South Africa vs India Day 2: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 मैच की सीरीज का पहला टेस्ट सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। आज यानी 27 दिसंबर 2021 को मैच का दूसरा दिन है। बारिश के कराण दूसरे दिन यानी 27 दिसंबर 2021 का खेल बर्बाद हो गया। एक भी गेंद फेंकी नहीं जा सकी।

दरअसल, जिस बात का डर था वही हुआ। मूसलाधार बारिश के कारण मैदान काफी गीला हो गया था, इसलिए अंपायरों ने दूसरे दिन का खेल रद्द करने का फैसला लिया। मंगलवार को खेल अपने निर्धारित समय (भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे पर शुरू होगा। तीसरे सेशन में अतिरिक्त आधे घंटे का खेल होगा। तीसरे दिन के मैच के ताजा अपडेट्स पाने और सेंचुरियन के मौसम का हाल जानने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं…

पहला दिन भारत के लिहाज से अच्छा बीता था। पहले दिन भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी। भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 90 ओवर में 3 विकेट पर 272 रन बना लिए थे। केएल राहुल 122 और अजिंक्य रहाणे 40 रन बनाकर नाबाद थे। पहले दिन साउथ अफ्रीका की ओर से सिर्फ लुंगी एनगिडी ही सफलता हासिल कर पाए।

पहले दिन आउट होने वाले बल्लेबाज भारत की ओर से मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली रहे। मयंक अग्रवाल ने 60 रन बनाए। पुजारा को लुंगी एनगिडी ने गोल्डन डक किया। विराट कोहली का विकेट भी लुंगी एनगिडी ने झटका।

Match Ended

Freedom Trophy, 2021/22

South Africa 
197(62.3)& 191(68.0)

vs

India  
327(105.3)& 174(50.3)

Match Ended ( Day 5 – 1st Test )
India beat South Africa by 113 runs

Live Updates
17:44 (IST) 27 Dec 2021
ग्राउंड में भर गया है पानी

सेंचुरियन में आखिरकार बारिश रुक गई है। हालांकि, ग्राउंडस्टाफ को मैदान सुखाने के लिए बहुत मेहनत करनी होगी। मैदान पर कई जगह पानी भर गया है। मैदान सूख जाने के बाद दोनों अंपायर मैदान का निरीक्षण करेंगे।

17:05 (IST) 27 Dec 2021
ढाई घंटे का खेल हुआ बर्बाद

सेंचुरियन में इस समय दोपहर के डेढ़ बजे हुए हैं। वहां अब भी बारिश हो रही है। बारिश के कारण अब तक ढाई घंटे का खेल बर्बाद हो चुका है। बारिश के कारण अंपायरों ने लंच ब्रेक भी पहले ले लिया, लेकिन उसका भी कोई फायदा निकलता नहीं दिख रहा है।

16:58 (IST) 27 Dec 2021
बारिश ने लिया तूफान का रूप

हल्की बूंदा-बांदी अब बारिश में तब्दील हो चुकी है, बल्कि यूं कहें कि बारिश ने तूफान का रूप ले लिया है। अब तक ढाई घंटे का खेल नहीं हो पाया है। दोनों टीमों के खिलाड़ी बारिश रुकने का इंतजार कर रहे हैं। बारिश रुकने के बाद मैदान सुखाया जाएगा। उसके बाद अंपायर मैदान का जायजा लेंगे।

16:19 (IST) 27 Dec 2021
बारिश की लुका-छिपी जारी

बारिश की लुका-छिपी जारी है। पहले हल्की बूंदा-बांदी हो रही थी, जो कुछ देर बाद थमी, लेकिन फिर एक बार बारिश ने दर्शन दे दिए। मैदान पर काले बादल मंडरा रहे हैं। पहले स्थानीय समयानुसार 12 बजकर 45 मिनट पर अंपायरों को परिस्थितियों का जायजा लेना था, लेकिन बारिश आने के कारण ऐसा नहीं हो पाया। अब बारिश बंद होने के बाद ही अंपायर मैदान का जायजा ले पाएंगे।

15:54 (IST) 27 Dec 2021
रुक गई बारिश

अब बारिश अब रुक चुकी है। सेंचुरियन में हल्की-हल्की धूप खिल गई है। पिच पर से कवर हटाए जा रहे हैं। ताजा समाचार यह है कि 35 मिनट बाद यानी स्थानीय समयानुसार 12 बजकर 45 मिनट पर अंपायर परिस्थितियों का जायजा लेंगे।

15:52 (IST) 27 Dec 2021
सुनील गावस्कर का दावा- टीम इंडिया करेगी साउथ अफ्रीका का सूपड़ा साफ

सुपर स्पोर्ट्स चैनल पर लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर ने कहा कि टीम इंडिया पिछले 6-8 महीने में जिस तरह की क्रिकेट खेल रही है उसको देखते हुए सीरीज का नतीजा 3-0 होगा। इसमें कोई शक नहीं है कि दक्षिण अफ्रीका की अब तक की सबसे कमजोर टीम का सामना भारतीय टीम से हो रहा है।

15:01 (IST) 27 Dec 2021
फिर शुरू हो गई बारिश

एक बार फिर से बारिश शुरू हो गई है। मैदान के एक बड़े हिस्से को कवर से ढका गया है। पहले अंपायरों ने भारतीय समयानुसार 3 बजे परिस्थितियों का निरीक्षण करने का फैसला किया था। उन्होंने समय का सदुपयोग करते हुए लंच ब्रेक को आधे घंटे पहले लेने का फैसला किया। हालांकि, अब बारिश बंद होने के बाद मैदान का निरीक्षण करेंगे।

14:31 (IST) 27 Dec 2021
बारिश बंद हो गई

सेंचुरियन से क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी है। बारिश बंद हो गई है। रोशनी भी पर्याप्त है। हालांकि अभी अंपायर्स द्वारा किसी भी तरह के निरीक्षण की बात नहीं कही गई है। भारतीय समयानुसार 3 बजे अंपायर परिस्थितियों का निरीक्षण करेंगे। तभी खेल शुरू होने को लेकर फैसला लेंगे।

14:05 (IST) 27 Dec 2021
इंद्रदेव की बरस रही कृपा

फिर एक बार वर्षा होने लगी है। इससे पहले भी काले बादल लुका-छुप्पी का खेल खेल रहे थे। मौसम का अनुमान कहता है कि इंद्र देव की कृपा दिन भर सेंचुरियन पर बरसती रहेगी।

13:37 (IST) 27 Dec 2021
ग्राउंड सुखाने में लग सकता है समय

दूसरे दिन का खेल भारतीय समयानुसार दोपहर डेढ़ बजे से शुरू होना था, लेकिन सेंचुरियन में 26 दिसंबर की रात से ही बारिश शुरू हो गई। इस कारण आज का खेल शुरू होने में देरी हो रही है। हालांकि, अच्छी खबर यह है कि बारिश रुक चुकी है। ग्राउंडस्टाफ मैदान को सुखाने की कोशिश में जुट गया है। ग्राउंड सुखाने में थोड़ा समय लग सकता है।