India vs South Africa, Ind vs SA 1st Test: विशाखापत्तनम के मैदान पर भारत-साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो गया है। इस मैच में टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल ने पारी का आगाज किया। दोनों की धमाकेदार बल्लेबाजी के आगे साउथ अफ्रीकी गेंदबाज पस्त दिखे। बारिश के कारण पहले दिन का खेल जल्द समाप्त होने तक भारत ने बिना विकेट गंवाए 202 रन बना लिए हैं।
रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में बतौर सलामी बल्लेबाज अपना डेब्यू किया था। इस पहले मुकाबले में ही रोहित शर्मा ने कमाल का शतक जड़ दिया है। वो 115 रन बनाकर नाबाद हैं जबकि मयंक अग्रवाल अभी 84 रन बनाकर खेल रहे हैं। साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों को अभी पहले विकेट की तलाश है।
इससे पहले हुई टी-20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर थी। इस सीरीज में दोनों ही टीमें कोशिश करेंगी कि वो जीत के साथ इसकी शुरुआत करें।
यहां जानिए भारत-साउथ अफ्रीका के पहले टेस्ट मैच ऑनलाइन स्ट्रीमिंग
चायकाल तक भारत ने बिना विकेट गंवाए 202 रन बना लिए हैं। हालांकि अभी बारिश के चलते मैच रुका हुआ है। साउथ अफ्रीका को पहले विकेट की तलाश है।
हिटमैन रोहित शर्मा के बाद अब मयंक अग्रवाल शतक की ओर बढ़ रहे हैं। वे अभी 84 रन बनाकर क्रीज पर हैं। उन्होंने अब तक 4 टेस्ट मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 39.28 के औसत से 275 रन बनाए हैं।
रोहित ने 154 गेंद पर अपना यह शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 4 छक्के लगाए।
रोहित शर्मा ने सेनुरन मुथुसामी की गेंद पर एक रन लेकर अपना टेस्ट शतक पूरा किया। यह उनका चौथा टेस्ट शतक है। हालांकि, वनडे में वे 27 और टी20 इंटरनेशनल में 4 शतक लगा चुके हैं।
रोहित शर्मा 93 रन पर खेल रहे हैं। वे अपने शतक से महज 7 रन दूर हैं। वे अब तक 143 गेंद पर 9 चौके और 4 छक्के लगा चुके हैं।
जो लोग जानना चाहते हैं कि इस मैच में भारत और साउथ अफ्रीका किन-किन खिलाड़ियों के साथ उतरे हैं। उनके लिए यह अहम जानकारी है।
भारत : विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, रिद्धिमान साहा , रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी।
साउथ अफ्रीका : फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), एडेन मार्कराम, डीन एलगर, थ्यूनिस डी ब्रुइन, टेम्बा बावुमा, क्विंटन डीकॉक , वर्नोन फिलैंडर, सेनुरन मुथुसामी, केशव महाराज, डेन पीडेट, कागिसो रबाडा।
साउथ अफ्रीका के कप्तान फाफ डुप्लेसिस अब तक पांच गेंदबाजों को आजमा चुके हैं, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है। रोहित और मयंक बहुत ही सूझबूझ से टीम इंडिया का स्कोर बढ़ा रहे हैं।
रोहित और मयंक दोनों अब तक 126 रन की साझेदारी कर चुके हैं। दोनों 2010 में सेंचुरियन में वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर द्वारा पहले विकेट के लिए 137 रन की साझेदारी का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब हैं।
मयंक अग्रवाल का घरेलू मैदान पर यह पहला टेस्ट मैच है। वे घरेलू और विदेशी मैदान पर अपने पहले टेस्ट मैच में 50 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले 7वें भारतीय बन गए हैं। उनसे पहले रूसी मोदी, सुरिंदर अमरनाथ, अरुण लाल, सौरव गांगुली, सुरेश रैना, हार्दिक पंड्या यह उपलब्धि अपने नाम कर चुके हैं।
रोहित शर्मा ने टेस्ट मैच में लगातार छठी बार 50 से ज्यादा रन का आंकड़ा पार किया। इस मामले में उन्होंने राहुल द्रविड़ की बराबरी की।
मयंक अग्रवाल ने छक्का जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया। वे अब तक 7 चौके और 2 छक्के लगा चुके हैं। अब उनका स्कोर 115 गेंद पर 51 रन है।
आखिरकार मयंक अग्रवाल ने चौका जड़कर टीम इंडिया का स्कोर 100 रन के पार पहुंचा दिया। मयंक अग्रवाल भी अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं।
लंच के बाद का खेल शुरू हो चुका है। लंच के बाद पहला ओवर केशव महाराज लेकर आए। उनके सामने रोहित शर्मा थे। उन्होंने दूसरी ही गेंद को बाउंड्री के बाहर भेज दिया।
यह सीरीज महात्मा गांधी और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के नाम पर है। यही वहजह है कि इस ट्रॉफी की शुरुआत गांधी जयंती के दिन हुई है।
रोहित शर्मा ने चौका लगाकर अपना 11वां टेस्ट अर्धशतक पूरा किया। उसके एक ओवर के बाद लंच हो गया। लंच के समय रोहित 52 और मयंक अग्रवाल 39 रन पर थे।
रोहित शर्मा इस समय 74 गेंद पर 46 रन बना चुके हैं। वे अब तक 4 चौके और 2 छक्के जड़ चुके हैं। हालांकि, शुरुआत में उन्होंने थोड़ी धीमी बल्लेबाजी की थी।
इस बीच महिला क्रिकेट से भी एक अच्छी खबर आई है। ऑस्ट्रेलिया की एलीसा हेली टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाली अपने देश की बल्लेबाज बन गईं हैं।
इस बीच महिला क्रिकेट से भी एक अच्छी खबर आई है। ऑस्ट्रेलिया की एलीसा हेली टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाली अपने देश की बल्लेबाज बन गईं हैं।
मयंक अग्रवाल अब तक 3 और रोहित शर्मा 2 चौके जड़ चुके हैं। 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर 30 रन था। दोनों ओपनर 15-15 रन पर खेल रहे थे।
5 ओवर का खेल हो चुका है। भारत ने अब तक 9 रन बनाए हैं। मयंक अग्रवाल 5 और रोहित शर्मा 4 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
पहले ओवर में भारत ने 4 रन बनाए। ये 4 रन मयंक अग्रवाल के बल्ले से आए। उन्होंने वर्नोन फिलैंडर की तीसरी गेंद पर चौका जड़ा।