इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 337 रन बनाए थे जिसके जवाब में टीम इंडिया 306 रन ही बना सीक। इसके चलते टीम इंडिया ने ये मैच 31 रनों से गंवा दिया है। इंग्लैंड की ओर से सबसे अधिक 111 रन जॉनी बेयरस्टो ने बनाए। इस मैच में टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। बेयरस्टो के शानदार शतक और रॉय और स्टोक्स की आतिशी पारी के दम पर इंग्लैंड ने 338 रनों का मुश्किल लक्ष्य भारत को दिया था। शमी ने इस मैच में 5 विकेट झटके थे।

इसके जवाब में जब टीम इंडिया उतरी तो उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही और केएल राहुल बिना खाता खोले ही आउट हो गए। हालांकि इसके बाद कोहली और रोहित शर्मा के बीच एक कमाल की साझेदारी हुई और दोनों ने एक बार फिर मैच में वापसी कराई लेकिन कोहली अर्धशतक जड़कर आउट हो गए। इसके बाद रोहित ने शतक जड़ा और पंत के साथ अच्छी पारी खेली। 102 रन बनाकर वो आउट हो गए। इसके बाद हार्दिक और पंत ने एक उम्मीद जताई लेकिन पंत आउट हो गए। वहीं, टीम इंडिया इसके बाद 306 रन ही बना सकी और इंग्लैंड ने इस मैच को 31 रनों से जीत लिया। इस विश्वकप में ये भारत का पहली हार है।

 

Live Blog

Highlights

    23:06 (IST)30 Jun 2019
    भारत को मिली हार

    338 रनों के जवाब में उतरी टीम इंडिया इस मुकाबले में रोहित शर्मा के शतक के बावजूद 306 रन ही बना सकी। इंग्लैंड ने इस मैच को 31 रनों से जीत लिया है।

    22:49 (IST)30 Jun 2019
    4 ओवर का खेल और

    24 गेंदों का खेल बचा है और इंडिया को जीत के लिए अभी 62 रनों की जरूरत है। धोनी और केदार जाधव की जोड़ी इस वक्त मैदान में है।

    22:32 (IST)30 Jun 2019
    250 के पार भारत

    43वें ओवर में टीम इंडिया ने 250 के स्कोर को पार कर लिया है। 42 गेंद में जीत के लिए इंडिया को 83 रनों की दरकार है। 

    22:19 (IST)30 Jun 2019
    60 गेंदों में 104 की दरकार

    इस मैच में जीत के लिए इंडिया को 60 गेंदों में 104 रनों की दरकार है। हार्दिक पंड्या और एमएस धोनी की जोड़ी इस वक्त मैदान में है। दोनों से काफी उम्मीदें हैं।

    22:07 (IST)30 Jun 2019
    पंड्या ने जड़ी चौकों की हैट्रिक

    39वां ओवर लेकर वोक्स आए थे और इस ओवर में पंड्या ने चौकों की हैट्रिक जड़ी है। कमाल की अंदाज में खेल रहे हैं हार्दिक पंड्या। 

    21:54 (IST)30 Jun 2019
    रोहित शर्मा आउट

    198 के स्कोर पर टीम इंडिया को तीसरा झटका लगा है और रोहित शर्मा 102 रन बनाकर आउट हो गए हैं। वोक्स को मिली ये सफलता।

    21:45 (IST)30 Jun 2019
    रोहित शर्मा ने जड़ा शतक

    35वें ओवर में रोहित शर्मा ने कमाल का शतक जड़ दिया है। इस विश्वकप में उनका तीसरा शतक है। एक बड़ी पारी की दरकार इस खिलाड़ी से।

    21:33 (IST)30 Jun 2019
    पंत का पहला चौका

    33वां ओवर लेकर प्लंकेट आए थे और इस ओवर में पंत ने अपने विश्वकप का पहला चौका जड़ा है। रोहित अपने शतक के काफी करीब आ गए हैं।

    21:22 (IST)30 Jun 2019
    150 के पार भारत

    30 ओवर के बाद भारत का स्कोर अब दो विकेट खोकर 150 के पार पहुंच गया है। रोहित शर्मा और पंत की जोड़ी इस वक्त मैदान में है। 

    21:13 (IST)30 Jun 2019
    विराट कोहली आउट

    146 के स्कोर पर टीम इंडिया को दूसरा झटका लगा है और विराट कोहली आउट हो गए हैं। कोहली ने 66 रनों की पारी खेली है। 

    21:02 (IST)30 Jun 2019
    रोहित ने जड़ी चौकों की हैट्रिक

    26वां ओवर लेकर स्टोक्स आए थे और इस ओवर की शुरुआत तीनों गेंदों पर रोहित ने लगातार तीन चौके जड़े हैं। कमाल की वापसी रोहित के द्वारा।

    20:54 (IST)30 Jun 2019
    शतकीय साझेदारी पूरी

    विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच अब 100 से अधिक रनों की साझेदारी हो चुकी है। अब दोनों बल्लेबाजों ने अर्धशतक जमा लिए हैं। दोनों की कोशिश होगी कि वो इस पारी को और आगे चत ले जाएं।

    20:48 (IST)30 Jun 2019
    100 के पार भारत

    22वें ओवर में टीम इंडिया ने एक विकेट खोकर कोहली की शानदार फिफ्टी के चलते 100 रनों के आंकड़े को पार कर लिया है। रोहित भी अपने अर्धशतक के करीब हैं।

    20:31 (IST)30 Jun 2019
    बड़ी बनानी होगी साझेदारी

    रोहित औ विराट के बीच अब अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है लेकिन दोनों बल्लेबाजों की कोशिश होगी कि वो इस पारी को और बड़ा करें। दोनों अच्छी लय में दिख रहे हैं।

    20:20 (IST)30 Jun 2019
    37 गेंदों में 22 रन

    रोहित शर्मा 37 गेंदों में 22 रनों पर खेल रहे हैं। रोहित ने अपनी पारी के दौरान 4 चौके लगा चुके हैं। रोहित अंत तक खेलना चाहेंगे।

    20:03 (IST)30 Jun 2019
    रोहित खेल रही धीमी पारी

    बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान में उतरे रोहित शर्मा धीमी पारी खेल रहे हैं। उन्होंने दो चौके लगाए जरूर हैं लेकिन वो लय में नहीं दिख रहे हैं। उन्हें कोहली के साथ एक साझेदारी बनानी होगी।

    19:51 (IST)30 Jun 2019
    विराट कोहली का चौका

    9वां ओवर लेकर वोक्स आए थे और इस ओवर की पहली गेंद पर विराट कोहली ने कमाल का चौका जड़ा है। कमाल लय में बल्लेबाजी कर रहे हैं कोहली।

    19:41 (IST)30 Jun 2019
    विराट कोहली का चौका

    छठा ओवर लेकर आर्चर आए थे और इस ओवर की दूसरी गेंद पर विराट कोहली के बल्ले से चौका निकला है। इसके बाद चौथी गेंद पर भी विराट ने चौका जड़ा है।

    19:32 (IST)30 Jun 2019
    कप्तान कोहली मैदान में

    केएल राहुल के आउट होने के बाद अब मैदान में विराट कोहली आ गए हैं। लगातार दूसरा ओवर मेडन डाला क्रिस वोक्स ने और एक सफलता भी हासिल की है।

    19:25 (IST)30 Jun 2019
    रोहित शर्मा ने जड़ा चौका

    दूसरा ओवर आर्चर लेकर आए थे और इस ओवर की पहली गेंद पर रोहित शर्मा ने चौके के साथ अपना खाता खोला है। कमाल की शुरुआत रोहित शर्मा के द्वारा।

    19:00 (IST)30 Jun 2019
    50 ओवर में 7 विकेट खोकर 337 रन

    टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने जॉनी बेयरस्टो के शानदार शतक और बेन स्टोक्स की ताबड़तोड़ 79 रनों की बदौलत 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 337 रन बना लिए हैं। भारत को इस मैच को जीतने के लिए 338 रन बनाने होंगे।

    18:44 (IST)30 Jun 2019
    वोक्स लौटे पवेलियन

    मोहम्मद शमी ने क्रिस वोक्स का विकेट लेकर इस पारी का अपना पांचवां विकेट पूरा किया। शमी की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में वोक्स रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट हो गए।

    18:34 (IST)30 Jun 2019
    बटलर ने बनाए 7 गेंदों में 20 रन

    जोस बटलर और बेन स्टोक्स के बीच 16 गेंदों में 33 रनों की साझेदारी पूरी हो चुकी है। बटलर 7 गेंदों में 20 के स्कोर पर पहुंच गए हैं। शमी ने इसी बीच बटलर को पवेलियन भेजने का काम किया।

    18:22 (IST)30 Jun 2019
    शमी ने रूट को भेजा पवेलियन

    मोहम्मद शमी ने जो रूट को भी 44 के स्कोर पर पवेलियन भेजा। शमी का यह तीसरा विकेट है, शमी का शानदार फॉर्म इस मैच में भी जारी है।

    18:11 (IST)30 Jun 2019
    चहल ने 10 ओवर में खर्चे 88 रन

    चहल आज काफी महंगे साबित रहे हैं। चहल की गेंदों पर बेयरस्टो और स्टोक्स ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। 10 ओवर के अपने स्पेल में चहल ने 88 रन खर्चे।

    17:58 (IST)30 Jun 2019
    हार्दिक खा शानदार स्पेल

    बतौर पांचवें गेंदबाज हार्दिक पंड्या का स्पेल शानदार रहा है। पंड्या ने 9 ओवर में 51 रन खर्चे है। इस दौरान उन्हें कोई सफलता हाथ नहीं लगी, लेकिन रनों की गति को लगाम लगाने में वह कामयाब रहे।

    17:45 (IST)30 Jun 2019
    इंग्लैंड तो तीसरा झटका

    इंग्लैंड यहां एक साझेदारी बनाने की कोशिश कर ही रही थी कि शमी ने इयोन मॉर्गन को केदार जाधव के हाथों कैच आउट करा इंग्लैंड को तीसरा झटका दिया। 

    17:26 (IST)30 Jun 2019
    इंग्लैंड को दूसरा झटका

    जो रूट और जॉनी बेयरस्टो के बीच दूसरे विकेट के लिए 45 रनों की साझेदारी हुई। मोहम्मद शमी ने जॉनी बेयरस्टो को 111 रनों पर ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट करा इस साझेदारी को तोड़ा।

    17:15 (IST)30 Jun 2019
    6 ओवर में 51 रन

    6 ओवर में 51 रन खर्च कर चुके युजवेंद्र चहल आज महंगे साबित हुए। इंग्लैंड ने 30 ओवर में 200 रन पूरे कर लिए हैं और उसके पास अभी भी अधिक से अधिक रन बटोरने के लिए 20 ओवर बचे हुए हैं।

    16:58 (IST)30 Jun 2019
    महंगे रहे कुलदीप

    कुलदीप यादव 6 ओवर में 56 रन खर्च कर चुके हैं। कुलदीप ने भारत को पहली सफलता जरूरी दिलाई है, लेकिन इस दौरान वह काफी महंगे भी रहे हैं। कुलदीप के अलावा चहल की गेंदों की खूब पिटाई हुई है।

    16:45 (IST)30 Jun 2019
    टूटी 160 रनों की साझेदारी

    टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड को जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो ने मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों ही बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 160 रनों की साझेदारी निभाई। रॉय 66 रन बनाकर कुलदीप य़ादव की गेंद पर रविंद्र जडेजा को कैच थमा बैठे।

    16:31 (IST)30 Jun 2019
    कुलदीप के 3 ओवर में 36 रन

    युजवेंद्र चहल औऱ कुलदीप यादव की गेंदों को दोनों ही सलामी बल्लेबाज बड़े ही आराम से खेल रहे हैं। कुलदीप और चहल की गेंदों पर लगातार चौके और छक्कों की बरसात हो रही है। कुलदीप 3 ओवर में 36 रन दे चुके हैं।

    16:18 (IST)30 Jun 2019
    बेयरस्टो ने जड़ा अर्धशतक

    कुलदीप यादव पारी का 15वां ओवर लेकर आए हैं। कुलदीप की दूसरी गेंद पर जेसन रॉय ने चौका लगाया। तीसरी गेंद पर बेयरस्टो ने छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस अर्धशतक के साथ इंग्लैंड 100 के पार पहुंच गई है।

    16:04 (IST)30 Jun 2019
    भारत के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारी

    हार्दिक पंड्या की लगातार दो गेंदों पर दो चौके जड़कर साझेदारी को 70 के पार पहुंचाया। भारत के खिलाफ इस वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने सबसे अधिक रनों की साझेदारी कर ली है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ 61 रनों की साझेदारी की थी।

    15:54 (IST)30 Jun 2019
    बाल बाल बचे रॉय

    हार्दिक पंड्या पारी का 11वां ओवर लेकर आए हैं। पहली तीन गेंदों से दो रन। पांचवीं गेंद पर धोनी ने अपील की, लेकिन अंपायर ने वाइड का इशारा दिया। रिप्ले देखने पर गेंद रॉय के दस्ताने को छुती हुई नजर आई है। भारत अगर रिव्यू लेता तो रॉय आउट हो जाते।

    15:42 (IST)30 Jun 2019
    बुमराह ने डाला मेडन ओवर

    9वां ओवर बुमराह लेकर आए थे और इस ओवर में कोई भी रन बेयरस्टो नहीं बना सके। बुमराह शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं लेकिन भारत को विकेट की तलाश है।

    15:34 (IST)30 Jun 2019
    भारत को विकेट की तलाश

    7 ओवर का खेल हो चुका है और इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय और बेयरस्टो ने टीम का स्कोर 37 पर पहुंचा दिया है। भारत को पहले विकेट की तलाश है। 

    15:34 (IST)30 Jun 2019
    भारत को विकेट की तलाश

    7 ओवर का खेल हो चुका है और इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय और बेयरस्टो ने टीम का स्कोर 37 पर पहुंचा दिया है। भारत को पहले विकेट की तलाश है। 

    15:34 (IST)30 Jun 2019
    भारत को विकेट की तलाश

    7 ओवर का खेल हो चुका है और इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय और बेयरस्टो ने टीम का स्कोर 37 पर पहुंचा दिया है। भारत को पहले विकेट की तलाश है। 

    15:34 (IST)30 Jun 2019
    भारत को विकेट की तलाश

    7 ओवर का खेल हो चुका है और इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय और बेयरस्टो ने टीम का स्कोर 37 पर पहुंचा दिया है। भारत को पहले विकेट की तलाश है।