भारत के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई में बेहतरीन पारी खेली। पांच मैचों टी20 सीरीज के आखिरी मैच में रविवार (2 फरवरी) को उन्होंने न सिर्फ शतक जड़ा बल्कि भारत के लिए टी20 में सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर अपने नाम कर लिया। इस मामले में उन्होंने शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा। वह टी20 मैच में भारत के लिए एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने। अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 में 54 गेंद पर 7 चौके और 13 छक्के की मदद से 135 रन बनाए।
भारत के लिए पिछला सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर शुभमन गिल के नाम था। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2023 में नाबाद 126 रन बनाए थे। वहीं एक पारी में सबसे ज्यादा छक्का लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ इंदौर में 10 छक्के लगाए थे।3-1 से सीरीज जीत चुकी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 247 रन बनाए।
भारत के लिए टी20 में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर
135 अभिषेक शर्मा बनाम इंग्लैंड, वानखेड़े 2025
126* शुभमन गिल बनाम न्यूजीलैंड, अहमदाबाद 2023
123* ऋतुराज गायकवाड़ बनाम ऑस्ट्रेलिया, गुवाहाटी 2023
122* विराट कोहली बनाम अफगानिस्तान, दुबई 2022
121* रोहित शर्मा बनाम अफगानिस्तान, बेंगलुरु 2024
भारत के लिए टी20 पारी में सबसे ज्यादा छक्के
13 अभिषेक शर्मा बनाम इंग्लैंड, वानखेड़े 2025
10 रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका, इंदौर 2017
10 संजू सैमसन बनाम साउथ अफ्रीका, डरबन 2024
10 तिलक वर्मा बनाम साउथ अफ्रीका जोबर्ग 2024
अभिषेक ने केवल 37 गेंद पर शतक जड़ा
एक समय ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम 300 के स्कोर तक पहुंच जाएगी, लेकिन शिवम दुबे 13 गेंद पर 30 रन को छोड़कर अभिषेक शर्मा को किसी बल्लेबाज से साथ नहीं मिला। अभिषेक ने केवल 37 गेंद पर शतक जड़ा। वह भारत के लिए टी20 में दूसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने। रोहित शर्मा के नाम सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड है। पूरी जानकारी के लिए क्लिक करें।