भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन रोहित शर्मा के शतक और रहाणे की फिफ्टी के चलते भारत ने 3 विकेट खोकर 224 रन बना लिए हैं। जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में हो रहे इस मैच में खराब रोशनी के चलते मैच पहले ही रोक दिया गया। इस मुकाबले में टॉस जीतकर इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था।
हालांकि भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और तीन शुरुआती झटके उसे मयंक अग्रवाल, पुजारा और कप्तान कोहली के रूप में लगे। लेकिन इसके बाद रोहित शर्मा और रहाणे के बीच कमाल की साझेदारी हुई और दोनों ने साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की जमकर खैर ली। रोहित ने जहां सीरीज का तीसरा शतक जड़ा तो वहीं रहाणे ने भी अर्धशतक लगाया। खेल रुकने तक भारत ने तीन विकेट खोकर 224 रन बना लिए थे। हालांकि खराब रोशनी और बारिश के चलते पहले दिन का खेल रोक दिया गया।
India vs South Africa 3rd Test Live Streaming: यहां जानिए मैच की स्ट्रीमिंग


चायकाल के बाद का खेल शुरू हो चुका है। रोहित और रहाणे संभलकर खेल रहे हैं। दोनों ही खिलाड़ी आज पूरे दिन बल्लेबाजी करना चाहेंगे।
रोहित शर्मा का फॉर्म इस टेस्ट सीरीज में कमाल का रहा है। रोहित ने छक्के के साथ शतक पूरा कर एक बार फिर भारत की दावेदारी इस मैच में मजबूत कर दी है।
अजिंक्य रहाणे ने अपने करियर का 21वां टेस्ट शतक पूरा किया। रहाणे के अलावा रोहित भी लगातार रन बना रहे हैं। भारत 150 के करीब।
तीन विकेट गिरने के बाद मुश्किल परिस्थितियों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा ने कमाल का अर्धशतक जड़ दिया है। अब रहाणे भी अर्धशतक के करीब हैं।
कप्तान कोहली के आउट होने के बाद अब रहाणे मैदान में आए हैं और उन्होंने कप्तान कोहली के साथ कमाल की पारी खेल रहे हैं। वो शानदार चौका जड़ा है।
पहला सत्र साउथ अफ्रीका के नाम रहा उन्होंने 71 रन पर 3 विकेट खो दिए हैं। रोहित शर्मा 38 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनसे शानदार अर्धशतक की उम्मीद है।
रोहित शर्मा अब अच्छी लय में दिख रहे हैं और उन्होंने 23वें ओवर में कमाल का छक्का जड़ दिया है। अब वो 38 रन पर पहुंच गए हैं। इसी के साथ पहले सत्र का खेल समाप्त हुआ। भारत ने तीन विकेट खोकर 71 रन बनाए हैं।
पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 3 विकेट खोकर 50 रनों के आंकड़े को पार कर लिया है। रहाणे और रोहित अभी मैदान में मौजूद हैं। दोनों के बीच एक बड़ी साझेदारी की दरकार होगी।
39 के स्कोर पर टीम इंडिया को तीसरा झटका कप्तान कोहली के रूप में लगा है और वो 12 रन बनाकर नार्खिया का शिकार हो गए हैं। भारत की स्थिति अच्छी नहीं है।
रबाडा की अपील पर अंपायर ने रोहित को आउट दे दिया था लेकिन रोहित ने अपील की और इसके चलते अंपायर को फैसला बदलना पड़ा। गेंद बल्ले से पहले लगी थी। भारत की स्थिति अच्छी नहीं है।
16 के स्कोर पर मयंक के आउट होने के बाद अब पुजारा भी रबाडा का शिकार हो गए हैं। अब मैदान पर कप्तान कोहली आ गए हैं।
कगिसो रबाडा कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं और लगातार दो मेडन ओवर डालकर मयंक को आउट कर चुके हैं। रोहित-पुजारा पर काफी दारोमदार होगा।
5वें ओवर की आखिरी गेंद पर मयंक अग्रवाल को रबाडा ने पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। वो 10 रन बनाकर आउट हो गए हैं। साउथ अफ्रीका की अच्छी शुरुआत।
तीसरा ओवर रबाडा लेकर आए थे और रोहित शर्मा सामने आए थे लेकिन वो एक भी रन नहीं बना सके। वो अपना समय ले रहे हैं। हालांकि एक हल्की अपील भी उनके खिलाफ हुई थी।
तीसरा टेस्ट मैच शुरू हो गया है और पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल मैदान में पहुंच चुके हैं। मयंक ने पहले ही ओवर की चौथी गेंद पर चौका जड़ दिया है।
इस मुकाबले में टॉस जीतकर भारत ने बल्लेबाजी का फैसला लिया है। ऐसे में रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल की बल्लेबाजी पर काफी नजर होगी। देखना होगा कि आखिर वो किस तरह से शुरुआत करते हैं।