माउंट मॉन्गनुई के बे ओवल के मैदान पर भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच खेला गया। इस मैच में न्यूजीलैंड ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी का मुजायरा पेश किया और 5 विकेट से शानदार जीत हासिल कर 3-0 से सीरीज अपने नाम कर ली है। इस मैच में न्यूजीलैंड की कमान उसके नियमित कप्तान केन विलियम्सन के हाथों में थी। उन्होंने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया था।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल के शतक (112) और श्रेयस अय्यर (62) के अर्धशतक की मदद से 50 ओवर में 7 विकेट पर 296 रन बनाए थे। इन दोनों के अलावा पृथ्वी शॉ ने 40 और मनीष पांडे ने 42 रन की पारी खेली। इसके अलावा उसका कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया।

इसके जवाब में जब न्यूजीलैंड की टीम उतरी तो निकल्स और गप्टिल ने शानदार शुरुआत की। गप्टिल आतिशी लय में दिखे और दोनों ही सलामी बल्लेबाजों ने अर्धशतक जमाया। इसके बाद ग्रैंडहोम ने आतिशी अर्धशतक जड़ा। इसके चलते न्यूजीलैंड की टीम ने 5 विकेट से जीत हासिल कर 3-0 से सीरीज अपने नाम कर ली है।

वनडे इंटरनेशनल में 32 साल बाद किसी टीम ने भारतीय टीम के खिलाफ क्लीन स्वीप किया है। इससे पहले मार्च 1989 में वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में 5-0 से क्लीन स्वीप किया था।

India vs New Zealand 3rd ODI Live Cricket Score Online: यहां जानिए मैच से जुड़े लाइव अपडेट्स

 

Live Blog

15:07 (IST)11 Feb 2020





















कीवी टीम ने 3-0 से जीती सीरीज

297 रनों के जवाब में उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने इस मुकाबले को 5 विकेट से जीतकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से कब्जा जमा लिया है। टी20 सीरीज गंवाने के बाद न्यूजीलैंड ने कमाल की वापसी की है। 

14:57 (IST)11 Feb 2020





















जीत की ओर न्यूजीलैंड

297 रनों के जवाब में उतरी न्यूजीलैंड की टीम अब जीत की ओर बढ़ रही है। इस मुकाबले में अब उसे जीत के लिए 30 गेंदों में केवल 24 रनों की दरकार है। 

14:49 (IST)11 Feb 2020





















240 का स्ट्राइक रेट

सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे कॉलिन डीग्रैंडहोम खतरनाक अंदाज में बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं। वे अब तक 10 गेंद पर 24 रन बना चुके हैं। न्यूजीलैंड का स्कोर 250 के पार पहुंच चुका है। टॉम लाथम 27 गेंद पर 24 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

14:39 (IST)11 Feb 2020





















कांटे की टक्कर

न्यूजीलैंड को अभी जीत के लिए 54 गेंदों पर 69 रन की जरूरत है। जेम्स नीशम के आउट होने के बाद से भारत के फिर से मैच जीतने की उम्मीद बढ़ गई है। नीशम को चहल ने अपना शिकार बनाया। नीशम मिडविकेट पर विराट कोहली के हाथों लपके गए।

14:13 (IST)11 Feb 2020





















नीशम का छक्का

35वां ओवर लेकर ठाकुर आए थे और इस ओवर की पांचवीं गेंद पर नीशम ने एक कमाल का छक्का जड़ा है। इसी के साथ न्यूजीलैंड का स्कोर 200 के पास पहुंच गया है। 

14:03 (IST)11 Feb 2020





















निकल्स आउट

189 के स्कोर पर टीम इंडिया को चौथी सफलता मिली है और निक्लस 80 रन बनाकर आउट हो गए हैं। ठाकुर ने भारत को यह सफलता दिलाई है। 

13:55 (IST)11 Feb 2020





















टेलर ने जड़ा चौका

32वें ओवर की दूसरी गेंद पर जडेजा को टेलर ने एक शानदार चौका जड़ा है। कीवी टीम का स्कोर अब 184 पर पहुंच गया है। निकल्स अपने शतक की ओर बढ़ रहे हैं। 

13:41 (IST)11 Feb 2020





















टेलर मैदान में

विलियमसन के आउट होने के बाद अब रास टेलर मैदान में आ गए हैं। 28 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 159 पर पहुंच गया है। 

13:34 (IST)11 Feb 2020





















निकल्स ने लगाया चौका

27वें ओवर की आखिरी गेंद निकल्स के लिए फ्री हिट थी तो उन्होेंने एक शानदार चौका जड़ दिया। कीवी टीम का स्कोर अब 157 पर पहुंच गया है। 

13:26 (IST)11 Feb 2020





















भारत को विकेट की दरकार

25 ओवर का खेल हो चुका है और न्यूजीलैंड ने 297 रनों के जवाब में 144 रन बना लिए हैं। निकल्स और विलियमसन दोनों अच्छी लय में बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं। 

13:13 (IST)11 Feb 2020





















22 ओवर के बाद न्यूजीलैंड

22 ओवर का खेल हो चुका है और 297 रनों के जवाब में उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 1 विकेट खोकर 127 रन बना लिए हैं। निकल्स अच्छी लय में दिख रहे हैं। 

13:03 (IST)11 Feb 2020





















पनप रही साझेदारी

एक विकेट गिरने के बाद अब निकल्स और विलियमसन के बीच एक साझेदारी पनप रही है। भारत को इस मुकाबले में वापसी के लिए दो तीन विकेट जल्द से जल्द चटकाने होंगे। 

12:53 (IST)11 Feb 2020





















गप्टिल आउट

106 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को पहला झटका लगा है और गप्टिल 66 रन बनाकर आउट हो गए हैं। चहल ने भारत को पहली सफला दिलाई है। 

12:42 (IST)11 Feb 2020





















गप्टिल खेल रहे आतिशी पारी

297 रनों के जवाब में उतरी न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज हेनरी निकल्स और गप्टिल आतिशी लय में बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं। गप्टिल ने शानदार अर्धशतक भी जमा दिया है। 

12:21 (IST)11 Feb 2020





















फिफ्टी के करीब

मार्टिन गप्टिल खतरनाक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने अब तक सिर्फ 26 गेंदें खेलीं हैं। इसमें वे 5 चौके और 3 छक्के जड़ चुके हैं। वे अर्धशतक से सिर्फ 7 रन दूर हैं।

11:59 (IST)11 Feb 2020





















12 गेंद 17 रन

न्यूजीलैंड की ओर से मार्टिन गप्टिल और हेनरी निकोल्स ने पारी की शुरुआत की। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने पहला ओवर फेंका। गप्टिल ने पहले ओवर में एक चौके की मदद से 7 रन बनाए। उन्होंने दूसरे ओवर में नवदीप सैनी की पहली गेंद को सीमा रेखा के पार भेज दिया। इस ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने छक्का जड़ा।

11:22 (IST)11 Feb 2020





















टीम इंडिया 296/7 (50.0)

तीसरे वनडे में टीम इंडिया ने केएल राहुल के शतक (112) और श्रेयस अय्यर (62) के अर्धशतक की मदद से 50 ओवर में 7 विकेट पर 296 रन बनाए। राहुल और अय्यर के अलावा पृथ्वी शॉ ने 40 और मनीष पांडे ने 42 रन की पारी खेली। इन चारों के अलावा उसका कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया।

11:14 (IST)11 Feb 2020





















जडेजा-सैनी क्रीज पर

शार्दूल ठाकुर इस वनडे में अपने बल्ले से कमाल नहीं दिखा पाए। वे 7 गेंद पर 6 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह नवदीप सैनी क्रीज पर आए हैं। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या रविंद्र जडेजा और नवदीप सैनी भारत को 300 के पार ले जा पाएंगे?

11:04 (IST)11 Feb 2020





















शार्दूल-जडेजा पर दारोमदार

केएल राहुल ने पारी के 47वें ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का लगाया। हालांकि, अगली ही गेंद पर उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। इसी ओवर में भारत को एक और झटका लगा। हामिश बेनेट ने अगली ही गेंद पर मनीष पांडे को मिशेल सैंटनर के हाथों कैच करा दिया। मनीष और राहुल की जगह क्रमशः शार्दूल ठाकुर और रविंद्र जडेजा क्रीज पर आए हैं।

10:52 (IST)11 Feb 2020





















केएल राहुल दूसरे भारतीय

केएल राहुल के लिए भी यह एक विशेष क्षण है। वे पांचवें नंबर पर उतरकर न्यूजीलैंड में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि सुरेश रैना के नाम थी। सुरेश रैना ने 2015 वर्ल्ड कप में ऑकलैंड के मैदान पर जिम्बाब्वे के खिलाफ पांचवें नंबर पर उतरकर नाबाद 110 रन की पारी खेली थी।

10:46 (IST)11 Feb 2020





















चौथा वनडे शतक

केएल राहुल ने हामिश बेनेट के ओवर की दूसरी गेंद पर 2 रन लेकर अपना चौथा वनडे शतक पूरा किया। उन्होंने विषम परिस्थितियों में यह शतक लगाया है। उनके इस शतक से भारत को न्यूजीलैंड के सामने कड़ी चुनौती पेश करने में मदद मिलेगी।

10:40 (IST)11 Feb 2020





















शतक के लिए 5 रन और चाहिए

केएल राहुल 101 गेंदें खेल चुके हैं। इसमें उन्होंने 95 रन बनाए हैं। वे अपने चौथे वनडे शतक से सिर्फ 7 रन दूर हैं। मनीष पांडे भी 42 गेंद पर 36 रन पर खेल रहे हैं। ये दोनों बल्लेबाज 80 गेंद पर 84 रन जोड़ चुके हैं।

10:18 (IST)11 Feb 2020





















200 के पार

लोकेश राहुल ने 37वें ओवर की आखिरी गेंद को सीमा रेखा के पार भेजा। इसके साथ ही भारत का स्कोर 200 रन के पार पहुंच गया। राहुल और मनीष पांडे अब तक 45 गेंद पर 48 रन जोड़ चुके हैं।

10:09 (IST)11 Feb 2020





















मनीष पर भी बड़ी जिम्मेदारी

इस मैच में केदार जाधव की जगह विराट कोहली ने मनीष पांडे को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। ऐसे में खुद को साबित करने के लिए उन पर बड़ी जिम्मेदारी है। ऐसी स्थिति में जब टीम इंडिया संघर्ष कर रही है तब उनकी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। उन्हें राहुल के साथ बड़ी साझेदारी करनी होगी। यहां जानिए भारत की प्लेइंग इलेवन https://www.jansatta.com/khel/india-vs-new-zealand-3rd-odi-dream11-team-prediction-playing-11-live-eyes-rishabh-pant-manish-pandey/1313802/

09:56 (IST)11 Feb 2020





















60 गेंद पर फिफ्टी

केएल राहुल ने इस सीरीज में अपना दूसरा अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 66 गेंद पर अपनी फिफ्टी पूरी की। इस दौरान उन्होंने गेंद को 5 बार सीमा रेखा के बाहर भेजा। हालांकि, यदि न्यूजीलैंड को बड़ा लक्ष्य देना है तो उन्हें अपने अर्धशतक को शतक में तब्दील करना होगा।

09:48 (IST)11 Feb 2020





















टीम इंडिया को चौथा झटका

भारत को चौथा झटका लग चुका है। श्रेयस अय्यर 63 गेंद पर 62 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जेम्स नीशम ने अपना शिकार बनाया। नीशम की गेंद पर मिड-विकेट पर कॉलिन डीग्रैंडहोम ने उनका कैच लपका। अय्यर की जगह मनीष पांडे क्रीज पर पहुंचे।

09:26 (IST)11 Feb 2020





















अय्यर 50+ रन

श्रेयस अय्यर ने अपना 8वां वनडे अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने काइल जैमिसन के ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर लगातार चौके लगाए। इसके साथ ही उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, दूसरा चौका लगाते समय वे लकी रहे, नहीं तो कैच आउट हो सकते थे।

09:14 (IST)11 Feb 2020





















71 गेंद 61 रन

श्रेयस अय्यर और केएल राहुल ने चौथे विकेट के लिए 50+ रन की साझेदारी कर ली है। इसमें अय्यर का 32 और राहुल का 29 रनों का योगदान है। अय्यर इस समय 42 और राहुल 29 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

08:56 (IST)11 Feb 2020





















अय्यर ने लिए 7 रन

श्रेयस अय्यर ने पारी के 18वें ओवर के तीसरी गेंद पर चौका मारा। उनके इस चौके से भारत का स्कोर 90 के पार पहुंच गया। अय्यर ने इस ओवर में 7 रन लिए। 

08:45 (IST)11 Feb 2020





















राहुल 13 रन पर

भारत ने 16 ओवर में  3 विकेट पर 83 रन बनाए हैं। आउट होने वाले बल्लेबाज मयंक अग्रवाल, विराट कोहली और पृथ्वी शॉ हैं। इस समय क्रीज पर श्रेयस अय्यर और केएल राहुल हैं। अय्यर ने 23 गेंद पर 18 और केएल राहुल ने 16 गेंद पर 13 रन बनाए हैं। वे 2 चौके जड़ चुके हैं।

08:32 (IST)11 Feb 2020





















केएल राहुल क्रीज पर

पृथ्वी शॉ भी अपना पहला अर्धशतक लगाने से चूक गए। वे 40 के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए। पृथ्वी एक रन पूरा कर चुके थे। दूसरा रन लेने की कोशिश  वे रन आउट हुए। कॉलिन डीग्रैंडहोम के थ्रो पर टॉम लाथम ने उन्हें रन आउट किया। उनके आउट होने पर केएल राहुल क्रीज पर आए हैं।

08:18 (IST)11 Feb 2020





















10 ओवर 56 रन

10 ओवरों का खेल हो चुका है। भारत ने इस दौरान 2 विकेट खोए और 56 रन बनाए। इसमें पृथ्वी शॉ के 38 रन हैं। श्रेयस अय्यर ने 7 गेंद पर 6 रन बनाए हैं। 

08:03 (IST)11 Feb 2020





















कोहली ने भी किया निराश

भारतीय टीम इस वनडे में भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। अभी सिर्फ 7 ओवरों का खेल हुआ है और उसके 2 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। इसमें मयंक अग्रवाल और कप्तान विराट कोहली के नाम शामिल हैं। मयंक एक और कोहली 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

07:55 (IST)11 Feb 2020





















दो ओवर में 14 रन

मयंक के आउट होने के बाद विराट कोहली क्रीज पर आए। उन्होंने पांचवें ओवर की पहली गेंद पर छक्का जड़ा। छठे ओवर की पांचवीं गेंद पर पृथ्वी शॉ ने चौका जड़ा। पांचवां ओवर टिम साउदी और छठा ओवर काइल जैमिसन ने फेंका।

07:42 (IST)11 Feb 2020





















भारत की खराब शुरुआत

तीसरे वनडे में भी मयंक अग्रवाल कुछ कमाल नहीं दिखा पाए। यही वजह रही है कि भारत की शुरुआत फिर खराब रही। मयंक एक रन बनाकर काइल जैमिसन की गेंद पर बोल्ड हो गए। वे तीन वनडे में अब तक कुल 36 रन ही बना पाए।

07:35 (IST)11 Feb 2020





















मैच शुरू

तीसरे वनडे में भी भारत की ओर से पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल ने पारी की शुरुआत की। वहीं, न्यूजीलैंड की ओर से टिम साउदी ने पहला ओवर फेंका। उनके इस ओवर में टीम इंडिया ने 5 रन बनाए। इसमें पृथ्वी शॉ ने 4 और मंयक ने एक रन का योगदान किया।

07:13 (IST)11 Feb 2020





















न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन

केन विलियम्सन (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, हेनरी निकोल्स, रॉस टेलर, टॉम लाथम (विकेटकीपर), जेम्स नीशम, कॉलिन डीग्रैंडहोम, मिशेल सैंटनर, टिम साउदी, काइल जैमिसन, हैमिश बेनेट।

07:08 (IST)11 Feb 2020





















भारत की प्लेइंग इलेवन

विराट कोहली (कप्तान), पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, लोकेश राहुल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, शार्दूल ठाकुर, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह।

06:59 (IST)11 Feb 2020





















यह है रिकॉर्ड

भारत-न्यूजीलैंड के बीच अब तक 109 वनडे खेले गए। टीम इंडिया ने 55 में जीत दर्ज की, 48 में हार मिली। एक मुकाबला टाई रहा, जबकि 5 बेनतीजा रहे। न्यूजीलैंड की जमीन पर भारत ने 41 में से 14 ही मुकाबले जीते। 24 में हार मिली। एक मुकाबला टाई रहा, जबकि 2 का नतीजा नहीं निकल सका।

06:16 (IST)11 Feb 2020





















शानदार रिकॉर्ड

इस मैदान पर भारत ने अब तक खेले 2 मैचों में जीत दर्ज की। यहां हुए अब तक 10 मुकाबलों में टॉस का महत्व 50-50 प्रतिशत रहा है।