T20 World Cup 2022, India vs England: टी20 वर्ल्ड कप 2022 के दूसरे सेमीफाइनल में गुरुवार को भारत को बुरी तरह से हराकर इंग्लैंड ने फाइनल में जगह बनाई। खिताबी मुकाबला पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच मेलबर्न में रविवार को खेला जाएगा। एडिलेड के एडिलेड ओवल में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 168 रन बनाए। इंग्लैंड ने 170 का टारगेट बगैर किसी विकेट के 16 ओवर में हासिल कर लिया। भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए तरस गए। जोस बटलर 49 गेंद पर 80 और एलेक्स हेल्स 47 गेंद पर 86 रन बनाकर नाबाद रहे।
टीम इंडिया के लिए हार्दिक पांड्या ने 33 गेंद पर 63 रन बनाए। विराट कोहली ने 40 गेंद पर 50 रन बनाए। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहली ही गेंद पर चौका लगाकर शुरुआत करने वाले केएल राहुल को दूसरे ओवर में क्रिस वोक्स ने पवेलियन भेज दिया। उन्होंने 5 रन बनाए। इसके बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच 47 रनों की साझेदारी हुई।
क्रिस जॉर्डन ने रोहित शर्मा को आउट करके टीम इंडिया को दूसरा झटका दिया। रोहित शर्मा 28 गेंद पर 27 रन बनाकर आउट हुए। आदिल रशिद ने सूर्यकुमार यादव को 14 रन पर आउट किया। क्रिस जॉर्डन ने विराट कोहली को 50 रन पर आउट किया। इंंग्लैंड की प्लेइंग 11 में दो बदलाव हुआ। डेविड मलान और मार्क वुड की जगह फिल साल्ट और क्रिस जॉर्डन को मौका मिला। भारत की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं हुआ।
टीम इंडिया प्लेइंग 11- केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (डब्ल्यू), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।
इंग्लैंड प्लेइंग 11- जोस बटलर (विकेटकीपर/ कप्तान), एलेक्स हेल्स, फिलिप साल्ट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, सैम करन, क्रिस जॉर्डन, क्रिस वोक्स, आदिल रशीद।
भारत-इंग्लैंड के बीच सेमीफाइन मैच का बॉल टू बॉल स्कोर देखने के लिए क्लिक करें
ICC Men's T20 World Cup, Australia, 2022
India
168/6 (20.0)
England
170/0 (16.0)
Match Ended ( Day – 2nd Semi-Final )
England beat India by 10 wickets
T20 World Cup 2022, India vs England: जोस बटलर और एलेक्स होल्स को आउट नहीं कर पाए भारतीय गेंदबाज।
टी20 वर्ल्ड कप 2022 के दूसरे सेमीफाइनल में गुरुवार को भारत को बुरी तरह से हराकर इंग्लैंड ने फाइनल में जगह बनाई। इंग्लैंड ने 170 के टारगेट को बगैर किसी विकेट के 16 ओवर में हासिल कर लिया। जोस बटलर 49 गेंद पर 80 और एलेक्स हेल्स 47 गेंद पर 86 रन बनाकर नाबाद रहे। बटलर ने छक्का लगाकर जीत दिलाई।
इंग्लैंड ने 15 ओवर में बगैर किसी विकेट के 156 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 30 गेंद पर 15 रन चाहिए। एलेक्स हेल्स 81 और जोस बटलर 71 रन बनाकर क्रीज पर।
टीम इंडिया के हाथ से मैच फिसलता दिख रहा है। इंग्लैंड ने 12 ओवर में बगैर किसी विकेट के 123 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 48 गेंद पर 46 रन चाहिए। जोस बटलर 42 और एलेक्स हेल्स 77 रन बनाकर क्रीज पर।
इंग्लैंड की टीम ने 10 ओवर में बगैर किसी विकेट के 98 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 60 गेंद पर 71 रन चाहिए। जोस बटलर 37 और एलेक्स हेल्स 57 रन बनाकर क्रीज पर।
टीम इंडिया को विकेट की तलाश है। इंग्लैंड ने 7 ओवर में 75 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 78 गेंद पर 94 रन चाहिए। जोस बटलर 29 और एलेक्स हेल्स 42 रन बनाकर क्रीज पर।
इंग्लैंड के 50 रन पूरे। जोस बटलर 24 और एलेक्स हेल्स 25 रन बनाकर क्रीज पर। इंग्लैंड का स्कोर 5 ओवर में बगैर किसी विकेट के 51 रन। जीत के लिए 90 गेंद पर 117 रन चाहिए। बटलर 24 और हेल्स 26 रन बनाकर क्रीज पर।
जोस बटलर और एलेक्स हेल्स तेजी से रन बना रहे हैं। इंग्लैंड ने 3 ओवर में बगैर किसी विकेट के 33 रन बना लिए है। बटलर 18 और हेल्स 13 रन बनाकर क्रीज पर।
इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। जोस बटलर और एलेक्स हेल्स क्रीज पर। भुवनेश्वर कुमार ने टीम इंडिया के गेंदबाजी की शुरुआत की। बटलर ने ओवर में 3 चौके लगाए। इंग्लैंड का स्कोर बगैर किसी विकेट के 13 रन।
हार्दिक पांड्या ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंद पर 63 रन ठोके। वह पारी की आखिरी गेंद पर हिट विकेट हुए। आखिरी ओवर में ऋषभ पंत रन आउट हुए। टीम इंडिया ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 168 रन बनाए। इंग्लैंड को 169 का टारगेट दिया।
टीम इंडिया को हार्दिक पांड्या ने अच्छी स्थिति में पहुंचाया। टीम इंडिया ने 19 ओवर में 4 विकेट पर 156 रन बनाए। पांड्या का अर्धशतक पूरा। वह 29 गेंद पर 52 रन बनाकर क्रीज पर। ऋषभ पंत 5 रन बनाकर क्रीज पर।
क्रिस जॉर्डन ने विराट कोहली को आउट किया। उन्होंने 39 गेंद पर 50 रन बनाए। टीम इंडिया का स्कोर 18 ओवर में 3 विकेट पर 136 रन। हार्दिक पांड्या 25 गेंद पर 37 रन बनाकर क्रीज पर।
टीम इंडिया ने 17 ओवर में 3 विकेट पर 121 रन बना लिए हैं। हार्दिक पांड्या 24 और विराट कोहली 48 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 34 गेंद पर 46 रन की साझेदारी हुई। सैम करन के पिछले ओवर में 11 रन बने।
टीम इंडिया के 100 रन पूरे। विराट कोहली 43 और हार्दिक पांड्या 9 रन बनाकर क्रीज पर। लियाम लिविंगस्टोन के ओवर में 10 रन आए। टीम इंडिया ने 15 ओवर में 3 विकेट पर 100 रन बनाए।
टीम इंडिया ने 14 ओवर में 3 विकेट पर 90 रन बनाए हैं। विराट कोहली 38 और हार्दिक पांड्या 4 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 16 गेंद पर 15 रन की साझेदारी हुई। टीम इंडिया को बड़े ओवर्स की दरकार।
आदिल रशिद ने सूर्यकुमार यादव को आउट किया। उन्होंने 9 गेंद पर 14 रन बनाए। टीम इंडिया का स्कोर 11.2 ओवर में 3 विकेट पर 75 रन। विराट कोहली 28 रन बनाकर क्रीज पर।
टीम इंडिया ने 10 ओवर में 2 विकेट पर 62 रन बनाए। विराट कोहली 26 और सूर्यकुमार यादव 3 रन बनाकर क्रीज पर। आदिल रशिद ने काफी अच्छी गेंदबाजी की है। उन्होंने 3 ओवर में सिर्फ 17 रन दिए हैं।
क्रिस जॉर्डन ने रोहित शर्मा को आउट करके टीम इंडिया को दूसरा झटका दिया। रोहित शर्मा 28 गेंद पर 27 रन बनाकर आउट हुए। विराट कोहली 23 रन बनाकर क्रीज पर। टीम इंडिया का स्कोर 8.5 ओवर में 2 विकेट पर 56 रन।
टीम इंडिया के 50 रन पूरे। विराट कोहली 22 और रोहित शर्मा 23 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 38 गेंद पर 42 रन की साझेदारी हुई। टीम इंडिया ने 8 ओवर में 1 विकेट पर 51 रन बनाए।
टीम इंडिया ने पावरप्ले में 1 विकेट खोकर 38 रन बनाए। रोहित शर्मा 18 गेंद पर 20 और विराट कोहली 13 गेंद पर 12 रन बनाकर क्रीज पर। आदिल रशिद के ओवर में सिर्फ 7 रन बने।
सैम करन के ओवर में रोहित शर्मा ने दो चौका जड़े। ओवर में 10 रन बने। टीम इंडिया का स्कोर 5 ओवर में 1 विकेट पर 31 रन। रोहित शर्मा 14 और विराट कोहली 11 रन बनाकर क्रीज पर।
टीम इंडिया ने 4 ओवर में 1 विकेट पर 21 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 10 और रोहित शर्मा 5 रन बनाकर क्रीज पर। क्रिस वोक्स के ओवर में 11 रन बने।
क्रिस वोक्स दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर टीम इंडिया को पहला झटका दिया। केएल राहुल 5 रन बनाकर आउट हुए। टीम इंडिया का स्कोर 1.4 ओवर में 1 विकेट पर 9 रन। विराट कोहली क्रीज पर आए हैं। रोहित शर्मा 4 रन बनाकर क्रीज पर।
केएल राहुल ने पहली ही गेंद पर चौका जड़कर टीम इंडिया और अपना खाता खोला। पहले ओवर में 6 रन बने। टीम इंडिया का स्कोर 1 ओवर के बाद बगैर किसी विकेट के 6 रन। रोहित शर्मा 1 और केएल राहुल 5 रन बनाकर क्रीज पर।
टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू। केएल राहुल और रोहित शर्मा क्रीज पर। बेन स्टोक्स इंग्लैंड के लिए गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे। केएल राहुल स्ट्राइक लेंगे।
केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (डब्ल्यू), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।
जोस बटलर (विकेटकीपर/ कप्तान), एलेक्स हेल्स, फिलिप साल्ट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, सैम कुरेन, क्रिस जॉर्डन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद।
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। इंग्लैंड की टीम में दो बदलाव हुए हैं। डेविड मलान और मार्क वुड नहीं खेलेंगे। टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं हुआ।
टीम इंडिया को रोहित शर्मा और केएल राहुल से अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी। कप्तान रोहित शर्मा टूर्नामेंट में अबतक सिर्फ 89 रन ही बना सके हैं। विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव शानदार फॉर्म में चल रहे हैं।
टी20 वर्ल्ड कप 2022 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर पाकिस्तान फाइनल में पहुंच गया है। इंग्लैंड और भारत के बीच गुरुवार को दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा। मैच जीतने वाली टीम रविवार को मेलबर्न में फाइनल खेलेगी।
India vs England: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के अभ्यास के दौरान मंगलवार को चोटिल होने के बाद बुधवार को स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को हर्षल पटेल की गेंद ग्रोइन के पास लगी। इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार को होने वाले टी20 विश्व कप सेमीफाइनल से पहले टीम ने उस समय राहत की सांस ली जब चोट लगने के कुछ ही मिनटों के बाद कोहली दोबारा मैदान पर अभ्यास करते हुए दिखे। यह वैकल्पिक अभ्यास सत्र था, जिसमें कोहली ने अलग-अलग नेट में 40 मिनट तक बल्लेबाजी की। उन्होंने शुरुआत में रघु से करीब 25 मिनट तक थ्रोडाउन लिया और फिर हर्षल तथा दूसरे नेट गेंदबाजों के खिलाफ अभ्यास किया। हर्षल की तेज गति की गेंद कोहली के कमर के अंदरूनी हिस्से में लगी जिससे वह थोड़े असहज दिखे। इसके बाद टीम के फिजियो और डॉक्टर उनके पास पहुंचे। कोहली हालांकि इसके कुछ मिनटों के बाद ही ‘स्पॉट जंपिंग (एक ही जगह पर कूदने का अभ्यास) करते हुए दिखे। इस दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को मानसिक अनूकूलन कोच पैडी अपटन के साथ चर्चा करते देखा गया। रोहित शायद अपनी बल्लेबाजी में आ रही मानसिक बाधा को दूर करने की कोशिश कर रहे थे।