पुणे के मैदान पर भारत-श्रीलंका के बीच तीसरा और आखिरी टी20 मैच खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने 78 रनों से शानदार जीत दर्ज की और सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमाया। इस मुकाबले में टॉस जीतकर श्रीलंका के कप्तान मलिंगा ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए शिखर धवन-केएल राहुल के अर्धशतक और मनीष-शार्दुल के फिनिशिंग टच के दम पर भारत ने श्रीलंका को 202 रनों का लक्ष्य दिया था।

इसके जवाब में श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही और भारत ने लगातार विकेट चटकाए। बीच के ओवरों में मैथ्यूज और डी सिल्वा ने अच्छा खेल दिखाया लेकिन उकी टीम 123 के स्कोर पर ही सिमट गई। अब टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के साथ 14 जनवरी से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है।

India vs Sri Lanka 3rd T20 Live – यहां जानिए मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग

Live Blog

Highlights

    22:10 (IST)10 Jan 2020
    भारत ने 2-0 से जीती सीरीज

    202 रनों के जवाब में श्रीलंका की पारी 123 रनों पर सिमट गई और भारत ने इस मुकाबले को 78 रनों से जीतकर सीरीज में 2-0 से कब्जा जमा लिया है। 

    21:56 (IST)10 Jan 2020
    शनाका आउट

    110 के स्कोर पर श्रीलंका को छठां झटका लगा है और शार्दुल ठाकुर ने शनाका को आउट कर दिया है। यह मैच अब भारत की पकड़ में आ गई है। 

    21:44 (IST)10 Jan 2020
    डी सिल्वा खेल रहे कमाल पारी

    4 विकेट गिरने के बाद डी सिल्वा और मैथ्यूज के बीच कमाल की पारी देखने को मिल रही है। दोनों श्रीलंका की पारी को संभाल रहे हैं।  11 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 88 पर पहुंच गया है। 

    21:20 (IST)10 Jan 2020
    नवदीप सैनी ने किया बोल्ड

    छठे ओवर की पहली गेंद पर नवदीप सैनी ने कमाल की यार्कर के साथ कुसल परेरा को पवेलियन का रास्ता दिखाया और वह 7 रन बनाकर आउट हो गए हैं।

    21:09 (IST)10 Jan 2020
    श्रीलंका को तीसरा झटका

    15 के स्कोर पर श्रीलंका को तीसरा झटका लगा है और फर्नांडो आउट हो गए हैं। मनीष पांडे ने उन्हें रन आउट किया है। भारत की कमाल शुरुआत। 

    20:59 (IST)10 Jan 2020
    अविष्का ने जड़ा छक्का, फिर हुए आउट

    दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर एक विकेट गिरने के बाद भी अविष्का ने कमाल का छक्का जड़ा लेकिन अगली ही गेंद पर शार्दुल ने उन्हें भी पवेलियन का रास्ता दिखाया है। 

    20:40 (IST)10 Jan 2020
    202 रनों का टारगेट

    भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शिखर-केएल राहुल के अर्धशतक और मनीष-शार्दुल के फिनिशिंग टच के दम पर 202 रनों का लक्ष्य श्रीलंका के सामने रखा है।

    20:28 (IST)10 Jan 2020
    विराट के बाद सुंदर आउट

    18वें ओवर में टीम इंडिया को बैक टू बैक दो झटके लगे हैं और विराट के बाद वाशिंगटन सुंदर भी पवेलियन लौट गए हैं। 

    20:20 (IST)10 Jan 2020
    विराट ने जड़ा छक्का

    17वें ओवर की दूसरी गेंद पर विराट कोहली ने कमाल का छक्का जड़ दिया है। टीम का स्कोर अब 150 के पार पहुंच गया है। 

    20:07 (IST)10 Jan 2020
    विराट कोहली मैदान में

    केएल राहुल और अय्यर के आउट होने के बाद अब विराट कोहली मैदान में आ गए हैं। 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 123 रन है। 

    19:58 (IST)10 Jan 2020
    सैमसन आउट

    106 के स्कोर पर टीम इंडिया को दूसरा झटका लगा है और संजू सैमसन 6 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्होंने छक्के के साथ अपना खाता खोला था। 

    19:53 (IST)10 Jan 2020
    धवन आउट

    97 के स्कोर पर टीम इंडिया को पहला झटका लगा है और शिखर धवन 52 रन बनाकर आउट हो गए हैं। अब उनकी जगह संजू सैमसन मैदान में आ गए हैं। 

    19:47 (IST)10 Jan 2020
    धवन ने जड़ा छक्का

    10वें ओवर की पहली गेंद पर हसरंगा को धवन ने कमाल का छ्क्का जड़ा है। अपने अर्धशतक से वह केवल 3 रन दूर है। 

    19:36 (IST)10 Jan 2020
    धवन ने जड़ा एक और चौका

    शिखर धवन को इस मैच में रोकना मुश्किल दिख रहा है। आतिशी लय में वह खेलते हुए दिख रहे हैं। 7वें ओवर में भारत का स्कोर 71 पर पहुंच गया है। 

    19:27 (IST)10 Jan 2020
    50 के पार भारत

    5 ओवर का खेल हो चुका है और टीम इंडिया ने केएल राहुल और धवन की शानदार पारी के दम पर 50 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। दोनों आतिशी लय में खेलते दिख रहे हैं।

    19:18 (IST)10 Jan 2020
    छक्के चौके की हो रही बारिश

    तीन ओवर का खेल हो चुका है और केएल राहुल और धवन दोनों आतिशी लय में खेलते दिख रहे हैं। पुणे के मैदान पर छक्के चौकों की बारिश हो रही है। 

    19:09 (IST)10 Jan 2020
    धवन ने जड़ा चौका

    दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर शिखर धवन ने कमाल का चौका जड़ दिया है। केएल राहुल और धवन दोनों ही आतिशी लय में खेलते दिख रहे हैं। 

    19:01 (IST)10 Jan 2020
    मलिंगा डाल रहे पहला ओवर

    इस महामुकाबले का पहला ओवर लसिथ मलिंगा डाल रहे हैं। वहीं, केएल राहुल और शिखर धवन ने भारतीय पारी का आगाज किया है।

    18:46 (IST)10 Jan 2020
    केएल-शिखर पर रहेगी नजर

    इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने जा रही टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और शिखर धवन पर नजर रहेगी। दोनों को आतिशी बल्लेबाजी करनी होगी। 

    18:39 (IST)10 Jan 2020
    श्रीलंका की टीम

    दनुष्का गुणाथिलाका, अविष्का फर्नांडो, कुसल परेरा (डब्ल्यू), ओशादा फर्नांडो, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजया डी सिल्वा, दासुन शनाका, लखन संदकन, वानिन्दु हसनंगा, लसिथ मलिंगा (सी), लाहिरु कुमारा।

    18:35 (IST)10 Jan 2020
    भारत की प्लेइंग इलेवन


    लोकेश राहुल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, विराट कोहली (c), मनीष पांडे, संजू सैमसन (w), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल।