India vs South Africa, Ind vs SA 1st Test 2nd Day: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट मैच में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने 3 विकेट खोकर 39 रन बना लिए हैं। भारत की ओर से आर अश्विन ने दो और रविंद्र जडेजा ने एक विकेट झटका। इससे पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 7 विकेट पर 502 रन के स्कोर पर पारी घोषित कर दी। जिस समय उन्होंने इसका ऐलान किया, उस समय रविंद्र जडेजा 30 और रविचंद्रन अश्विन एक रन बनाकर खेल रहे थे।
भारत ने रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी और ऋद्धिमान साहा के रूप में अपने विकेट गंवाए। रोहित 176 रन बनाकर केशव महाराज का शिकार बने। पुजारा को वर्नोन फिलैंडर ने बोल्ड किया। सेनुरन मुथुसामी ने अपनी ही गेंद पर कोहली का कैच लपका। पुजारा 6 और कोहली 20 रन ही बना पाए।
अजिंक्य रहाणे भी ज्यादा देर टिक नहीं पाए। वे 15 रन पर केशव महाराज की गेंद पर टेम्बा बावुमा के हाथों लपके गए। मयंक अग्रवाल 215 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपने डेब्यू टेस्ट शतक को डबल सेंचुरी में बदला। हनुमा ने 10 और साहा 21 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से केशव महाराज ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।
भारत-साउथ अफ्रीका पहला टेस्ट मैच: जानिए दूसरे दिन किसका पलड़ा भारी
भारत-साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे इस मुकाबले का लाइव प्रसारण आप Star Sports के विभिन्न नेटवर्क पर देख सकते हैं। वहीं, इस मुकाबले की स्ट्रीमिंग Hotstar पर देख सकते हैं, जबकि मैच की ताजा अपडेट जानने के लिए आप Jansatta.com पर विजिट कर सकते हैं।
दूसरे दिन भारतीय टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। दूसरे दिन भारत ने अपनी पहली पारी 7 विकेट पर 502 रन के स्कोर पर घोषित की। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट खोकर 39 रन बनाए।
थ्यूनिस डी ब्रुइन भी अश्विन की गेंद पर चकमा खा गए र विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा को अपना कैच थमा बैठे। भारत को 31 के स्कोर पर दूसरी सफलता मिली।
दक्षिण अफ्रीका की कोशिश आज का दिन खेल खत्म होने तक विकेट बचाने की होगी। वहीं भारतीय गेंदबाजों यहां से एक और विकेट झटकने की होगी।
दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खराब रही और टीम के सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम महज 5 रन बनाकर आउट हो गए। अश्विन ने मार्करम को क्लीन बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलाई।
दक्षिण अफ्रीका की ओर से डीन एलगर और एडेन मार्कराम ने पारी की शुरुआत की। आज 76.5 ओवर का खेल हो चुका है। करीब 13 ओवर का खेल बाकी है। ऐसे में भारत का इरादा मेहमान टीम के कुछ विकेट निकालने की होगी।
भारत ने चायकाल के बाद 12 ओवर का खेल होने के बाद अपनी पारी समाप्ति की घोषणा की। उस समय टीम इंडिया का स्कोर 136 ओवर में 7 विकेट पर 502 रन था।
केशव महराज की गेंद पर रविंद्र जडेजा ने आगे बढ़कर जोरदार छक्का लगाया। जडेजा तेज गति से रन बनाने की कोशिश कर रहे हैं। वह 33 गेंदों में 21 के स्कोर पर पहुंच गए हैं।
हनुमा विहारी के रूप में भारत को छठा झठखा लगा है। विहारी 10 रन बनाकर कैच आउट हो गए। विहारी को केशव महराज ने आउट किया।
हनुमा विहारी और रविंद्र जडेजा के बीच 35 गेंदों में 18 रन की साझेदारी हो चुकी है। दोनों ही बल्लेबाज की कोशिश इस साझेदारी को और आगे बढ़ाने की होगी।
मयंक अपने पहले टेस्ट शतक को दोहरे शतक में बदलने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले दिलीप सरदेसाई, विनोद कांबली और करुण नायर यह उपलब्धि अपने नाम कर चुके हैं।
मयंक अग्रवाल ने अपने पहले टेस्ट शतक को ही डबल सेंचुरी में बदल दिया। वे टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले भारत के 52वें बल्लेबाज हैं।
साउथ अफ्रीका के सेनुरन मुथुसामी ने अपनी टीम को बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने भारतीय कप्तान विराट कोहली को अपनी ही गेंद पर कैच कर लिया। विराट टेस्ट क्रिकेट में मुथुसामी के पहले शिकार हैं।
मयंक अग्रवाल ने अपने 150 रन पूरे किए। वे अच्छी लय में बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं। रोहित शर्मा के आउट होने के बाद वे अपनी जिम्मेदारी समझ रहे हैं और कप्तान विराट कोहली को बराबर सहयोग दे रहे हैं।
लंच के बाद भारत की शुरुआत खराब हुई। लंच के बाद वर्नोन फिलैंडर पहला ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर पुजारा को बोल्ड कर दिया। पुजारा सिर्फ 6 रन ही बना पाए।
यह एक संयोग ही है कि रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में अपने पहली पारी में 177 रन बनाए थे। वे टेस्ट में बतौर ओपनर 176 रन बनाकर आउट हुए।
रोहित की जगह चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर आए। दूसरी ओर मयंक अग्रवाल 137 रन बनाकर खेल रहे हैं। केशव महाराज को एक विकेट जरूर मिला है, लेकिन वे अब तक 110 से ज्यादा रन दे चुके हैं।
रोहित शर्मा 244 गेंद पर 176 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 23 चौके और 6 छक्के लगाए। उन्हें केशव महाराज की गेंद पर साउथ अफ्रीकी विकेटकीपर क्विंटन डीकॉक ने स्टम्प किया।
रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल ने एक और उपलब्धि अपने नाम की। दोनों अब तक 300 से ज्यादा रन जोड़ चुके हैं। दोनों 300 से ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे ओपनिंग पार्टनर बन गए हैं।
वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ ने 2007/08 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे विकेट के लिए 268 रन की साझेदारी की थी। महेंद्र सिंह धोनी और वीवीएस लक्ष्मण ने 2009/10 में 7वें विकेट के लिए 259* रन की साझेदारी की थी।
रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल ने अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ किसी भी विकेट के लिए सबसे ज्यादा रन की साझेदारी करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। दोनों ने वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ा।
रोहित शर्मा के 150 रन पूरे हो चुके हैं। वे कल की तरह आज भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। उनको चौके छक्के जड़ता देख मयंक अग्रवाल भी लय में आ गए हैं। मयंक का स्कोर 117 रन हो गया है।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहले विकेट के लिए यह अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के गैरी कर्स्टन और एंड्रयू हडसन के नाम था। दोनों ने 1996/97 में कोलकाता में पहले विकेट के लिए 236 रन की साझेदारी की थी।
रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल जैसे-जैसे अपनी पारी को आगे बढ़ा रहे हैं, रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनते जा रहे हैं। दोनों अब तक 260 रन से ज्यादा रन जोड़ चुके हैं।
मयंक अग्रवाल पिछले एक साल में अपना पहला टेस्ट शतक लगाने पांचवें बल्लेबाज हैं। उनसे पहले ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ, रविंद्र जडेजा और हनुमा विहारी ने पिछले एक साल के भीतर अपना पहले शतक लगाए हैं।
मयंक अग्रवाल ने 207 गेंदों पर अपना पहला टेस्ट शतक बनाया। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 13 चौके और 2 छक्के लगाए। मयंक से पहले टेस्ट क्रिकेट में अब तक 85 बल्लेबाज शतक ठोक चुके हैं।
वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर ने 2004/05 में कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले विकेट के लिए 218 रन की साझेदारी की थी।
दूसरा दिन: रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल दोनों ने अब तक 225 रन की साझेदारी कर चुके हैं। यह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की ओर से हाइएस्ट ओपनिंग पार्टनरशिप है। इससे पहले यह रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर के नाम था।
रोहित शर्मा के शानदार शतक और मयंक अग्रवाल के दमदार अर्धशतक के आगे साउथ अफ्रीकी गेंदबाज पस्त दिख रहे हैं औ उन्हें पहले विकेट की तलाश है। भारत की स्थिति काफी मजबूत दिख रही है।
चायकाल हो चुका है। फिलैंडर ने जैसे ही अपने 12वें ओवर की पहली गेंद फेंकी उसके बाद दोनों मैदानी अंपायरों ने चायकाल का ऐलान कर दिया। रोहित 115 और मयंक अग्रवाल 84 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
विदेशी मैदान पर 100 का आंकड़ा पार किए बिना घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा शतक लगने का रिकॉर्ड मोमिनुल हक के नाम है। बांग्लादेश के इस बल्लेबाज ने घरेलू मैदान पर 8 टेस्ट शतक लगाए हैं।
रोहित ने सभी शतक घरेलू मैदान पर लगाए हैं। उन्होंने पहला टेस्ट शतक कोलकाता में 2013, दूसरा उसी साल मुंबई में वेस्टइंडीज के खिलाफ, जबकि तीसरा 2017 में नागपुर में श्रीलंका के खिलाफ लगाया था।
रोहित शर्मा बतौर ओपनर पहले टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले चौथे भारतीय हो गए हैं। उनसे पहले शिखर धवन, केएल राहुल और पृथ्वी शॉ यह उपलब्धि अपने नाम कर चुके हैं।
रोहित शर्मा 97 रन पर पहुंच गए हैं। उन्होंने केशव महाराज की दूसरी गेंद पर चौका जड़ा। अब वे अपने चौथे शतक से महज 3 रन दूर हैं।
रोहित शर्मा 93 रन पर खेल रहे हैं। वे अपने शतक से महज 7 रन दूर हैं। यदि वह यह आंकड़ा छू लेते हैं तो टेस्ट क्रिकेट में चौथी बार 100 रन से ज्यादा का स्कोर करेंगे।