भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच माउंट मॉन्गनुई के बे ओवल के मैदान पर खेला गया। इसमें न्यूजीलैंड ने 5 विकेट से जीत हासिल कर वनडे सीरीज में भारत का सूपड़ा साफ कर दिया है और 3-0 से सीरीज अपने नाम कर ली है। इस मैच में न्यूजीलैंड की कमान उसके नियमित कप्तान केन विलियम्सन संभाल रहे थे। उन्होंने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था।
India vs New Zealand 3rd ODI Live Cricket Score Updates
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल के शतक (112) और श्रेयस अय्यर (62) के अर्धशतक की मदद से 50 ओवर में 7 विकेट पर 296 रन बनाए। इन दोनों के अलावा पृथ्वी शॉ ने 40 और मनीष पांडे ने 42 रन की पारी खेली। इसके अलावा उसका कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया था।
इसके जवाब में जब न्यूजीलैंड की टीम उतरी तो निकल्स और गप्टिल ने शानदार शुरुआत की। गप्टिल आतिशी लय में दिखे और दोनों ही सलामी बल्लेबाजों ने अर्धशतक जमाया। इसके बाद ग्रैंडहोम ने आतिशी अर्धशतक जड़ा। इसके चलते न्यूजीलैंड की टीम ने 5 विकेट से जीत हासिल कर 3-0 से सीरीज अपने नाम कर ली है।
वनडे इंटरनेशनल में 32 साल बाद किसी टीम ने भारतीय टीम के खिलाफ क्लीन स्वीप किया है। इससे पहले मार्च 1989 में वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में 5-0 से क्लीन स्वीप किया था।
297 रनों के जवाब में उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने इस मुकाबले को 5 विकेट से जीतकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से कब्जा जमा लिया है। टी20 सीरीज गंवाने के बाद न्यूजीलैंड ने कमाल की वापसी की है।
कॉलिन डीग्रैंडहोम तेजी से रन बनाने दिख रहे हैं। वे अब तक 8 गेंदों पर 14 रन बना चुके हैं। दूसरे छोर पर टॉम लाथम भी उनका अच्छा साथ निभा रहे हैं। लाथम ने 26 गेंद पर 23 रन बनाए हैं। इसमें 2 चौके भी शामिल हैं।
न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। युजवेंद्र चहल ने जेम्स नीशम को मिड-विकेट पर विराट कोहली के हाथों कैच कराया। नीशम ने 25 गेंद पर 19 रन बनाए। चहल के 3 विकेट हो चुके हैं।
इस मुकाबले में अब जीत के लिए न्यूजीलैंड की टीम को 80 रन बनाने होंगे। वहीं, टीम इंडिया को 6 विकेट की दरकार है। भारत को वापसी के लिए दो-तीन विकेट जल्द से जल्द चटकाने होंगे।
37वें ओवर का खेल चल रहा है और इस ओवर की चौथी गेंद पर नीशम ने एक कमाल का चौका जड़ दिया है। इस चौके के साथ कीवी टीम का स्कोर 215 पर पहुंच गया है।
निकल्स के आउट होने के बाद अब नीशम मैदान में आ गए हैं। 101 गेंद पर जीत के लिए न्यूजीलैंड को 107 रनों की दरकार है। भारत इस मुकाबले में वापसी करना चाहेगी।
रास टेलर के आउट होने के बाद अब लेथम मैदान में आ गए हैं। 32 ओवर के बाद कीवी टीम का स्कोर 188 रन है। भारत अब इस मैच में वापसी कर सकता है।
30 ओवर का खेल हो चुका है और न्यूजीलैंड की टीम ने 297 रनों के जवाब में 175 रन बना लिए हैं। निकल्स अपने शतक की ओर बढ़ रहे हैं।
159 के स्कोर पर टीम इंडिया को चहल ने दूसरी सफळता दिलाई है और अच्छी लय में दिख रहे कप्तान विलियमसन 22 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
27वें ओवर में न्यूजीलैंड की टीम ने 150 रनों के आंकड़े को एक विकेट खोकर हासिल कर लिया है। निकल्स अर्धशतक जमाकर खेल रहे हैं तो विलियमसन भी आखें जमा चुके हैं।
23वां ओवर लेकर बुमराह आए थे और इस ओवर की आखिरी गेंद पर निकल्स ने एक शानदार चौका जड़ा और टीम का स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया है।
गप्टिल के आउट होने के बाद अब निकल्स ने हाथ खोलने शुरू कर दिए हैं। वह अपने अर्धशतक के करीब आ गए हैं। जबकि विलियमसन संभाल कर खेल रहे हैं।
गप्टिल के आउट होने के बाद अब कप्तान केन विलियमसन मैदान में आ गए हैं। भारत को अगर इस मैच में वापसी करनी है तो दो तीन विकेट जल्द से जल्द चटकाने होंगे।
15वें ओवर का खेल चल रहा है और कीवी सलामी बल्लेबाजों ने छक्के-चौके की बारिश करते हुए टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया है।
न्यूजीलैंड के 50 रन पूरे हो गए हैं। उसने मार्टिन गप्टिल और हेनरी निकोल्स की तेज पारियों के दम पर 40 गेंदों में ही यह आंकड़ा छू लिया। गप्टिल ने 24 गेंद पर 38 रन बनाए हैं। निकोल्स ने 18 गेंद पर 11 रन बनाए हैं। शायद यही वजह रही है कि कप्तान विराट कोहली 8वें ओवर में ही युजवेंद्र चहल को ले आए।
दूसरे वनडे में 79 रन की पारी खेलने वाले मार्टिन गप्टिल ने इस मैच में भी शानदार शुरुआत की। उन्होंने 2 चौके और एक छक्के की मदद से 11 गेंद पर 17 रन ठोक दिए। हेनरी निकोल्स भी दूसरे छोर से उनका बढ़िया सहयोग कर रहे हैं।
भारत के लिए जसप्रीत बुमराह पहला ओवर लेकर आए। न्यूजीलैंड की ओर से मार्टिन गप्टिल और हेनरी निकोल्स ने पारी की शुरुआत की। बुमराह के ओवर में मार्टिन गप्टिल ने एक चौके समेत 7 रन बनाए। दूसरा ओवर नवदीप सैनी ने फेंका। उनके इस ओवर में गप्टिल ने एक चौका और एक छक्का लगाया।
टीम इंडिया ने तीसरे वनडे में न्यूजीलैंड को जीत के लिए 297 रन का लक्ष्य दिया। भारत की ओर से केएल राहुल हाइएस्ट स्कोरर रहे। उन्होंने 112 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने भी 62 रन का अहम योगदान दिया। पृथ्वी शॉ ने 40 और मनीष पांडे ने 42 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड की ओर से हामिश बेनेट सबसे सफल रहे। उन्होंने 4 विकेट चटकाए।
शार्दूल ठाकुर इस वनडे में अपने बल्ले से कमाल नहीं दिखा पाए। वे 7 गेंद पर 6 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह नवदीप सैनी क्रीज पर आए हैं। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या रविंद्र जडेजा और नवदीप सैनी भारत को 300 के पार ले जा पाएंगे?
केएल राहुल 113 गेंद पर 112 और मनीष पांडे 48 गेंद पर 42 रन बनाकर आउट हुए। दोनों को ही हामिश बेनेट ने एक ही ओवर में अपना शिकार बनाया। राहुल का कैच काइल जैमिसन और मनीष का कैच मिशेल सैंटनर ने लपका।
केएल राहुल के लिए भी यह एक विशेष क्षण है। वे पांचवें नंबर पर उतरकर न्यूजीलैंड में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि सुरेश रैना के नाम थी। सुरेश रैना ने 2015 वर्ल्ड कप में ऑकलैंड के मैदान पर जिम्बाब्वे के खिलाफ पांचवें नंबर पर उतरकर नाबाद 110 रन की पारी खेली थी।
केएल राहुल ने विषम परिस्थितियों में अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 104 गेंदों पर अपनी सेंचुरी पूरी की। इस दौरान उन्होंने 9 चौके और एक छक्का लगाया। मनीष पांडे 43 गेंद पर 37 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों ने अब तक 88 गेंदों पर 93 रन की पार्टनरशिप पूरी की.
केएल राहुल 93 रन बनाकर खेल रहे हैं। वे अपने चौथे वनडे शतक से कुछ ही रन दूर हैं। न्यूजीलैंड को बड़ा लक्ष्य देने के लिए भी उनका शतक लगाना बहुत जरूरी है। मनीष पांडे भी 39 गेंद पर 35 रन बनाकर खेल रहे हैं। ये दोनों बल्लेबाज 76 गेंद पर 81 रन जोड़ चुके हैं।
जेम्स नीशम ने 37वां ओवर फेंका। उनकी आखिरी गेंद पर केएल राहुल ने चौका मारा। इसके साथ ही टीम इंडिया का स्कोर 200 रन के पार हो गया। राहुल और मनीष पांडे 40 गेंद पर 41 रन की साझेदारी कर चुके हैं।
इस मैच में केदार जाधव की जगह विराट कोहली ने मनीष पांडे को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। ऐसे में खुद को साबित करने के लिए उन पर बड़ी जिम्मेदारी है। ऐसी स्थिति में जब टीम इंडिया संघर्ष कर रही है तब उनकी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। उन्हें राहुल के साथ बड़ी साझेदारी करनी होगी। यहां जानिए भारत की प्लेइंग इलेवन https://www.jansatta.com/khel/india-vs-new-zealand-3rd-odi-dream11-team-prediction-playing-11-live-eyes-rishabh-pant-manish-pandey/1313802/
केएल राहुल ने इस मैच में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। इस सीरीज में यह उनकी दूसरी फिफ्टी है। हालांकि, अभी उनका काम खत्म नहीं हुआ है। न्यूजीलैंड को बड़ा लक्ष्य देना है तो उन्हें अपने अर्धशतक को शतक में तब्दील करना होगा।
अय्यर इस वनडे में 63 गेंद पर 62 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने लगातार तीसरे वनडे में 50+ रन की पारी खेली। हालांकि, उनका आउट होना भारत के लिए बड़ा झटका है। भारत को इस मैच में जीत के लिए अय्यर से और भी बड़े स्कोर की उम्मीद थी।
श्रेयस अय्यर ने चौका जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनका 8वां वनडे अर्धशतक है। वे केएल राहुल के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए अब तक 92 गेंदों पर 85 रन जोड़ चुके हैं। राहुल 39 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
श्रेयस अय्यर और केएल राहुल चौथे विकेट के लिए 50 से ज्यादा रन की साझेदारी कर चुके हैं। इस मैच में यह अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी है। अय्यर 40 और राहुल 28 रन बनाकर खेल रहे हैं।
जेम्स नीशम ने 18वां ओवर फेंका। उनके इस ओवर की तीसरी गेंद पर श्रेयस अय्यर ने चौका मारा। अय्यर के इस चौके से टीम इंडिया का स्कोर 90 के पार पहुंच गया। अय्यर का निजी स्कोर 26 रन है।
तीसरे वनडे में 16 ओवर का खेल हो चुका है। टीम इंडिया का स्कोर 3 विकेट पर 83 रन है। केएल राहुल और श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं। भारत को यदि इस मैच में जीतना है तो दोनों को बड़ी पारियां खेलनी होंगी।
भारत को तीसरा झटका लग चुका है। 13वें ओवर की पहली गेंद पर एक रन लेने के बाद दूसरा रन भी लेने के चक्कर में वे रन आउट हो गए। कॉलिन डीग्रैंडहोम के थ्रो पर विकेटकीपर टॉम लाथम ने उनकी गिल्लियां बिखेर दीं।
10 ओवर के बाद भारत के खाते में 56 रन जुड़े। इसमें पृथ्वी शॉ ने 38 रन का योगदान दिया है। उनके अलावा टीम इंडिया का कोई भी बल्लेबाज अब तक दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया है।
इस मैच में विराट कोहली पर बड़ी पारी खेलने की जिम्मेदारी थी, लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाए। पारी का सातवां ओवर हैमिश बेनेट ने फेंका। उनकी चौथी गेंद पर थर्ड मैन पर खड़े काइल जैमिसन ने विराट कोहली का बहुत ही शानदार कैच पकड़ा।
भारत को इस मैच में यदि जीत हासिल करनी है तो विराट कोहली और पृथ्वी शॉ को बड़ी साझेदारी करनी होगी। विराट कोहली पिछले 10 वनडे पारियों में से एक को भी शतक में नहीं बदल पाए हैं। ऐसे में उनसे इस मैच में शतक की उम्मीद है।
तीसरे वनडे में भी भारत की शुरुआत खराब रही। मयंक अग्रवाल एक रन बनाकर काइल जैमिसन की गेंद पर बोल्ड हो गए। मयंक इस सीरीज के तीन वनडे में कुल 36 रन ही बना पाए हैं। मयंक के आउट होने के बाद विराट कोहली क्रीज पर आए।
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। भारत की ओर से पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल ने पारी की शुरुआत की। न्यूजीलैंड की ओर से टिम साउदी ने पहला ओवर फेंका। उनके इस ओवर में पृथ्वी शॉ ने 4 और मयंक अग्रवाल ने 1 रन बनाया।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवनः केन विलियम्सन (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, हेनरी निकोल्स, रॉस टेलर, टॉम लाथम (विकेटकीपर), जेम्स नीशम, कॉलिन डीग्रैंडहोम, मिशेल सैंटनर, टिम साउदी, काइल जैमिसन, हैमिश बेनेट।
भारत की प्लेइंग इलेवनः विराट कोहली (कप्तान), पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, लोकेश राहुल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, शार्दूल ठाकुर, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह