भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2 मैच की सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच में शनिवार यानी 29 फरवरी 2020 से क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। इस टेस्ट का पहला दिन कीवी टीम के नाम रहा। इस मुकाबले का पहला दिन कीवी टीम के नाम रहा। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। भारत की बल्लेबाजी इस मैच में भी सवालों के घेरे में दिखी। पूरी टीम 242 के स्कोर पर सिमट गई। पुजारा-विहारी और पृथ्वी शॉ ने अर्धशतक जमाए।
इसके बाद न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज ब्लंडेल और लेथम की जोड़ी मैदान में पहुंची। दोनों ने संभलकर बल्लेबाजी की। भारतीय गेंदबाजों को विकेट की दरकार थी लेकिन दिन का खेल समाप्त होने तक कीवी टीम ने बिना विकेट गंवाए 63 रन बना लिए। भारत की पहली पारी के स्कोर से अभी न्यूजीलैंड 179 रन पीछे है। ऐसे में भारत को दूसरे दिन विकेट चटकाने होंगे।
न्यूजीलैंड पहला टेस्ट जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे। भारत को यदि यह सीरीज बचानी है तो उसे हर हाल में यह मैच जीतना ही होगा।
LIVE क्रिकेट स्कोर, India vs New Zealand 2nd Test – यहां जानिए भारत का लाइव स्कोर
न्यूजीलैंड ने हेगले ओवल मैदान पर अब तक 6 टेस्ट मैच खेले हैं। इनमें से उसने 4 में जीत हासिल की, जबकि एक में हार झेलनी पड़ी है। एक मैच ड्रॉ रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड की ओर से ट्रेंट बोल्ट और टिम साउदी दोनों खेल रहे हैं।
साउदी और बोल्ट दोनों घरेलू मैदान पर 42 टेस्ट मैच में एकसाथ खेल चुके हैं। इसमें न्यूजीलैंड सिर्फ 7 में हारा है, जबकि 22 में उसे जीत हासिल हुई है। ऐसे में टीम इंडिया को यदि इस मैच में जीत हासिल करनी है तो इन दोनों का तोड़ ढूंढ़ना ही होगा।
India vs New Zealand 2nd Test मैच का लाइव प्रसारण आप Star Sports Network पर देख सकते हैं। Star Sports 1, Star Sports HD1, Star Sports 2 and Star Sports HD2 पर इंग्लिश कमेंट्री के साथ मैच को देखा जा सकता है। वहीं, Star Sports 3 और Star Sports 3 एचडी पर आप हिंदी कमेंट्री के साथ मैच का लाइव प्रसारण देख सकते हैं।
DD National (DD1) और DD Sports पर भी मैच को लाइव देखा जा सकता है। वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप Hotstar App एप पर देख सकते हैं। इसके अलावा मैच की पल-पल की अपडेट्स को जानने के लिए आप jansatta.com से जुड़े रह सकते हैं।
दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 242 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक बिना विकेट गंवाए 63 रन बना लिए हैं।
न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज ब्लंडेल और लेथम ने शानदार शुरुआत की है। ऐसे में भारत को जल्द से जल्द विकेट चटकाने होंगे।
भारत की पहले बल्लेबाजी के जवाब में अब लेथम और ब्लंडेल की जोड़ी मैदान में है। लेकिन, इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह लय में दिख रहे हैं और धारदार गेंदबाजी कर रहे हैं।
पहली पारी में भारत की बल्लेबाजी फिर से सवालों के घेरे में दिखी और टीम इंडिया की पहली पारी 242 के स्कोर पर सिमट गई। अब भारतीय गेंदबाजों को दम दिखाना होगा।
पंत के बाद भारत को आठवां झटका लगा है और उमेश यादव भी अपना विकेट गंवा बैठे हैं। भारत को 250 रन तक पहुंचने की उम्मीद होगी।
197 के स्कोर पर भारत को छठा झटका लगा है और पुजारा 54 रन बनाकर आउट हो गए हैं। भारत को एक बड़ी साझेदारी की दरकार है।
शानदार लय में बल्लेबाजी कर रहे हनुमा विहारी अर्धशतक जड़कर आउट हो गए हैं। टी-ब्रेक तक भारत ने 5 विकेट खोकर 194 रन बना लिए है।
पुजारा और विहारी के बीच कमाल की साझेदारी हो रही है। पुजारा की फिफ्टी के बाद अब विहारी भी अपने अर्धशतक के करीब आ गए हैं।
43वें ओवर का खेल चल रहा है और पुजारा ने मुश्किल वक्त में बल्लेबाजी करते हुए अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है। भारत ने 4 विकेट खोकर 150 रनों के आंकड़े को पार कर लिया है।
भारत के 4 विकेट गिर गए हैं लेकिन एक छोर से चेतेश्वर पुजारा शानदार लय में बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं और शानदार चौके जड़ रहे हैं। भारत का स्कोर 35 ओवर के बाद 128 पर पहुंच गया है।
113 के स्कोर पर भारत को चौथा झटका लगा है और रहाणे 7 रन बनाकर आउट हो गए हैं। भारत को एक साझेदारी की दरकार है।
पहले मैच में पुजारा की बल्लेबाजी पर कई सवाल उठे थे लेकिन इस मुकाबले में पुजारा तेजी से रन बना रहे हैं। 30 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट पर 111 रन है।
पृथ्वी के आउट होने पर विराट कोहली ने क्रीज संभाली। उस समय लंच होने के लिए 3 ओवर और फेंके जाने थे। विराट और पुजारा दोनों ने ही संभलकर बल्लेबाजी की और लंच तक अपने विकेट बचाए रखे। हालांकि, अभी दोनों का काम खत्म नहीं हुआ है। इस मैच में भारत को यदि न्यूजीलैंड के खिलाफ पकड़ बनानी है तो इन दोनों को ही बड़ी पारियां खेलनी होंगी। लंच तक दोनों ने 17 गेंद पर 5 रन जोड़ लिए थे। विराट कोहली 5 और पुजारा 15 रन बनाकर क्रीज पर थे।
चेतेश्वर पुजारा और पृथ्वी शॉ ने दूसरे विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी की। पृथ्वी ने वनडे के अंदाज में बल्लेबाजी की। टीम का स्कोर जब 80 रन था, तब वे 54 के निजी स्कोर पर काइल जैमिसन का शिकार बने। जैमिसन 20वां ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी पहली गेंद पर ही पृथ्वी को दूसरी स्लिप में खड़े टॉम लॉथम के हाथों कैच करा दिया। पृथ्वी ने अपनी 64 गेंद की पारी के दौरान 8 चौके और एक छक्का जड़ा। यानी उन्होंने 38 रन सिर्फ बाउंड्री से बनाए।
चेतेश्वर पुजारा और पृथ्वी शॉ ने दूसरे विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी की। पृथ्वी ने वनडे के अंदाज में बल्लेबाजी की। टीम का स्कोर जब 80 रन था, तब वे 54 के निजी स्कोर पर काइल जैमिसन का शिकार बने। जैमिसन 20वां ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी पहली गेंद पर ही पृथ्वी को दूसरी स्लिप में खड़े टॉम लॉथम के हाथों कैच करा दिया। पृथ्वी ने अपनी 64 गेंद की पारी के दौरान 8 चौके और एक छक्का जड़ा। यानी उन्होंने 38 रन सिर्फ बाउंड्री से बनाए।
विराट कोहली क्राइस्टचर्च में भी टॉस हार गए। केन विलियमसन ने गेंदबाजी का फैसला किया। इस मैच में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मयंक अग्रवाल के रूप में उसका पहला विकेट 30 रन के स्कोर पर ही गिर गया। मयंक अपने खाते में 7 रन ही जोड़ पाए। उन्हें छठे ओवर की चौथी गेंद पर ट्रेंट बोल्ट ने एलबीडब्ल्यू किया। उनके आउट होने पर चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर आए।
विराट कोहली क्राइस्टचर्च में भी टॉस हार गए। केन विलियमसन ने गेंदबाजी का फैसला किया। इस मैच में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मयंक अग्रवाल के रूप में उसका पहला विकेट 30 रन के स्कोर पर ही गिर गया। मयंक अपने खाते में 7 रन ही जोड़ पाए। उन्हें छठे ओवर की चौथी गेंद पर ट्रेंट बोल्ट ने एलबीडब्ल्यू किया। उनके आउट होने पर चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर आए।