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां किया जाएगा?
महिला T20 विश्व कप 2024 के ग्रुप A में भारत बनाम श्रीलंका मैच का लाइव टेलीकास्ट भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।

महिला T20 विश्व कप 2024 के ग्रुप A में भारत बनाम श्रीलंका मैच की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
महिला T20 विश्व कप 2024 के ग्रुप A में भारत बनाम श्रीलंका मैच को भारत में Disney+Hotstar (डिज्नी+हॉटस्टार) ऐप और वेबसाइट पर लाइव-स्ट्रीम किया जा सकता है।

ये है भारत और श्रीलंका का फुल स्क्वॉड

भारतीय महिला टीम: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, रेणुका सिंह ठाकुर, यास्तिका भाटिया, एस सजना, दयालन हेमलता, राधा यादव।

श्रीलंका की महिला टीम: विशमी गुणरत्ने, चमारी अटापट्टू (कप्तान), हर्षिता समराविक्रमा, कविशा निलाक्षी डिसिल्वा, हासिनी परेरा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), सुगंधिका कुमारी, इनोशी प्रियदर्शनी, उदेशिका प्रबोधनी, इनोका रनवीरा, अमा कंचना, अचिनी कुलसुरिया, सचिनी निसानसाला, शशिनी गिम्हानी।