Ind vs SA: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच रविवार (4 फरवरी) को सुपर स्पोर्ट पार्क मैदान पर खेले गए मैच में टीम इंडिया ने 9 विकेट से जीत हासिल की। इसी के साथ मेहमान टीम ने 6 मैचों की सीरीज में 2-0 से लीड बना ली। पहले वनडे के बाद इस मुकाबले में भी दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज भारत की स्पिन जोड़ी-कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल का सामना नहीं कर पाई। दोनों ने आपस में आठ विकेट बांटते हुए मेजबान टीम को 32.2 ओवरों में 118 रनों पर ही ढेर कर दिया। भारत ने इस आसान से लक्ष्य को शिखर धवन (नाबाद 51) और कप्तान विराट कोहली (नाबाद 46) के दम पर 20.3 ओवरों में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया।

यह दक्षिण अफ्रीका का अपने घर में सबसे कम स्कोर है। इससे पहले उसका घर में सबसे कम स्कोर 119 इंग्लैंड के खिलाफ पोर्ट एलिजाबेथ में था। यह भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका का दूसरा सबसे न्यूनतम स्कोर है। यह इस मैदान पर भी किसी भी टीम बनाया गया सबसे कम स्कोर भी है। इससे पहले जिम्बाब्वे ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस मैदान पर 119 रन बनाए थे। इसी के साथ ये साउथ अफ्रीका की अपने ही घर में सबसे ज्यादा गेंदें शेष रहते हार भी थी। भारत ने इसी के साथ छह वनडे मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त ले ली है। मेहमान टीम ने डरबन में खेले गए पहले मैच में छह विकेट से जीत हासिल की थी।

सबसे ज्यादा गेंदें शेष रहते साउथ अफ्रीका पर जीत (साउथ अफ्रीका में):

177 बॉल: भारत (2018) – टारगेट: 119
153 बॉल: ऑस्ट्रेलिया (2000) – टारगेट: 145
112 बॉल: इंग्लैंड (2009) – टारगेट: 120

Bollywood actress, anushka sharma, indian captain Virat kohli, kisses, wedding ring, special Gesture, wife anuskha video viral, Test match virat kohli

सबसे ज्यादा गेंदें शेष रहते साउथ अफ्रीका पर जीत:

215 बॉल: इंग्लैंड (2008) – टारगेट: 84
188 बॉल: ऑस्ट्रेलिया (2002) – टारगेट: 107
178 बॉल: इंग्लैंड (2003) – टारगेट: 108
177 बॉल: भारत (2018) – टारगेट: 119
164 बॉल: भारत (1999) – टारगेट: 118

भारत ने इसी के साथ छह वनडे मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त ले ली है। मेहमान टीम ने डरबन में खेले गए पहले मैच में छह विकेट से जीत हासिल की थी। चहल ने 8.2 ओवरों में 22 रन देकर पांच विकेट लिए, जबकि कुलदीप ने आठ ओवरों में 20 रन देकर तीन सफलताएं हासिल की। चहल ने पहली बार वनडे में पांच विकेट लिए हैं। आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत ने अपना एकमात्र विकेट रोहित शर्मा (15) के रूप में गंवाया लेकिन कोहली-शिखर के बीच शानदार साझेदारी के दम टीम ने आसान जीत दर्ज कर ली।