आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम मंगलवार एक सितंबर को दुबई में ICC अकादमी ग्राउंड (ICC Academy Ground) पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरा अभ्यास मैच खेलेगी। हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय महिला टीम ने अपने पहले अभ्यास मैच में वेस्टइंडीज को 20 रन से हराया था। अब उसकी कोशिश इस मार्की इवेंट से पहले अपने आत्मविश्वास में और बढ़ोत्तरी करने की होगी।
वेस्टइंडीज के खिलाफ अभ्यास मैच में भारतीय महिलाओं का प्रदर्शन अच्छा रहा था। उस मैच में जेमिमा रोड्रिग्स ने अर्धशतक बनाया और पूजा वस्त्राकर ने शानदार गेंदबाजी की। भारतीय टीम अब उम्मीद करेगी कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में प्रतियोगिता से पहले कुछ खिलाड़ी लय में आ जाएं। आईसीसी महिला टी20 विश्व कप की आधिकारिक शुरुआत 3 अक्टूबर से होगी। भारत 4 अक्टूबर न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत करेगा।
T20 World Cup 2024 Warm Up Match, India Women vs South Africa Women, Live Streaming Telecast Channel Details In Hindi: Watch Here
- महिला T20 विश्व कप 2024 में भारतीय महिला बनाम साउथ अफ्रीका महिला टीम के बीच कब वार्म-अप मैच होगा?
महिला T20 विश्व कप 2024 में भारतीय महिला और साउथ अफ्रीका महिला टीम के बीच वार्म-अप मैच मंगलवार, 1 अक्टूबर को होगा। - महिला T20 विश्व कप 2024 में भारतीय महिला बनाम साउथ अफ्रीका महिला टीम के बीच वार्म-अप मैच कहां खेला जाएगा?
महिला T20 विश्व कप 2024 में भारतीय महिला और दक्षिण अफ्रीका महिला टीमों के बीच वार्म-अप मैच दुबई के ICC अकादमी ग्राउंड में खेला जाएगा। - महिला T20 विश्व कप 2024 भारतीय महिला बनाम साउथ अफ्रीका महिला टीमों के बीच वार्म-अप मैच किस समय शुरू होगा?
महिला T20 विश्व कप 2024 में भारतीय महिला और दक्षिण अफ्रीका महिला टीमों के बीच वार्म-अप मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। - महिला T20 विश्व कप में भारतीय महिला बनाम साउथ अफ्रीका महिला वार्म-अप मैच का लाइव टेलीकास्ट भारत में किस चैनल पर होगा?
महिला T20 विश्व कप 2024 में भारतीय महिला और साउथ अफ्रीका महिला टीमों के बीच वॉर्म-अप मैच का लाइव टेलीकास्ट भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। - महिला T20 विश्व कप में भारतीय महिला बनाम साउथ अफ्रीका महिला वार्म-अप मैच की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
महिला T20 विश्व कप में भारतीय महिला बनाम साउथ अफ्रीका महिला वार्म-अप मैच की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग Disney+Hotstar (डिज्नी+हॉटस्टार) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।