Ind vs WI, India vs West Indies 1st Test Day 1 Match Highlights: भारत-वेस्टइंडीज के बीच 4 अक्टूबर से पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन के खेल तक 4 विकेट के नुकसान पर 364 रन बना लिए हैं। फिलहाल विराट कोहली 72, जबकि ऋषभ पंत 17 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। मैच में टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही और महज 3 रन के स्कोर पर उसे केएल राहुल के रूप में पहला झटका लगा। राहुल बगैर खाता खोले पवेलियन लौटे। हालांकि इसके बाद पृथ्वी शॉ और चेतेश्वर पुजारा के बीच 254 गेंदों में 206 रन की पार्टनरशिप हुई, जिसने टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया। पुजारा ने 14 चौकों की मदद से 86 रन की पारी खेली। वहीं पृथ्वी शॉ ने अपने डेब्यू मैच में 99 गेंदों में शतक पूरा किया। शॉ ने 154 गेंदों में 19 चौकों की मदद से 134 रन ठोके।

इनके बाद विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे (41) के बीच चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई, जिसने वेस्टइंडीज को पूरी तरह से बैकफुट पर ला दिया। वेस्टइंडीज की ओर से शैनन गैब्रियल, शर्मन लुईस, देवेंद्र बिशू और रॉस्टॉन चेज ने 1-1 शिकार किया।

India vs West Indies Test Match Highlights: Ind vs WI

Live Blog

India vs West Indies 1st Test Highlights | Follow Highlights in English Here

17:07 (IST)04 Oct 2018
पहले दिन का खेल समाप्त

पहले दिन का खेल समाप्त हो चुके हैं। भारत ने 89 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 364 रन बना लिए हैं।

17:04 (IST)04 Oct 2018
पंत ने लगाया मैच का पहला छक्का

ऋषभ पंत ने 88.3 ओवर में मैच का पहला छक्का लगाया। भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 362 रन बना लिए हैं। 3 गेंद आज के दिन और डाली जानी है।

16:46 (IST)04 Oct 2018
रहाणे लौटे पवेलियन

भारत की ओर से रहाणे 41 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें चेस ने विकेटकीपर डॉरिच के हाथों कैच कराया। बल्लेबाजी के लिए पंत आ चुके हैं। भारत- 337/4 (84)

16:28 (IST)04 Oct 2018
कोहली-रहाणे के बीच शतकीय साझेदारी

कोहली और रहाणे के बीच 185 गेेंदों में शतकीय साझेदारी हो चुकी है। इसमें कोहली ने 58, जबकि रहाणे ने 40 रन का योगदान दिया है। भारत- 332/3 (81)

16:25 (IST)04 Oct 2018
4.6 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रहा है भारत

भारत ने 80 ओवरों के खेल तक 3 विकेट के नुकसान पर 325 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 56, जबकि अजिंक्य रहाणे 39 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत 4.6 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रहा है।

16:10 (IST)04 Oct 2018
विराट कोहल ने जड़ा अर्धशतक

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने 100 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। ये टेस्ट करियर में उनकी 20वीं फिफ्टी है। वहीं रहाणे 33 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत- 314/3 (77)

15:57 (IST)04 Oct 2018
बिशू ने लुटा चुके 100 से ज्यादा रन

वेस्टइंडीज के गेंदबाजी देवेंद्र बिशू 28 ओवर में 104 रन लुटा चुके हैं। इस दौरान उन्हें महज 1 ही सफलता हासिल हो सकी है। विराट कोहली अपने अर्धशतक से महज 5 ही रन दूर हैं। भारत- 302/3 (73)

15:44 (IST)04 Oct 2018
कोहली-रहाणे के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे के बीच चौथे विकेट के लिए 112 गेंदों में अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। कोहली अपने अर्धशतक से 14 रन पीछे हैं। भारत मुकाबले में बेहद मजबूत पकड़ बना चुका है। भारत- 282/3 (69)

15:23 (IST)04 Oct 2018
पॉल को फिर से सौंपा गया ओवर

पॉल अपने आठवें ओवर में। पहली दो बॉल डॉट। अगली डिलीवरी नो बॉल करार। शेष गेंदों पर कोहली कोई रन नहीं ले सके। भारत- 271/3 (64)

15:07 (IST)04 Oct 2018
60 ओवर में 3 विकेट खोकर बनाए 261 रन

भारत ने 60 ओवरों के खेल तक 3 विकेट के नुकसान पर 261 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 35, जबकि अजिंक्य रहाणे 8 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत 4.3 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रहा है।

14:56 (IST)04 Oct 2018
VIDEO: जेब में पानी की बोतल रख खेल रहे थे पृथ्वी शॉ-चेतेश्वर पुजारा, ये थी वजह

भारत-वेस्टइंडीज के बीच राजकोट में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले की पहली पारी में चेतेश्वर पुजारा और डेब्यू मैच खेल रहे पृथ्वी शॉ ने शानदार बल्लेबाजी की। मुकाबले के दौरान दोनों अपनी-अपनी जेब में पानी की बोतल रख कर खेल रहे थे, जिसे देख फैंस चौंक गए। जानिए क्या थी वजह...

14:36 (IST)04 Oct 2018
तीसरा सेशन शुरू

तीसरे और आखिरी सेशन का खेल शुरू हो चुका है। कोहली के साथ रहाणे बल्लेबाजी के लिए आ चुके हैं। बिशू 72 रन देकर 1 सफलता हासिल कर चुके हैं। भारत का टारगेट आज के दिन तक 325-350 के आस-पास पहुंचना होगा। भारत- 237/3 (51)

14:11 (IST)04 Oct 2018
चायकाल की घोषणा

चायकाल की घोषणा हो चुकी है। भारत ने 51 ओवरों के खेल तक 3 विकेट के नुकसान पर 232 रन बना लिए हैं। कोहली और रहाणे क्रीज पर मौजूद हैं।

13:59 (IST)04 Oct 2018
भारत ने 2 विकेट खोकर बनाए 220 रन

टीम इंडिया ने 48 ओवर के खेल तक 2 विकेट के नुकसान पर 220 रन बना लिए हैं। फिलहाल पृथ्वी शॉ 125, जबकि विराट कोहली 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। टीम इंडिया 4.58 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रही है।

13:33 (IST)04 Oct 2018
चेतेश्वर पुजारा आउट

टीम इंडिया को 42.6 ओवर में पुजारा के रूप में दूसरा झटका लगा। लुईस की गेंद पर डॉवरिच के हाथों पुजारा कैच। ये लुईस का पहला टेस्ट विकेट रहा। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कप्तान कोहली आ चुके हैं। भारत- 209/2 (43)

13:26 (IST)04 Oct 2018
पृथ्वी-चेतेश्वर के बीच 200+ रन की साझेदारी

पुजारा-शॉ के बीच 244 गेंदों में 200 रन की साझेदारी पूरी हो चुकी है। देवेंद्र बिशू 14 ओवर में 61 रन लुटा चुके हैं। वेस्टइंडीज पूरी तरह से बैकफुट पर आ चुका है। भारत- 207/1 (41)

13:19 (IST)04 Oct 2018
5.05 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रही टीम इंडिया

टीम इंडिया ने 39 ओवर के खेल तक 1 विकेट के नुकसान पर 196 रन बना लिए हैं। फिलहाल पृथ्वी शॉ 104, जबकि चेतेश्वर पुजारा 85 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। टीम इंडिया 5.05 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रही है।

13:05 (IST)04 Oct 2018
डेब्यू टेस्ट में सबसे तेज शतक:

85 गेंद: शिखर धवन बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2013
93 गेंद: ड्वेन स्मिथ बनाम साउथ अफ्रीका, 2004
99 गेंद: पृथ्वी शॉ बनाम वेस्टइंडीज 2018

12:58 (IST)04 Oct 2018
डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले युवा भारतीय:

17 साल 112 दिन: सचिन तेंदुलकर बनाम इंग्लैंड, 1990
18 साल 329 दिन: पृथ्वी शॉ बनाम वेस्टइंडीज, 2018
20 साल 021 दिन: कपिल देव बनाम वेस्टइंडीज, 1979
20 साल 131 दिन: ए. बेग बनाम इंग्लैंड, 1959

12:47 (IST)04 Oct 2018
पृथ्वी शॉ ने जड़ा शतक

युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने महज 99 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया है। ये उनका डेब्यू मैच है, जिसमें शानदार बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं। भारत- 176/1 (33)

12:25 (IST)04 Oct 2018
शतक से 9 रन दूर शॉ

भारत ने 28 ओवर के खेल तक 1 विकेट के नुकसान पर 163 रन बना लिए हैं। फिलहाल पृथ्वी शॉ 91, जबकि चेतेश्वर पुजारा 66 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। टीम इंडिया 5.82 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रही है।

12:17 (IST)04 Oct 2018
दूसरा सेशन शुरू

दूसरे सेशन का खेल शुरू हो चुका है। गेंद देवेंद्र बिशू के हाथों में। पहली दो बॉल डॉट। अगली दो गेंदों पर शॉ ने चौके लगाए। शॉ बेखौफ होकर मुकाबले में खेलते दिख रहे हैं।

12:02 (IST)04 Oct 2018
डेब्यू मैच में पृथ्वी शॉ का जलवा, तेंदुलकर संग इस फेहरिस्त में हुए शुमार

भारत-वेस्टइंडीज के बीच 4 अक्टूबर से पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। अपना डेब्यू मैच खेल रहे पृथ्वी शॉ ने मुकाबले में महज 56 गेंदों का सामना करते हुए अर्धशतक जड़ा। इसी के साथ शॉ डेब्यू टेस्ट में अर्धशतक लगाने वाले तीसरे युवा भारतीय बन गए। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...

11:33 (IST)04 Oct 2018
लंच की घोषणा

लंच की घोषणा हो चुकी है। पहला सेशन 25 ओवर का रहा, जिसमें भारत ने 1 विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाए हैं। वेस्टइंडीज बैकफुट पर नजर आ रहा है।

11:26 (IST)04 Oct 2018
टेस्ट में फिफ्टी लगाने वाले युवा ओपनर:

17 साल, 302 दिन: हनीफ मोहम्मद बनाम भारत, 1952
18 साल 105 दिन: जैफ स्टॉलमेयर बनाम इंग्लैंड, 1939
18 साल 290 दिन: तमीम इकबाल बनाम न्यूजीलैंड, 2008
18 साल 294 दिन: इमरान फरहत बनाम न्यूजीलैंड, 2001
18 साल 329 दिन: पृथ्वी शॉ बनाम वेस्टइंडीज, 2018

11:24 (IST)04 Oct 2018
पुजारा का अर्धशत पूरा

22.6 ओवर में चेतेश्वर पुजारा ने चौके के साथ अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। दोनों बल्लेबाजों के बीच 134 गेंदों में 118 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत- 121/1 (23)

11:10 (IST)04 Oct 2018
शॉ-पुजारा के बीच शतकीय साझेदारी

शॉ-पुजारा के बीच शतकीय साझेदारी 20 ओवर में पूरी हो चुकी है। पुजारा 40, जबकि पृथ्वी 60 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत इस वक्त बेहद मजबूत स्थिति में है। पहले ही सेशन में वेस्टइंडीज दो स्पिर्नस को इस्तेमाल कर चुका है।

11:02 (IST)04 Oct 2018
पृथ्वी शॉ ने जड़ा अर्धशतक

पृथ्वी शॉ ने अपने डेब्यू मैच में महज 56 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। वहीं पुजारा 38 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम इंडिया इस वक्त बेहद मजबूत स्थिति में है। भारत- IND 89/1 (18)

10:49 (IST)04 Oct 2018
पुजारा-शॉ के बीच 85 गेंदों में 71 रन की साझेदारी

देवेंद्र बिशू अपने 4 ओवर में 4.75 की इकॉनमी से 19 रन दे चुके हैं। उन्हें कोई भी विकेट अभी तक हाथ नहीं लगा है। पुजारा-शॉ के बीच 85 गेंदों में 71 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत- 74/1 (15)

10:31 (IST)04 Oct 2018
पुजारा-शॉ के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

देवेंद्र बिशू अपने दूसरे ओवर में। पहली ही गेंद पर पुजारा ने चौका लगाया। अगली बॉल पर सिंगल। स्ट्राइक शॉ के पास। तीसरी गेंद पर शॉ ने चौका लगाया। इस ओवर से कुल 10 रन। भारत- 54/1 (11)

10:14 (IST)04 Oct 2018
3.86 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रही टीम इंडिया

भारत ने 7 ओवर के खेल तक 1 विकेट के नुकसान पर 27 रन बना लिए हैं। फिलहाल पृथ्वी शॉ 24, जबकि चेतेश्वर पुजारा 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। टीम इंडिया 3.86 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रही है।

09:50 (IST)04 Oct 2018
आत्मविश्वास में दिख रहे शॉ

गैब्रियल अपने दूसरे ओवर में। पहली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। तीसरी बॉल पर पुजारा ने सिंगल निकाला। अगली डिलीवरी नो-बॉल करार। चौथी गेंद पर शॉ ने तीन रनों के लिए तेज दौड़ लगाई। लास्ट दो गेंदें डॉट। भारत- 12/1 (3)

09:38 (IST)04 Oct 2018
केएल राहुल पहले ही ओवर में आउट

भारत की ओर से केएल राहुल और पृथ्वी शॉ बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान पर उतर चुके हैं। गेंद गैब्रियल के हाथों में। पहली गेंद पर कोई रन नहीं। अगली बॉल पर शॉ ने तीन रन के लिए दौड़ लगाई और इसी के साथ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में उनका खाता खुला। छठी गेंद पर राहुल को अंपयार ने पगबाधा आउट दिया, जिस पर रिव्यू लिया गया, लेकिन बर्बाद। राहुल खाता खोले बगैर पवेलियन लौटे। भारत- 3/1 (1)

09:27 (IST)04 Oct 2018
शॉ पर नजरें

इस मैच में सभी की नजरें देश को अंडर-19 विश्व कप का खिताब दिलाने वाले बल्लेबाज शॉ पर होंगी। उन्होंने लगातार घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है और टीम के भविष्य के रूप में उन्हें देखा जा रहा है। 

09:19 (IST)04 Oct 2018
हार्दिक पांड्या हैं सीरीज से बाहर

हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या टीम में तीसरे तेज गेंदबाज की भूमिका निभाते थे लेकिन वह इस समय चोटिल हैं। ऐसे में टीम प्रबंधन तीन तेज गेंदबाजों- उमेश यादव, मोहम्मद शमी और को अंतिम-11 में शामिल किया गया है।

09:11 (IST)04 Oct 2018
वेस्टइंडीज की टीम में इन्हें मिला मौका

वेस्टइंडीज की ओर से क्रेग ब्रैथवाइट (कप्तान), कियरन पॉवेल, शाई होप, शिमोन हेटमीर, रोस्टन चेस, सुनील एम्ब्रिस, शेन डोविच (विकेटकीपर), केमो पॉल, देवेंद्र बिशू, शेरमेन लुईस और शैनन गेब्रियल इस मैच में खेल रहे हैं।

09:05 (IST)04 Oct 2018
भारतीय टीम:

भारतीय टीम में लोकेश राहुल, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शामी के अलावा उमेश यादव को मौका मिला है।

09:02 (IST)04 Oct 2018
भारत ने जीत टॉस

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। टीम इंडिया पहली पारी में मजबूत स्कोर खड़ा कर मैच में दबाव बना सकती है।

08:56 (IST)04 Oct 2018
ऑस्ट्रेलिया दौरे की तैयारी

ऐसे समय में वेस्टइंडीज पर बड़ी जीत से विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम का मनोबल बढ़ेगा, जिसे नवंबर में शुरू होने वाले ऑस्ट्रेलियाई दौरे में फिर से कड़ी परीक्षा से गुजरना है। भारत को आठवें नंबर की वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत से बहुत कुछ हासिल नहीं होगा लेकिन कैरेबियाई टीम अपना प्रभाव छोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उसे भारत के खिलाफ 2002 के बाद अपनी पहली जीत का इंतजार है जबकि भारतीय सरजमीं पर उसने 1994 के बाद कोई मैच नहीं जीता है। 

08:48 (IST)04 Oct 2018
सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शुमार कोहली

भारत-वेस्टइंडीज के बीच 4 अक्टूबर से पहला टेस्ट मैच खेला जाना है। एशिया कप-2018 में आराम करने के बाद मौजूदा दौर के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शुमार विराट कोहली एक बार फिर भारत की कप्तानी करने को तैयार हैं। भारत को वेस्टइंडीज के साथ अपने घर में दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है, जिसकी शुरुआत गुरुवार से हो रही है। दोनों टीमें सीरीज के पहले मैच में सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। इस सीरीज को आगामी आस्ट्रेलिया दौरे की तैयारी के तौर पर ही देखा जा रहा है।