भारतीय महिला क्रिकेट टीम आईसीसी अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप 2025 के फाइनल में दक्षिण साउथ महिला क्रिकेट टीम से भिड़ेगी। दोनों देशों के बीच खेला जाने वाला ये मैच बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है क्योंकि दोनों टीमें फाइनल से पहले तक इस टूर्नामेंट में अपराजित रही हैं। भारत ने अपने सभी 6 मैच जीते थे जबकि साउथ अफ्रीका ने 6 में से 5 मैच जीते थे जबकि एक मैच बारिश की वजह से नहीं खेला जा सका था।

पढ़ें-IND-U19 vs SA-U19: भारत ने लगातार दूसरी बार जीता अंडर 19 वर्ल्ड कप टाइटल, पहली बार ICC खिताब किया डिफेंड

भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 9 विकेट से हराकर अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप 2025 के फाइनल में प्रवेश किया था जबकि साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। भारतीय युवा महिला टीम के पास चैंपियन बनने का सुनहरा अवसर है। आइए अब आपको बताते हैं कि दोनों देशों के बीच खेले जाने वाले इस मुकाबले को आप कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप 2025 का फाइनल मैच कब खेला जाएगा?

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप 2025 का फाइनल मैच 2 फरवरी (रविवार) को होगा।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप 2025 का फाइनल मैच कहां खेला जाएगा?

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप 2025 का फाइनल मैच कुआलालंपुर के बेयूमास ओवल में होगा।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप 2025 का फाइनल मैच किस समय शुरू होगा?

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप 2025 का फाइनल मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12:00 बजे शुरू होगा।

भारत में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप 2025 का फाइनल मैच लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप 2025 का फाइनल मैच लाइव स्ट्रीमिंग Disney+Hotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप 2025 फाइनल मैच का सीधा प्रसारण भारत में कहां देखें?

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप 2025 फाइनल मैच का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगा।

भारत की संभावित टीम

जी कमलिनी (विकेटकीपर), गोंगाडी तृषा, सानिका चालके, निकी प्रसाद (कप्तान), ईश्वरी अवसारे, मिथिला विनोद, आयुषी शुक्ला, जोशीता वीजे, शबनम एमडी शकील, पारुनिका सिसौदिया, वैष्णवी शर्मा।

दक्षिण अफ्रीका की संभावित टीम

जेम्मा बोथा, सिमोन लौरेन्स, फे काउलिंग, कायला रेनेके (कप्तान), काराबो मेसो (विकेटकीपर), मिके वैन वूर्स्ट, सेशनी नायडू, लुयांडा नज़ुजा, एशले वैन विक, मोनालिसा लेगोडी, नथाबिसेंग निनी।