कोरोनावायरस के कारण खेलों की सभी प्रतियोगिताएं रद्द या स्थगित हैं। ऐसे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने क्रिकेट फैंस के लिए लॉकडाउन के दौरान पुराने मैचों के हाईलाइट्स को डीडी स्पोर्ट्स पर दिखा रहा है। आज यानी 12 अप्रैल को भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2001 में खेली गई 7 वनडे की सीरीज के पहले मैच का हाईलाइट्स दिखाया गया। यह मुकाबला जमशेदपुर के कीनन स्टेडियम में 6 नवंबर 2002 को खेला गया था।
भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। वेस्टइंडीज को 284 रन का विशाल लक्ष्य मिला। उसने 50 ओवर में 6 विकेट पर 283 रन बनाए। भारत के लिए अजीत अगरकर ने 95 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए पेड्रो कॉलिंस ने 2 विकेट लिए।
वेस्टइंडीज के रामनरेश सरवन ने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर टीम को जीत दिला दी। वेस्टइंडीज ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 285 रन बना लिए। सरवन ने नाबाद 83 रन बनाए। भारत के लिए आखिरी ओवर अजीत अगरकर ने किया था। सरवन ने फुलटॉस गेंद पर चौका मारकर टीम को जीत दिलाई।
Highlights
वेस्टइंडीज के रामनरेश सरवन ने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर टीम को जीत दिला दी। वेस्टइंडीज ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 285 रन बना लिए। सरवन ने नाबाद 83 रन बनाए। भारत के लिए आखिरी ओवर अजीत अगरकर ने किया था।
वीरेंद्र सहवाग ने भारत को तीसरी सफलता दिलाई। उन्होंने वेस्टइंडीज के कप्तान कार्ल हूपर को जेपी यादव के हाथों कैच कराया। हूपर ने सिर्फ 4 रन बनाए।
आशीष नेहरा ने भारत को तीसरी सफलता दिलाई। उन्होंने वॉवेल हाइंड्स को राहुल द्रविड़ के हाथों कैच कराया। हाइंड्स ने 107 गेंद पर 91 रन बनाए।
भारत को दूसरी सफलता अनिल कुंबले ने दिलाई। उन्होंने मार्लन सैमुएल्स को बोल्ड कर दिया। सैमुएल्स ने 60 गेंद पर 51 रन बनाए।
भारत को पहली सफलता अजीत अगरकर ने दिलाई। उन्होंने क्रिस गेल को जेपी यादव के हाथों कैच कराया। गेल ने 15 गेंद पर 7 रन बनाए।
भारत ने वेस्टइंडीज को 284 रन का विशाल लक्ष्य दिया। उसने 50 ओवर में 6 विकेट पर 283 रन बनाए। भारत के लिए अजीत अगरकर ने 95, वीवीएस लक्ष्मण ने 47 और राहुल द्रविड़ ने 46 रन बनाए। मोहम्मद कैफ ने 31, वीरेंद्र सहवाग ने 28 और सौरव गांगुली ने 16 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए पेड्रो कॉलिंस ने 2 विकेट लिए।
भारत ने वेस्टइंडीज को 284 रन का विशाल लक्ष्य दिया। उसने 50 ओवर में 6 विकेट पर 283 रन बनाए। भारत के लिए अजीत अगरकर ने 95, वीवीएस लक्ष्मण ने 47 और राहुल द्रविड़ ने 46 रन बनाए। मोहम्मद कैफ ने 31, वीरेंद्र सहवाग ने 28 और सौरव गांगुली ने 16 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए पेड्रो कॉलिंस ने 2 विकेट लिए।
अजीत अगरकर 95 रन बनाकर आउट हो गए। कॉलिंस की गेंद पर क्रिस गेल ने उनका कैच लिया। 102 गेंद की पारी में अगरकर ने 11 चौके और 2 छक्के लगाए।
अजीत अगरकर ने करियर का दूसरा अर्धशतक लगाया। इसके तुरंत बाद भारत को तीसरा झटका लगा। वीवीएस लक्ष्मण 47 रन बनाकर आउट हो गए। नागामुटू ने उन्हें बोल्ड कर दिया।
अजीत अगरकर और वीवीएस लक्ष्मण ने भारतीय पारी को संभाला। दोनों ने 47 गेंद पर ही 50 रन की साझेदारी कर ली। भारत का स्कोर 20 ओवर में 100 रन हो गया।
सहवाग के आउट होने के बाद कप्तान सौरव गांगुली भी पवेलियन लौट गए। पेड्रो कॉलिंस ने उन्हें बोल्ड कर दिया। गांगुली ने 33 गेंद की पारी में 16 रन बनाए।
कप्तान सौरव गांगुली और वीरेंद्र सहवाग ने भारत को तेज शुरुआत दी। दोनों ने 8.3 ओवर में 43 रन की साझेदारी की। सहवाग 28 रन बनाकर ड्रैंक्स का शिकार बन गए। उनके आउट होने के बाद अजीत अगरकर बल्लेबाजी के लिए उतरे।
वीरेंद्र सहवाग, सौरव गांगुली (कप्तान), अजीत अगरकर, वीवीएस लक्ष्मण, राहुल द्रविड़ (विकेटकीपर), युवराज सिंह, जय प्रकाश यादव, मोहम्मद कैफ, अनिल कुंबले, हरभजन सिंह, आशीष नेहरा।
वॉवेल हाइंड्स, क्रिस गेल, मार्लोन सैमुएल्स, रामनेरश सरवन, कार्ल हूपर (कप्तान), शिवनारायण चंद्रपॉल, रिडले जैकब्स (विकेटकीपर), महेंद्र नागामुटू, पेड्रो कोलिंस, मर्वन ढिल्लन, वेसबर्ट ड्रैक्स।
भारत के कप्तान सौरव गांगुली ने टॉस जीत लिया है। उन्होंने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं। तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ को भी आराम दिया गया है।