भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट में दूसरे दिन लंच तक भारत ने 113 ओवर में 3 विकेट पर 356 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 104 और अजिंक्य रहाणे 58 रन बनाकर क्रीज पर हैं। कोहली ने अपना 26वां टेस्ट 138वीं पारी में पूरा किया। यह उनका 69वां अंतरराष्ट्रीय शतक है। रहाणे का यह 20वां टेस्ट अर्धशतक है।
विराट कोहली ने 10 पारियों बाद टेस्ट में शतक लगाया है। उन्होंने अपना 25वां टेस्ट शतक पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में 14 दिसंबर को बनाया था। तब उन्होंने 123 रन की पारी खेली थी। इससे पहले भारतीय कप्तान ने अपने पूर्ववर्ती दिलीप वेंगसरकर को पीछे छोड़ा। विराट के टेस्ट क्रिकेट में 6900 से ज्यादा रन हो चुके हैं। वेंगसरकर ने 116 टेस्ट मैच की 185 पारियों मेें 6868 रन बनाए थे। कोहली अपने 81वें टेस्ट में ही उनसे आगे निकल गए।
इससे पहले कल यानी 10 अक्टूबर को दूसरा टेस्ट शुरू हुआ। पहले दिन कोहली ने टॉस जीता और बल्लेबाजी का फैसला किया। खराब रोशनी के कारण पहले दिन 4.5 ओवर कम फेंके गए। अंपायरों ने जब पहले दिन का खेल खत्म का ऐलान किया था, उस समय भारत का स्कोर 85.1 ओवर में 3 विकेट पर 273 रन था।
विराट कोहली ने बतौर कप्तान टेस्ट मैच में 19वीं बार शतकीय पारी खेली है। उन्होंने पहली पारी में 11वीं बार शतक लगाया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली बार घरेलू मैदान पर शतक लगाया है। इस साल उनका यह पहला टेस्ट शतक है।
कोहली सबसे कम पारियों में 26 टेस्ट शतक लगाने के मामले में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने अपनी 138वीं पारी में यह आंकड़ा छुआ। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर ने 136वीं, ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ ने 121वीं और ऑस्ट्रेलिया के ही डॉन ब्रैडमैन ने 69वीं पारी में यह उपलब्धि अपने नाम की थी।
विराट कोहली ने अपना 69वां अंतरराष्ट्रीय शतक पूरा किया। अजिंक्य रहाणे भी अपना 20वां टेस्ट अर्धशतक बना चुके हैं। दोनों बल्लेबाज अब तक 147 रन की साझेदारी कर चुके हैं।
विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी पूरी कर चुके हैं। टेस्ट क्रिकेट में दोनों ने 10वीं बार शतकीय साझेदारी पूरी की है। अब तक 15 भारतीय पार्टनर 2000 से ज्यादा रन जोड़ चुके हैं।
विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे चौथे विकेट के लिए 97 रन जोड़ चुके हैं। 3 रन और बनाते ही दोनों 100 रन की साझेदारी पूरी कर लेंगे। इस पारी में यह दूसरा मौका होगा, जब 2 अलग-अलग बल्लेबाजों ने 100-100 रन की साझेदारियां की हों।
विराट कोहली ने अपने खाते में 6 रन और जोड़े और दिलीप वेंगसरकर को पीछे छोड़ दिया। वेंगसरकर ने 116 टेस्ट मैच की 185 पारियों मेें 6868 रन बनाए थे। कोहली अपने 81वें टेस्ट में ही उनसे आगे निकल गए।
दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन की पहली गेंद कगिसो रबाडा ने अजिंक्य रहाणे को फेंकी। रबाडा ने अपना कल का ओवर पूरा किया। इस ओवर में रहाणे कोई रन नहीं बना पाए। एक रन नोबॉल से आया।
विराट कोहली आज यदि 6 रन और बना लेते तो वे दिलीप वेंगसरकर का रिकॉर्ड तोड़ देते। अब उन्हें यह रिकॉर्ड तोड़ने के लिए कल तक का इंतजार करना पड़ेगा। वेंगसरकर ने 116 टेस्ट मैच की 185 पारियों मेें 6868 रन बनाए थे। कोहली अपने 81वें टेस्ट में ही 6863 रन बना चुके हैं।
पहले दिन का खेल खत्म हो गया है। खराब रोशनी के कारण 4.5 ओवरों का खेल नहीं हो पाया। खेल खत्म होने के समय भारत का स्कोर 85.1 ओवर में 3 विकेट पर 273 रन था। विराट कोहली 63 और अजिंक्य रहाणे 18 रन बनाकर खेल रहे थे।
यही नहीं, 69 का आंकड़ा छूने पर वे दिलीप वेंगसरकर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे। वेंगसरकर ने 116 टेस्ट मैच की 185 पारियों मेें 6868 रन बनाए थे।
विराट कोहली 42 रन पर पहुंच गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने इंग्लैंड के केन बैरिंगटन और न्यूजीलैंड के रोस टेलर को पीछे छोड़ा। विराट के अब टेस्ट क्रिकेट में 6842 रन हो गए हैं। बैरिंगटन ने टेस्ट क्रिकेट में 6806 और टेलर ने 6839 बनाए हैं।
अजिंक्य रहाणे 15 गेंद खेल चुके हैं और अबतक उन्होंने खाता नहीं खोला है। क्रीज़ पर उनके साथ कप्तान कोहली 23 रन बनाकर खेल रहे हैं।
मयंक अग्रवाल शतक बनाने के बाद ज्यादा देर टिक नहीं पाए। वे 108 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह अजिंक्य रहाणे क्रीज पर आए। इस समय विराट कोहली और रहाणे क्रीज पर हैं। मयंक जब आउट हुए तब भारत का स्कोर 61 ओवर में 198 रन था।
इसके साथ ही भारत ने 10 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी की। इस सीरीज में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अब तक 4 शतक लगा चुके हैं। इससे पहले 2009/10 में घरेलू मैदान पर टीम इंडिया के ओपनरों ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में 4 शतक लगाए थे।
मयंक अग्रवाल बतौर ओपनर लगातार 2 टेस्ट शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय हैं। उनसे पहले वीरेंद्र सहवाग ने 2009/10 में लगातार 2 टेस्ट में 2 शतक लगाए थे।
पुजारा के आउट होने के बाद विराट कोहली क्रीज पर आए। वे मयंक अग्रवाल के साथ मिलकर 25 रन ही जोड़ पाए थे, कि भारतीय ओपनर ने अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक जड़ दिया।
पुजारा 112 गेंद पर 58 रन बनाकर आउट हुए। कगिसो रबाडा की बाहर जाती गेंद को कट करने की कोशिश में वे पहली स्लिप पर खड़े फाफ डुप्लेसिस के हाथों लपके गए। उनके आउट होने के समय भारत का स्कोर 163 रन था।
चेतेश्वर पुजारा ने केशव महाराज के 16वें ओवर में 2 चौके जड़े। इसके साथ ही उन्होंने अपने टेस्ट करियर का 22वां अर्धशतक पूरा किया। पुजारा ने जब अपना अर्धशतक पूरा किया, तब टीम इंडिया का स्कोर 1 विकेट पर 156 रन था।
मयंक अग्रवाल 80 और चेतेश्वर पुजारा 44 रन बनाकर खेल रहे है। इस समय टीम इंडिया का स्कोर 148/1 (49.0) है। पुजारा अपने 22वें टेस्ट अर्धशतक से महज 6 रन दूरे हैं।
मयंक अग्रवाल और चेतेश्वर पुजारा दूसरे विकेट के लिए 100 से ज्यादा रन की साझेदारी कर चुके हैं। इस समय मंयक अग्रवाल 78 और चेतेश्वर पुजार 44 रन पर खेल रहे हैं।
मयंक अग्रवाल ने अपने 50 रन पूरे किए। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में चौथी बार अर्धशतक लगाया है। पिछले मैच में उन्होंने करियर का पहला शतक वह भी डबल सेंचुरी लगाई थी।
मयंक अग्रवाल इस मैच में अबतक बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। वे अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। उसका साथ चेतेश्वर पुजारा दे रहे हैं।
सत्र का खेल खत्म होने तक मयंक अग्रवाल 34 और चेतेश्वर पुजारा 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत ने रोहित शर्मा (14) के रूप में अपना अभी तक का एकमात्र विकेट खोया है।
मयंक अग्रवाल और चेतेश्वर पुजारा ने दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। दोनों ने मिलकर 90 गेंदों में 52 रन जोड़े।
मयंक अग्रवाल बेहतरीन लय में नज़र आ रहे हैं। वे अपने ऊपर गेंदबाजों को हावी नहीं होने दे रहे और समय-समय पर दवाब कम करने के लिए बॉउंड्री भी लगा रहे हैं।
पुणे की विकेट अबतक गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हो रही है। जल्द विकेट गिरने की वजह से भारतीय बल्लेबाजी बैकफुट पर है। आगे विकेट कैसा व्यवहार करेगा कुछ कहा नहीं जा सकया। अभी ये विकेट काफी स्पोर्टिंग है और स्पोर्टिंग विकेट हमेशा मैच को रोमांचक बनाता है।
कागिसो रबादा ने रोहित शर्मा को शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद डाली। शर्मा उसे डिफ़ेंड करना चाहते थे लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए सीधा विकेट कीपर क्विंटन डी कॉक के दस्तानों में समा गई। रोहित ने 14 रन बनाए।
वार्नोन फिलेंडर की गेंद सीधा जाकर मयंक के पैड पर लगी। दक्षिण अफ्रीका ने जोरदार अपील की। अंपायर ने नॉटआउट करार दिया। अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने रिव्यू लिया। गेंद आउटसाइड ऑफ पिच हो रही थी लेकिन स्टम्प पर लग रही थी। अंपायर कॉल के चलते नॉटआउट दिया गया। मयंक बच गए।
इस पिच में स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती है लेकिन कप्तान कोहली ने स्पिनर को बाहर कर टीम में एक और तेज गेंदबाज शामिल किया है। ऐसे में देखना होगा कोहली उमेश यादव का इस्तेमाल किस प्रकार करते हैं।
पुणे में इस वक़्त 71% उमस है जिसके चलते खिलाड़ियों को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल है। हालांकि शुरुआत में थोड़ा स्विंग मिल रहा है जिसका फायदा गेंदबाज उठाना चाहेंगे।
कोहली ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। हनुमा विहारी के स्थान पर तेज गेंदबाज उमेश यादव को टीम में जगह मिली है। पिच को देखते हुए दक्षिण अफ्रीका ने भी अपनी टीम में एक बदलाव किया है। डेन पीट के स्थान पर तेज गेंदबाज एनरिक नोर्टजे को टीम में शामिल किया गया है
भारतः विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, रवींद्र जडेजा, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, इशांत शर्मा, उमेश यादव, मोहम्मद शमी
साउथ अफ्रीकाः फाफ डु प्लेसिस (कप्तान) डीन एल्गर, एडेन मार्कराम, थ्यूनिस डी ब्रूयन, टेम्बा बावुमा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सेनुरन मुथुसामी, वर्नोन फिलेंडर, केसरी महाराज, कागिसो रबाडा, एनरिच नॉर्टजे।